Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»BLO के लिए ‘SIR’ बना जानलेवा ? 3 राज्यों में सिलसिलेवार सुसाइडों से मचा हड़कंप
    Featured

    BLO के लिए ‘SIR’ बना जानलेवा ? 3 राज्यों में सिलसिलेवार सुसाइडों से मचा हड़कंप

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68960744217635151428633011a11c3708f59e14bd624354ff96258dc309662d872a2b07736aeb61b0fee6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देशभर में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने एक गंभीर संकट को जन्म दे दिया है। इस सरकारी काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अब जान देने को मजबूर हो रहे हैं।

    केरल और राजस्थान में दो BLO की आत्महत्या और पश्चिम बंगाल में एक महिला अधिकारी की ब्रेन स्ट्रोक से मौत ने सबको हिला कर रख दिया है। काम के भारी बोझ, लंबी ड्यूटी और असंभव लक्ष्यों (टारगेट्स) के कारण तीन राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

    BLO, जो ज्यादातर सरकारी शिक्षक होते हैं, 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। उन्हें फॉर्म बांटने, जमा करने और डेटा को ऐप पर डिजिटाइज करने का काम सौंपा गया है। एक बूथ में 1000 से 1200 वोटर होते हैं और चुनाव आयोग के अनुसार बीएलओ को मतदाताओं तक पहुंचने के लिए तीन प्रयास करने होते हैं। यह काम उन्हें अपनी नियमित नौकरी के अलावा करना पड़ रहा है। इसी दोहरे दबाव ने अधिकारियों को टूटने पर मजबूर कर दिया है, जिसका नतीजा अब जानलेवा साबित हो रहा है।

    सुसाइड नोट में लिखा- सोने नहीं देता काम का प्रेशर

    जयपुर के सरकारी स्कूल शिक्षक मुकेश जांगिड़ (45) ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। उनके पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि एसआईआर टारगेट पूरा करने का दबाव था और सस्पेंड करने की धमकी दी जा रही थी, जिसके कारण वे कई रातों से सो नहीं पाए थे। वहीं, केरल के कन्नूर में अनीश जॉर्ज (44) ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि टारगेट पूरा करने के लिए अनीश रात के 2-2 बजे तक काम करते थे। हालांकि, कन्नूर जिला प्रशासन ने दावा किया कि अनीश का केवल 22% काम बचा था और उन पर कोई खास दबाव नहीं था।

    यह भी पढ़ें :  ग्राम पंचायत हसौद में रेस्ट हाउस के पीछे शासकीय जमीन पर प्रतिबंधित लकड़ी अर्जुन पेड़ों की कटाई कर भारी मात्रा में किया गया अवैध भंडारण

    बंगाल में ब्रेन स्ट्रोक और डर का माहौल

    पश्चिम बंगाल में हालात थोड़े अलग लेकिन उतने ही भयावह हैं। यहां पुरबा बर्धमान जिले में 50 वर्षीय नमिता हंसदा की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि काम के अत्यधिक तनाव के कारण उनकी जान गई। इसके अलावा, बंगाल में अपना नाम वोटर लिस्ट से कटने के डर से आम लोगों में भी घबराहट है, जिससे कथित तौर पर 9 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 6 आत्महत्याएं शामिल हैं। भाजपा इसे टीएमसी का फैलाया हुआ डर बता रही है। केरल में सरकारी कर्मचारी संगठनों ने काम का बहिष्कार कर सड़कों पर प्रदर्शन किया है।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका से 200 भारतीय और 197 अवैध प्रवासी किये गए डिपोर्ट, आज सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी फ्लाइट
    यह भी पढ़ें: न सिरप बनाता था, न बेचता था, फिर भी 3 साल में कमा डाले 150 करोड़, कौन है बनारस का शुभम ?
    यह भी पढ़ें: बालको थाना क्षेत्र में डकैती की साजिश का पुलिस ने कर दिया पर्दाफ़ाश, मामले में 19 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, वारदात में प्रयुक्त वाहन और हथियार भी जब्त
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026

    लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

    June 5, 2026

    Korba: हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,598 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,053 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026900 Views
    Don't Miss

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026

    मुम्बई/स्वराज टुडे: नकारात्मकता को संघर्ष और साहस के माध्यम से समाप्त करने की प्रेरणा देने…

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026

    लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

    June 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.