छत्तीसगढ़
दुर्ग/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे, बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ एक्शन लेने और वापस भेजने के लिए एसटीएफ का गठन किया गया है। एसटीएफ ने हाल ही में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
16 मई को एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि पांच रास्ता, सुपेला में कांट्रेक्टर कॉलोनी के एक मकान में बांग्लादेशी पति-पत्नी रह रहे है। इसके बाद पुलिस ने वहां दबिश दी तो ज्योति और रासेल शेख मिले। ये दोनों अपनी असली पहचान बदलकर यहां रह रहे थे।
एसटीएफ ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने अपना असली नाम शाहीदा खातून और उसके पति ने अपना नाम मोहम्मद रासेल शेख निवासी ग्राम बाला, पोस्ट रघुनाथ नगर थाना झीकार गाछा, जिला जेस्सोर, बांग्लादेश बताया।
इस तरह रचा षडयंत्र
जांच में पता चला है कि 2009 में महिला शाहीदा खातून अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत आ गई थी। नार्थ-24 परगना, पश्चिम बंगाल से हावडा होते हुए मुंबई जाकर मजदूरी करने लगी। वहां उसकी पहचान रासेल शेख से हुई। इसके बाद दोनों वापस बांग्लादेश गए और महिला ने अपना नाम बदलकर ज्योति रख लिया और रासेल से शादी कर ली।
दोनों ने इस बार 2017 में पासपोर्ट के जरिए भारत में प्रवेश किया। 2018 में वीजा खत्म होने के बाद भी ये यहीं रहे रहे थे। इन्होंने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था। दुर्ग में मकान मालिक को जब इन्होंने अपना आईडी कार्ड दिया तो उन्हें दोनों पर शंका हुई।
इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में पता चला है कि इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भिलाई में फर्जी पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र और कई बैकों में खाता भी खुलवा लिया था।
फर्जी दस्तावेज बनाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
चंद पैसों के लिए अपना जमीर बेच देने वाले देशद्रोहियों की भारत में कोई कमी नहीं है । ये कोई पहला मामला नहीं है जब अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों, पाकिस्तानियों और रोहिंग्या मुसलमानों के पास भारतीय नागरिक का फर्जी दस्तावेज उपलब्ध रहा हो। आखिर सवाल उठता है कि इन लोगों को फर्जी राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाकर देता ही कौन है । सरकार को चाहिए कि ऐसे देशद्रोहियों की पहचान कर उन पर ऐसी कार्रवाई करें कि उनकी आने वाली पुश्तें भी याद रखें। साथ ही ये भी सुनिश्चित करें कि कोई भी शख्स अवैध रूप से सीमा पारकर भारत में प्रवेश ना कर सके । अगर घुसपैठ करते पाए जाएं तो उन्हें वहीं गोली मार देने का आदेश दिए जाएं । देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए ऐसा कदम उठाना ही होगा । लोगों से भी अपील है कि वे अपने आसपास नजर रखें । अगर कोई उनके गली मोहल्ले में संदिग्ध व्यक्ति रह रहा है तो तत्काल उसकी सूचना अपने नजदीक के पुलिस थाने में दें ।
यह भी पढ़ें: सड़क से उठाकर जिस बेटी को जिंदगी दी, बड़ी होकर उसी ने बेरहमी से किया मां का मर्डर

Editor in Chief

