Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सीमेंट डालकर सूटकेस में पैक लाश का पुलिस ने कर दिया खुलासा, रोंगटे खड़े कर देगा ये हत्याकांड
    Featured

    सीमेंट डालकर सूटकेस में पैक लाश का पुलिस ने कर दिया खुलासा, रोंगटे खड़े कर देगा ये हत्याकांड

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6698747001750821077887dacf659ec5c62723526fd7f7db9743eca1603ca9f49e2ef5334cee771f2de1e6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक रिहायशी इलाके में एक दिव्यांग व्यक्ति की जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को सीमेंट में लपेटकर पहले सूटकेस में रखा गया. इसके बाद सूटकेस को स्टील के ट्रंक में रखकर फेंक दिया गया. इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो एक पुरुष और महिला का हाथ इस हत्याकांड की साजिश के पीछे सामने आया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

    रायपुर के डीडी नगर में विकलांग व्यक्ति का शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं तो उसमें एक महिला और पुरुष नजर आए, जिनकी पहचान रायपुर के वकील अंकित उपाध्याय और उनकी पत्नी के रूप में हुई. जांच में सामने आया है कि उन्होंने जमीन दलाली विवाद को लेकर किशोर दिव्यांग पैकरा की हत्या की साजिश रची थी.

    सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान

    रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि हत्या अंकित और उनकी पत्नी ने की है. अंकित के पिता छत्तीसगढ़ पुलिस के रिटायर्ड एएसआई हैं और उनकी पत्नी की पहचान उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज से हुई, जहां पैकरा का शव मिला था. फुटेज में सोमवार को रायपुर के डीडी नगर में एक कार घुसती दिखाई दी, जिसमें दो लोग उतरते हैं और शव वाले ट्रंक को बाहर निकालने के लिए डिक्की खोलते हैं.

    मृतक ने बेचा था अपना प्लॉट

    पुलिस ने बताया कि चेहरा ढके एक महिला दोपहिया वाहन पर कार के पीछे चलती दिख रही है. कार की नंबर प्लेट पर फर्जीवाड़ा किया गया था. जांच में सामने आया कि मृतक पैकरा चलने-फिरने में असमर्थ था और उसे चलने के लिए व्हीलचेयर की जरूरत पड़ती थी. वह हांडीपाड़ा के एचएमटी चौक में रहता था. पैकरा ने अंकित की मदद से मोहाडी गांव में अपना एक प्लॉट 50 लाख रुपये में बेचा था, लेकिन उसे तय कीमत से 20 लाख रुपये कम मिले थे.

    यह भी पढ़ें :  व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग - अशोक मोदी

    20 लाख रुपये के लिए हत्या

    पैकरा ने जब अपनी जमीन के बचे हुए 20 लाख रुपये मांगे तो अंकित फंस गया. क्योंकि उसने दलाली की थी. दोनों की 20 लाख रुपये को लेकर बहस हो गई. पैकरा ने अंकित को उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी, जिसके बाद अंकित डर गया और उसने पैकरा की हत्या कर दी. उसने शव को सीमेंट से लपेटकर, शव को सूटकेस में बंद कर स्टील के ट्रंक में रखा और अपनी पत्नी के साथ मिलकर डीडी नगर में फेंक दिया था. अंकित चंगोराभाठा का रहने वाला है. अब पुलिस ने उसे और उसकी पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और रायपुर ले गई है.

    यह भी पढ़ें: जिस तौफीक को राखी बांधती थी नेहा…उसी ने पांचवी मंजिल से धक्का देकर ले ली जान

    यह भी पढ़ें: कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे 6 युवक, जहरीली गैस से 5 की मौत, सीएम ने जताया शोक

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस की भाषा होगी अब जनता के और करीब, गृहमंत्री ने दिए निर्देश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की…

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.