छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन प्रातः 08 बजे सी.एस.ई.बी.फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर सी.एस.ई.बी. चौक से बांए मुड़ते हुए टी.पी.नगर चौक से दाएं मुड़ते हुए पुनः वापस गायत्री मंदिर से सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान में समापन किया जायेगा। स्वतंत्रता दौड़ में जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी स्कूल, कालेज के छात्र/छात्राएं, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस समस्त खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ी, स्काउट गाईड, नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
खेल अधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, समस्त स्कूल/कालेज के छात्र/छात्राएं, समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस. के छात्र/छात्राएं, स्काउट गाईड तथा नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य प्रातः 7.00 बजे तक सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान में उपस्थित होकर इस आयोजन में एकजुटता सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें: New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

Editor in Chief





