Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ पुलिस की भाषा होगी अब जनता के और करीब, गृहमंत्री ने दिए निर्देश
    Featured

    छत्तीसगढ़ पुलिस की भाषा होगी अब जनता के और करीब, गृहमंत्री ने दिए निर्देश

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6688928531750213789756a62d671532c9b2469c1c6e0207760f46e19dd8a7860c64ef0b5b22e39aadb07e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायगढ़/स्वराज टुडे: प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के पश्चात् अब राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक एवं आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और प्रचलित हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा।

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आम नागरिक जब किसी शिकायत, अपराध सूचना अथवा अन्य कार्य से थाने जाता है, तो वह अक्सर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफ आई आर या अन्य दस्तावेजों की भाषा को लेकर असमंजस में रहता है।

    अन्य भाषाओं के शब्द आम लोगों के लिए अनजाने होते हैं, जिससे वे न तो अपनी बात ठीक से समझा पाते हैं और न ही पूरी प्रक्रिया को ठीक से समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस का उद्देश्य नागरिकों की सहायता और सुरक्षा है, तो उसकी भाषा भी ऐसी होनी चाहिए जो नागरिकों की समझ में आए और उनके विश्वास को बढ़ाए। उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि पुलिस की व्यवहारिक कार्यवाहियों में प्रयुक्त कठिन, पारंपरिक शब्दों को सरल और स्पष्ट हिंदी में बदला जाए। इसके लिए एक शब्द सूची भी तैयार की गई है, जिसमें पुराने कठिन शब्दों के स्थान पर उपयोग किए जाने योग्य सरल विकल्प सुझाए गए हैं।

    इस पत्र में यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी अधीनस्थ अधिकारियों को इस विषय में अवगत कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि यह आदेश केवल औपचारिकता भर न रहे, बल्कि इसका वास्तविक कार्यान्वयन प्रदेश की प्रत्येक पुलिस चौकी, थाने और कार्यालय में दिखे। छत्तीसगढ़ पुलिस अब केवल कानून का पालन कराने वाली संस्था न होकर जनसंवाद का माध्यम भी बनेगी। भाषा के इस सरलीकरण से शिकायतकर्ता को अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने, सुनने और समझने में सुविधा होगी। एफ आई आर जैसी प्रक्रियाएं जो अब तक केवल अधिवक्ताओं या पुलिस कर्मियों की समझ में आती थी, वह अब आम नागरिक के लिए भी बोधगम्य हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    1 अदम तामील-सूचित न होना

    2 इन्द्राज-टंकन

    3 खयानत-हड़पना

    4 गोश्वारा-नक्शा

    5 दीगर-दूसरा

    6 नकबजनी-सेंध

    7 माल मशरूका लूटी-चोरी गई सम्पत्ति

    8 मुचलका-व्यक्तिगत बंध पत्र

    9 रोजनामचा-सामान्य दैनिकी

    10 शिनाख्त-पहचान

    11 शहादत-साक्ष्य

    12 शुमार-गणना

    13 सजायाफ्ता-दण्ड प्राप्त

    14 सरगना-मुखिया

    15 सुराग-खोज

    16 साजिश -षडयंत्र

    17 अदालत दिवानी -सिविल न्यायालय

    19 फौजदारी अदालत-दांडिक न्यायालय

    20 इकरार नामा-प्रतिज्ञापन

    21 बनाम विक्रय -पत्रक

    22 इस्तिफा -त्याग-पत्र

    23 कत्ल-हत्या

    24 कयास-अनुमान

    25 खसरा क्षेत्र- पंजी

    26 खतौनी -पंजी

    27 गुजारिश-निवेदन

    28 जब्त-कब्जे में लेना

    29 जमानतदार-प्रतिभूति दाता

    30 जमानत -प्रतिभूति

    31 जरायम-अपराध

    32 जबरन-बलपूर्वक

    33 जरायम पेशा-अपराधजीवी

    34 जायदादे मशरूका-कुर्क हुई सम्पत्ति

    35 दाखिलखारिज-नामांतरण

    36 सूद-ब्याज

    37 हुजूर-श्रीमान् महोदय

    38 हुलिया-शारीरिक लक्षण

    39 हर्जाना क्षति-प्रतिपूर्ति

    40 हलफनामा-शपथ-पत्र

    41 दफा-धारा

    42 फरियादी-शिकायतकर्ता

    43 मुत्तजर्रर -चोट

    44 इत्तिलानामा-सूचना पत्र

    45 कलमबंद करना -न्यायालय के समक्ष कथन

    46 गैरहाजिरी=अनुपस्थिति

    47 चस्पा-चिपकाना

    48 चश्मदीद-प्रत्यक्षदर्शी

    49 जलसाजी-कूटरचना

    50 जिला बदर-निर्वासन

    51 जामतलाशी-वस्त्रों की तलाशी

    52 वारदात-घटना

    53 साकिन.-पता

    54 जायतैनाती-नियुक्ति स्थान

    55 हाजा स्थान-परिसर

    56 मातहत-अधीनस्थ

    57 जेल हिरासत-कब्जे में लेना

    58 फौती-मृत्यु सूचना

    59 इस्तगासा-छावा

    60 मालफड-जुआ का माल मौके पर बरामद होना

    61 अर्दली-हलकारा

    62 किल्लत मुलाजमान-कर्मगण की कमी

    63 तामील कुनन्दा-सूचना करने वाला

    64 इमदाद-मदद

    65 नजूल-राज भूमि

    66 फरार-भागा हुआ

    67 फिसदी-प्रतिशत

    68 फेहरिस्त-सूची

    69 फौत-मृत्यु

    70 बयान-कथन

    71 बेदखली-निष्कासन

    72 मातहत-अधीन

    73 मार्फ.त-द्वारा

    74 मियाद-अवधी

    75 रकबा-क्षेत्रफल

    76 कास्तकार-कृषक

    77 नाजिर-व्यवस्थापक

    78 अमीन राजस्व-कनिष्ठ अधिकारी

    79 राजीनामा-समझौता पत्र

    80 वारदात-घटना

    81 संगीन-गंम्भीर

    82 विरासत -उत्तराधिकार

    83 वसियत-हस्तांन्तरण लेख

    84 वसूली-उगाही

    85 शिनाख्त-पहचान

    86 सबूत साक्ष्य-प्रमाण

    87 दस्तावेज-अभिलेख

    88 कयास-अनुमान

    89 सजा-दण्ड

    90 सनद-प्रमाण पत्र

    91 सुलहनामा-समझौता पत्र

    92 अदम चौक-पुलिस असंज्ञेय हस्ताक्षेप, अगोग्य अपराध की सूचना

    यह भी पढ़ें :  B.Ed. छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएँ, सभी विवरण जानें

    93 कैदखाना-बंदीगृह

    94 तफतीश/तहकीकात-अनुसंधान/जाँच/विवेचना

    95 आमद/रवाना/रवानगी-आगमन, प्रस्थान

    96 कायमी-पंजीयन

    97 तेहरीर-लिखित या लेखीय विवरण

    98 इरादतन-साशय

    99 खारिज/खारिजी/रद्द निरस्त/निरस्तीकरण

    100 खून आलुदारक्त-रंजितध्रक्त से सना हुआ

    101 गवाहध्गवाहन-साक्षी/साक्षीगण

    102 गिरफ्तार हिरासत-अभिरक्षा

    103 तहत-अंतर्गत

    104 जख्त, जख्मी, मजरूब -चोट/घाव घायल/आहत

    105 दस्तयाब-खोज लेना/बरामत

    106 मौका ए वारदात-घटना स्थल

    107 परवाना-परिपत्र/अधिपत्र

    108 फैसला-निर्णय

    109 हमराह-साथ में

    यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती: 30 जून से 10 जुलाई तक होगी ऑनलाइन परीक्षा, प्रवेश पत्र 16 जून से उपलब्ध

    यह भी पढ़ें: आखिर कब रुकेगा पतियों की हत्या का सिलसिला, झारखंड में पत्नी ने पति को खाने में ज़हर देकर मारा, 30 दिन पहले ही हुई थी शादी

    यह भी पढ़ें: शादी के बाद पति बना रहा था हनीमून का प्लान, उधर पत्नी अपने प्रेमी के साथ हो गयी फरार, पति बोला- अच्छा हुआ, नहीं तो राजा रघुवंशी जैसा होता मेरा हाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026

    योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,656 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेण्ट्ल वर्कशाप कोरबा द्वारा दिनांक 21.06.26 कों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.