Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नौकरीपेशा पत्नी की खूबसूरती के चलते शक करता था पति, फिर एक दिन कर दिया बेरहमी से कत्ल, नाबालिग बेटे ने बताई पिता की दरिन्दगी की कहानी

    July 26, 2026

    बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान, जीता ‘Mrs. India International Queen “Alluring” 2026’ का खिताब

    July 26, 2026

    राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»New Delhi: अब नहीं लगेंगी लंबी कतारें, हटेंगे सभी टोल प्लाजा; NHAI लागू करेगा मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग
    Featured

    New Delhi: अब नहीं लगेंगी लंबी कतारें, हटेंगे सभी टोल प्लाजा; NHAI लागू करेगा मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7098363801777083446518167764fa7bcec20d23316bd30ef27bd56d7b65a1e5dbd675c05d89845a1f5ce8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: टोल शुल्क के लिए फास्टैग की व्यवस्था कर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार को पहले ही काफी हद तक सीमित कर चुका है, लेकिन अभी भी टोल प्लाजा पर वाहनों के रुकने और शुल्क कटने की प्रक्रिया में जो कुछ मिनट का समय लगता है, अब उसे भी पूरी तरह खत्म करने की तैयारी है।

    सूरत स्थित चौर्यासी से होगी योजना की शुरुआत

    केंद्र सरकार टोल बैरियर मुक्त जिन हाईवे की परिकल्पना पर काफी समय से काम कर रही थी, अब उसे अगले माह से लागू किया जा रहा है। यानी मई में गुजरात के सूरत में स्थित चौर्यासी से इसकी शुरुआत हो जाएगी, जहां कि टोल प्लाजा हटाया जा चुका है। एनएचएआई का लक्ष्य अगले तीन वर्ष के भीतर देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग लागू करने का है।

    टोल प्लाजा पर गाड़ियों की कतार हटाने के लिए सरकार उठा रही कदम

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय लगातार इस दिशा में प्रयासरत है कि टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार न लगे। समय की बचत में फास्टैग ने कारगर भूमिका निभाई है। पिछले माह सरकार ने टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन को भी पूरी तरह बंद कर दिया है।

    अब यदि तकनीकी कारणों से फास्टैग से टोल राशि नहीं कटती है तो भी किसी वाहन चालक से नकदी स्वीकार नहीं की जा रही। डिजिटल लेनदेन का यह प्रयास भी टोल प्लाजा पर रुकने का समय घटाने के लिए ही है। इसके बावजूद अभी भी कुछ समय वाहनों के रुकने और फास्टैग से राशि कटने में लगता है। वहीं, यदि किसी वाहन का शुल्क फास्टैग से कटने में कोई तकनीकी खामी आए तो पीछे लगे वाहनों को प्रतीक्षा करनी पड़ती है।

    यह भी पढ़ें :  भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे...तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    नेशनल हाईवे से हट जाएंगे टोल प्लाजा

    एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था को खत्म करते हुए अब वह व्यवस्था लागू की जा रही है कि सारे राष्ट्रीय राजमार्गों से टोल प्लाजा हट जाएंगे। टोल बैरियर के स्थान पर गेंट्री होगी, जिस पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) और आरएफआईडी रीडर लगे होंगे। उनके माध्यम से फास्टैग और व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (वीआरएन) की स्कैनिंग बिना वाहन को रोके या गति कम किए ही हो जाएगी।

    ई-चालान के माध्यम से दोगुणा टोल शुल्क वसूला जाएगा अगर …..

    इससे कहीं भी वाहनों की कतार नहीं लगेगी, मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि किसी फास्टैग में तकनीकी कमी होगी या उसमें पर्याप्त धनराशि नहीं होगी तो जिस तरह ई-चालान कटता है, उसी प्रक्रिया से ऐसे वाहनों से दोगुणा टोल शुल्क ई-चालान के माध्यम से वसूले जाने का प्रस्ताव है।

    उन्होंने बताया कि सबसे पहले मई में गुजरात के चौर्यासी से मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग शुरू हो रही है। उसके बाद हरियाणा में एनएच-44 स्थित घरौंदा टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था लागू होगी और अगले तीन वर्ष के अंदर देशभर में इस आधुनिक व्यवस्था को लागू करने का लक्ष्य है।

    यह भी पढ़ें: मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    यह भी पढ़ें: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

    यह भी पढ़ें: नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड निकला NIT जमशेदपुर का पूर्व छात्र, पाकिस्तान से भी जुड़े तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नौकरीपेशा पत्नी की खूबसूरती के चलते शक करता था पति, फिर एक दिन कर दिया बेरहमी से कत्ल, नाबालिग बेटे ने बताई पिता की दरिन्दगी की कहानी

    July 26, 2026

    बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान, जीता ‘Mrs. India International Queen “Alluring” 2026’ का खिताब

    July 26, 2026

    राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 26, 2026

    आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को

    July 26, 2026

    Korba: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड नामक कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    July 25, 2026

    Korba: संत श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कोरबा में ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत

    July 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,782 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,453 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,144 Views
    Don't Miss

    नौकरीपेशा पत्नी की खूबसूरती के चलते शक करता था पति, फिर एक दिन कर दिया बेरहमी से कत्ल, नाबालिग बेटे ने बताई पिता की दरिन्दगी की कहानी

    July 26, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर में डाक विभाग की महिला अधिकारी उर्मिला सैनी की…

    बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान, जीता ‘Mrs. India International Queen “Alluring” 2026’ का खिताब

    July 26, 2026

    राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 26, 2026

    आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.