Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»New Delhi: आज छत्तीसगढ़ समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
    Featured

    New Delhi: आज छत्तीसगढ़ समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260822 070208 8016
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 22 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। साथ ही किसानों के फसलों के नुकसान की भी संभावना है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का आक्रामक रूप देखने को मिल सकता है। मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं, घने जंगल वाले इलाकों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।

    कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है, इसलिए घर से निकलने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। साथ में छाते भी जरूर ले लीजिए ताकि बारिश से खुद को सुरक्षित कर सकें। वहीं, जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरणके रूप में मौजूद है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाके में हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

    देश के 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
    मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 अगस्त को देश के 24 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने से नुकसान की आशंका है।

    यह भी पढ़ें :  रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    दिल्ली NCR

    दिल्ली(22 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 22 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, दिल्ली में कल यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

    उत्तर प्रदेश

    यूपी(22 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): गाजियाबाद, मोरादाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, बिजनौर, आगरा, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, गोरखपुर, प्रयागराज, बदायूं, इटावा, आजमगढ़, रायबरेली, जालौन, ललितपुर, महोबा और वाराणसी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

    बिहार

    बिहार (22 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, भोजपुर, बक्सर, पटना, गया, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय, लखीसराय और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    झारखंड

    झारखंड(22-23 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): रांची, पलामू, गोड्डा, हजारीबाग, सिमडेगा, दुमका, गुमला, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, चतरा और देवघर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, रांची में कल 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड ( 22 अगस्त- बारिश-आंधी की चेतावनी): बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

    हिमाचल

    हिमाचल (22-23 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): चंबा, कांगड़ा, मंडी, ऊना, किन्नौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर (22 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): अनंतनाग, किश्तवाड़, पुंछ, कुपवाड़ा, मिरपुर, जम्मू, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, बांदीपोरा और बारामूला में में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल(22 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): मालदा, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, दार्जिलिंग, कूचबिहार, दुर्गापुर, बीरभूम और अलीपुर द्वार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  Pilibhit: अपना ही पेमेंट मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने ठेकेदार को डीजल छिड़ककर फूंका, हालत नाजुक

    पंजाब

    पंजाब (22-23 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फाजिल्का में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

    राजस्थान

    राजस्थान (22 अगस्त-भारी बारिश की संभावना): श्रीगंगा नगर, झुंझुनू, करौली, जयपुर, उदयपुर, चुरू, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, दौसा, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, अलवर, झालावाड़ और जालौर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश (22 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बालाघाट, सिवनी, अनूपपुर, दमोह, विदिशा, होशंगाबाद, कटनी, खरगोन, बेतुल, मांडला, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हर्दा, सागर और इंदौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

    यह भी पढ़ें: 18 साल के बेटे ने लगाई पहाड़ से छलांग, पीछे-पीछे पिता और मां भी कूदी, एक झटके में परिवार खत्म, सामने आया खौफनाक वीडियो

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल… एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती: 2482 ऑफिसर पदों के लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 16, 2026

    गुजरात के वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब भारत भी बना सकेगा अपना ‘आर्टिफिशियल सन’ ! सबसे पहले चीन को मिली थी ये उपलब्धि

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,938 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित…

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.