Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना का क्लर्क गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर से भी जुड़ा है मामला
    Featured

    पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना का क्लर्क गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर से भी जुड़ा है मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 26, 2025Updated:June 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6700098031750907297432359169d8118c74761c162268e9a8f06b984017e01f9e02fd52cad471219eae9e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पुलिस ने नौसेना भवन के एक अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) विशाल यादव को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. विशाल सोशल मीडिया के जरिए खुफिया जानकारी भेजता था. राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने नई दिल्ली से गिरफ्तारी की.

    पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी-सुरक्षा) विष्णु कांत गुप्ता ने बताया कि यूडीसी विशाल यादव को बुधवार 25 जून को ‘शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923’ के तहत गिरफ्तार किया गया. वह पुनसिका रेवाड़ी (हरियाणा) का रहने वाला है. गुप्ता ने बताया कि पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसियों की जासूसी वाली गतिविधियों पर राजस्थान पुलिस की ‘सीआईडी-इंटेलिजेंस’ लगातार निगरानी रख रही थी.

    सोशल मीडिया के जरिए पाक जानकारी भेजता था विशाल

    उन्होंने कहा, ”यह जानकारी सामने आई कि नौसेना भवन दिल्ली में ‘डायरेक्टरेट ऑफ डॉकयार्ड’ में कार्यरत विशाल यादव सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एक महिला हैंडलर के निरंतर संपर्क में था. यह महिला जिसका छद्म नाम प्रिया शर्मा बताया जा रहा है, विशाल को पैसों का लालच देकर नौसेना भवन से सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं निकालने के लिए उकसा रही थी.”

    ऑनलाइन गेम खेलने की लग गई थी लत

    गुप्ता ने कहा, ”प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि विशाल यादव ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने पाकिस्तान की महिला हैंडलर को संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध करानी शुरू की. वह अपने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग खाते में ‘यूएसडीटी’ और सीधे अपने बैंक खातों में धनराशि प्राप्त कर रहा था.”

    मोबाइल चैट से मिला कई खुफिया दस्तावेज

    संदिग्ध के मोबाइल से मिली चैट और दस्तावेजों से पता चला है कि विशाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान के दौरान भी नौसेना और अन्य रक्षा संबंधी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी महिला को उपलब्ध कराई थीं. कई खुफिया एजेंसियां जयपुर के केंद्रीय पूछताछ केंद्र पर विशाल से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं. यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अभी तक क्या-क्या पाकिस्तान भेजा है.

    यह भी पढ़ें :  अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की न‍वनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न

    देश के साथ गद्दारी के लिए धर्म विशेष के लोगों को ही निशाना बनाना अनुचित

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही देश की खुफिया एजेंसी द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है जिसमें अगर धर्म विशेष के लोग हैं तो अनेक हिन्दू भी शामिल हैं । यानी केवल धर्म विशेष के लोगों को गद्दार कहना एकदम गलत है । अपराधी अपराधी होता है उसका कोई धर्म नहीं होता । पैसों के लालच में आकर अपने ही देश की अस्मिता को खतरे में डालने का काम ज्योति मल्होत्रा और विशाल यादव जैसे लोग भी करते हैं । ऐसे गद्दारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई भी ऐसी नापाक हरकत करने के बारे में कभी कल्पना में भी ना सोचे ।

    यह भी पढ़ें: एक एकड़, एक साल, एक लाख : जिले में औषधीय पौधों की खेती की प्रक्रिया शुरू…..80 एकड़ शासकीय भूमि पर औषधीय पौधों की खेती के लिए स्वसहायता समूहों से अनुबंध

    यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में मारा गया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर रोमिल वोहरा, छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े अपराधों को देता था अंजाम, कई राज्यों की पुलिस के राडार पर था रोमिल, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: सीमेंट डालकर सूटकेस में पैक लाश का पुलिस ने कर दिया खुलासा, रोंगटे खड़े कर देगा ये हत्याकांड

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की…

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.