Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एक एकड़, एक साल, एक लाख : जिले में औषधीय पौधों की खेती की प्रक्रिया शुरू…..80 एकड़ शासकीय भूमि पर औषधीय पौधों की खेती के लिए स्वसहायता समूहों से अनुबंध
    Featured

    एक एकड़, एक साल, एक लाख : जिले में औषधीय पौधों की खेती की प्रक्रिया शुरू…..80 एकड़ शासकीय भूमि पर औषधीय पौधों की खेती के लिए स्वसहायता समूहों से अनुबंध

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 26, 2025Updated:June 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250626 034135 5935
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *खेती शुरू करने चार लाख रूपये की प्रारंभिक राशि भी मिली

    *कलेक्टर बोले-ऐतिहासिक दिन, इससे किसानों-महिलाओं की आय बढ़ेगी

    धमतरी/स्वराज टुडे:  कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर आज धमतरी जिले में औषधीय पौधों की खेती की प्रक्रिया शुरू हो गई। अगले एक सप्ताह में 21 गांवों में 80 एकड़ शासकीय भूमि पर लगभग 38 स्व सहायता समूहों की महिलाएं खस, ब्राम्ही और पचौली के पौधे रोपेंगी। किसानों सहितं महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों की आय बढ़ाने में औषधीय पौधों की खेती विशेष पहल की शुरूआत मानी जा रही है।

    IMG 20250625 WA0102 IMG 20250625 WA0101

    औषधीय पौधों की खेती से विशेषज्ञों ने एक एकड़ रकबे में एक साल में 75 हजार रूपये से लेकर एक लाख रूपये तक के शुद्ध मुनाफे का अनुमान लगाया है। जिले में इस खेती के लिए औषधीय पादप बोर्ड की सहायता ली जा रही है। बोर्ड के सीईओ श्री जेसीएस राव ने आज कुरूद में एक सौ से अधिक महिलाओं को औषधीय पौधों की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    उन्होंने इसके लिए अनुदान, प्रशिक्षण, पौधे आदि की उपलब्धता के बारे में भी बताया। सीईओ ने उपस्थित महिलाओं को खेतों में रोपने के लिए औषधीय पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराने, पौधों को लगाने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन देने, पौधों की देखरेख करने, उनका प्रसंस्करण करने से लेकर उन्हें बेचने के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी।

    IMG 20250625 WA0107 IMG 20250625 WA0103

    इस दौरान तीन महिला समूहों को औषधीय पौधों की खेती शुरू करने के लिए कॉन्टेक्ट फार्मिंग के तहत औषधीय बोर्ड से मान्यता प्राप्त खरीददारों ने प्रारंभिक राशि के रूप में चार लाख रूपये के धनादेश भी दिए। इस कार्यशाला में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित कृषि, उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    जिले में कुरूद और मगरलोड विकासखण्ड में पहले चरण में खस 68 एकड़ रकबे में, ब्राम्ही 9 एकड़ रकबे में और पचौली 3 एकड़ रकबे में लगाई जाएगी। 21 ग्राम पंचायतों के 21 गांवों के 38 स्व सहायता समूहों की लगभग 380 महिलाएं यह खेती करेंगे। जिले में पहले चरण में औषधीय पौधों की खेती शासकीय भूमि पर कराई जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    IMG 20250625 WA0106 IMG 20250625 WA0108

    इसके अनुभव के बाद निजी किसानों के खेतों में भी औषधीय फसलें लगवाई जाएंगी। पहले चरण में नारी, गुदगुदा, परखंदा, परसवानी, मंदरौद, सिरसिदा, बोरसी, लड़ेर, सोनेवारा, कपालफोड़ी, मेघा, गिरौद, सौंगा, बुड़ेनी, कण्डेल, बलियारा, झूरानवागांव, सारंगपुरी, देवपुर, सोरम और पोटियाडीह में महिला स्व सहायता समूह खस, ब्राम्ही और पचौली की खेती करेंगी। अगले एक सप्ताह में इन सभी गांवों में चिन्हांकित स्थलों पर पौधों का रोपण शुरू हो जाएगा।

    कलेक्टर बोले-ऐतिहासिक दिन, इससे किसानों-महिलाओं की आय बढ़ेगी

    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज के दिन को धमतरी जिले के लिए ऐतिहासिक बताया उन्होंने कहा कि महिला समूहों को औषधीय पौधों की खेती से जोड़ने के सफल प्रयास से एक तरफ इस खेती को बढ़ावा तो मिलेगा ही, इसके साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली है। देखरेख, सिंचाई, खाद-दवाई आदि का खर्चा बहुत कम है, लेकिन इसकी मांग बाजार में तेजी से बढ़ रही है। इन उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित होने के कारण महिलाओं को इससे अच्छा खासा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थित सुधरेगी।

    औषधीय पादप बोर्ड देगा तकनीकी मार्गदर्शन, मान्यता प्राप्त खरीददारों द्वारा उपज खरीदने की गारंटी

    कुरूद में आयोजित एक दिनी कार्यशाला में आज स्व सहायता समूहों की महिला सदस्यों को औषधीय पौधों की खेती के बारे में तकनीकी मार्गदर्शन दिया गयां। कार्यशाला में ही चयनित प्लाट पर इन महिलाओं को पौधरोपण के तरीकों की हेण्डऑन जानकारी भी दी गई। उन्हें खेत तैयार करने से लेकर पौधों के बीच दूरी, दो लाईनों के बीच दूरी, जरूरी खाद-उर्वरक, सिंचाई, निंदाई, गुड़ाई के बारे में विस्तार से बताया गया। औषधीय पादप बोर्ड के सीईओ श्री राव ने महासमुंद जिले में औषधीय पौधों की खेती कर रहे किसानों के खेतों में भी धमतरी-कुरूद की महिलाओं को प्रशिक्षण भ्रमण पर ले जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधों की खेती के लिए खेत तैयार करने से लेकर फसल की कटाई-प्रसंस्करण तक बोर्ड के विशेषज्ञ महिला समूहों की सहायता करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    IMG 20250625 WA0109 IMG 20250625 WA0105

    श्री राव ने यह भी बताया कि औषधीय पौधों की उपज-उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में भी बोर्ड पूरी मदद करेगा। कॉन्टेक्ट फार्मिंग के तहत फसल लगाने वाले किसानों के खेतों से ही बोर्ड के मान्यता प्राप्त खरीददार इस उपज को खरीद लेंगे। इसके लिए किसानों-महिलाओं को किसी बाजार में जाने या बाजार की तलाश की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्यशाला में आज बोर्ड के अनुबंधित खरीददार छत्तीसगढ़ स्टीरिया एंड हर्बल्स, सुगंध एरोमेटिक्स, ईस्टा हर्बल्स और विराध्या इंटरप्रायजेस के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने कुरूद विकासखण्ड के देवी महिला कलस्टर संगठन चर्रा को 35 एकड़ रकबे में खस की खेती करने के लिए प्रारंभिक राशि के रूप में एक लाख 65 हजार रूपये का धनादेश सौंपा। इसी तरह धमतरी विकासखण्ड के आंचल महिला कलस्टर संगठन संबलपुर को एक लाख रूपये और मगरलोड विकासखण्ड के अनंतदीप महिला कलस्टर समूह भरदा को एक लाख 35 हजार रूपये की राशि की धनादेश दिए गए।

    स्वसहायता समूहों की महिलाओं में उत्साह, बोलीं-नया काम करके बनेंगे लखपति

    औषधीय पौधों की खेती को लेकर महिला स्वसहायता समूहों की सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया। आज की कार्यशाला में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। औषधीय पौधों की खेती के तरीकों की पूरी जांच पड़ताल की। महिलाओं ने विशेषज्ञों से औषधीय पौधों की खेती के बारे में शंका-समाधान भी किया। औषधीय पौधों से फायदा, खेती की तकनीक, प्रोसेसिंग से लेकर मार्केटिंग तक के बारे में महिलाओं ने विशेषज्ञों से छोटी से छोटी जानकारी ली।

    महिला समूह की सदस्य श्रीमती दिलेश्वरी साहू ने कहा कि इसके बारे में पहले जानकारी नहीं थी। समूह केवल पापड़, बड़ी, साबून, बांसकला या फिर सेंट्रिंग, मशरूम उत्पादन, रंग-गुलाल बनाने तक ही सीमित थे। औषधीय पौधों की खेती के नये काम से सभी को नई-नई जानकारियां मिल रहीं हैं। एक अलग तरह की खेती का अनुभव होने जा रहा है। हम सभी इसके लिए तैयार हैं और जल्द ही औषधीय पौधों की खेती के इस नये काम से लखपति बनकर दिखाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    आज का राशिफल : रविवार 11 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 9:31…

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.