Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान दो छात्रों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

    August 16, 2026

    Hisar: किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग…सुरेश कोथ और 40 किसानों को तत्काल रिहा करे सरकार, 24 घंटे का अल्टीमेटम

    August 16, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर धर्म सेना एवं कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लखनऊ में रहस्यमयी हत्या : क्या वाकई में बेटा ही है अपनी मां का कातिल ? मां की हत्या और लूट की गुत्थी बेटे पर आकर अटकी
    Featured

    लखनऊ में रहस्यमयी हत्या : क्या वाकई में बेटा ही है अपनी मां का कातिल ? मां की हत्या और लूट की गुत्थी बेटे पर आकर अटकी

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68380160917596254462233e16232eb96f04c34c01cdde7004355713d05057530b822a5a598e3c1669ef19
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ।/स्वराज टुडे: पीजीआई थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा यादव गांव में हुई महिला की हत्या और लूट के मामले की गुत्थी अब और उलझ गई है। मृतका के परिजनों ने जहां मझले बेटे निखिल उर्फ़ गोलू के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वहीं पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में निखिल दो जगहों पर अकेले जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस अब उसी की तलाश कर रही है।

    मामा को किया था फोन – “मुझे बचा लो, ये लोग मार डालेंगे”

    घटना के बाद निखिल ने अपने मामा को फोन कर घबराए लहजे में कहा था – “मामा, मुझे बचा लो, ये लोग मार डालेंगे।” इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। पुलिस को संदेह है कि निखिल ने ही मां की हत्या की है और खुद को अपहरण का शिकार बताकर भ्रम फैलाने की कोशिश की।

    गैस सिलेंडर से सिर पर वार कर हत्या की आशंका

    शुक्रवार को 37 वर्षीय रेनू यादव का शव घर में खून से लथपथ मिला। पास में रखे गैस सिलेंडर पर खून के निशान थे, जिससे पुलिस को शक है कि सिर पर सिलेंडर से वार कर हत्या की गई।

    सीसीटीवी फुटेज ने पलट दी कहानी

    शुरुआत में परिवार ने लूट और अपहरण का मामला बताया, परंतु सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स से कहानी बदल गई। पुलिस को दो अलग-अलग फुटेज में निखिल उर्फ़ गोलू बाइक से आराम से जाते हुए दिखाई दिया। पहली बार वह घर के पास बैग टांगे हुए दिखा, दूसरी बार तेलीबाग चौराहे पर सड़क पार करते हुए। दोनों जगह उसके चेहरे पर न डर था, न घबराहट।

    यह भी पढ़ें :  Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    परिजनों के अनुसार, निखिल पर ऑनलाइन लोन चुकाने का भारी दबाव था। घटना के दिन सुबह मृतका के पति रमेश यादव को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकाया था – “आपके बेटे ने लोन लिया है, नहीं चुकाया तो अंजाम बुरा होगा।”

    हत्या के बाद घर से करीब सात लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी गायब मिले। अलमारी और बक्से टूटे हुए थे, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति के घुसने के साक्ष्य नहीं मिले।

    पुलिस का शक हुआ और गहरा

    पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि घटना के समय घर में केवल रेनू और निखिल ही थे। अपहरण की कहानी तथ्यों से मेल नहीं खाती।

    डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के अनुसार, “निखिल फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। अब तक जांच में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता के साक्ष्य नहीं मिले हैं।”

    परिवार सदमे में, पर सवाल भी कई

    मां की हत्या के बाद पूरा परिवार गम में डूबा है, पर सबसे बड़ा सवाल यही है – क्या वाकई बेटा ही अपनी मां का कातिल है ? पुलिस का कहना है कि निखिल के पकड़े जाने के बाद ही इस रहस्यमयी हत्या की गुत्थी पूरी तरह सुलझ सकेगी।

    यह भी पढ़ें: खबर प्रकाशन से बौखलाए तहसीलदार और जमीन दलालों ने दी पत्रकार की हत्या की सुपारी — एक तथाकथित पत्रकार बना सुपारी किलर

    यह भी पढ़ें: पापा से कहती थी ‘कॉल सेंटर’ में है जॉब… हर रात 8-10 ग्राहक को खुश करना पड़ता था! नाबालिग किशोरी ने किया रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

    यह भी पढ़ें :  कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ...

    यह भी पढ़ें: साध्वी के अवैध इश्क की खूनी कहानी! गांधी पर गोलियां चलाने वाली महामंडलेश्वर ने किया प्रेमी का मर्डर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान दो छात्रों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

    August 16, 2026

    Hisar: किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग…सुरेश कोथ और 40 किसानों को तत्काल रिहा करे सरकार, 24 घंटे का अल्टीमेटम

    August 16, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर धर्म सेना एवं कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    August 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर शिवाय हॉस्पिटल में जश्न का माहौल, आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, मरीजों को बांटे फल और मिठाई

    August 15, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवन का संदेश

    August 15, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,843 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,484 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,328 Views
    Don't Miss

    स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान दो छात्रों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

    August 16, 2026

    रीवा/स्वराज टुडे: 15 अगस्त को देश भर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न…

    Hisar: किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग…सुरेश कोथ और 40 किसानों को तत्काल रिहा करे सरकार, 24 घंटे का अल्टीमेटम

    August 16, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर धर्म सेना एवं कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    August 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजारोहण

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.