छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित लुतरा शरीफ में शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह का सालाना उर्स इस वर्ष 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक मनाया जाएगा। दरगाह कमेटी की ओर से प्रशासन की मदद से उर्स की तैयरियां की जा रहीं हैं। जिससे यहाँ पहुंचने वाले जायरीनों को किसी तरह की असुविधा ना हो।
यह पांच दिवसीय सालाना उर्स 28 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2026 को समाप्त होगा। उर्स के दौरान परचम कुशाई (झंडा फहराना), शाही संदल चादर, मजार-ए-पाक का गुस्ल, कुरान ख्वानी, नात व मनकबत और कुल की फातिहा जैसे धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दरगाह कमेटी द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल और विश्राम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही, आगंतुकों के लिए सर्वधर्म समभाव के तहत शाकाहारी विशेष लंगर का प्रबंध होता है।
दरगाह की मुख्य विशेषताएं
● सांप्रदायिक सद्भावः लुतरा शरीफ दरगाह छत्तीसगढ़ के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक है, जहां बिना किसी भेदभाद के हर धर्म और समुदाय के लोग मन्नत मांगने आते हैं।
● बाबा इंसान अली शाहः यहाँ हुजूर हज़रत बाबा सैयद इंसान अली शाह की मजार है, जिन्हें लोग बहुत श्रद्धा से याद करते हैं और उनकी दरगाह परषीश व दुआ के लिए देश-विदेश से जायरीन पहुँचते हैं। मान्यता है कि बाबा के दरबार में हर तरह की बलाओं से निजात मिलती है।
● खूबसूरत वातावरणः यह दरगाह शांत और प्राकृतिक वातावरण से घिरी हुई है, जो आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है।
उर्स का विस्तृत दैनिक कार्यक्रम (28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026)
इस 5 दिवसीय उर्स पाक में हर दिन विशेष धार्मिक और रूहानी रस्में अदा की जाती हैं:
1) 28 सितंबर (पहला दिन): परचम कुशाई (झंडा फहराना)
उर्स की शुरुआत दरगाह परिसर में पूरे अकीदत (श्रद्धा) के साथ गाजे-बाजे और दुआओं के बीच मुख्य परचम (झंडा) फहराकर की जाती है। संदल चादर होगा और रात 10 बजे से ऑलइंडिया नातिया मुशायरा होगा। जिसकी सदारत कारी शब्बीर अहमद अशरफी कोरबा करेंगे और इसमें हजरत मौलाना रज्जब अली लुतरा शरीफ, जनाब हलचल सिवानी साहब, जैनुल ओबेदीन कानपुर, शाहबाज कमर कलकत्ता, मुबारक हुसैन मुबारक शम्श कलकत्ता, और मोहम्मद इल्यास अशरफी शिरकत करेंगे।
2) 29 सितंबर (दूसरा दिन): शाही संदल और तक़रीर
दिन में गुस्ल मजारे पाक और शाही संदल होगा। रात 9 बजे बाबा सरकार की शान में अजीमुशान जलसा – तकरीर का आयोजन होगा। जिसमें सैय्यद राशिद मक्की मियां साहब किबला किछौछ शरीफ, अयोध्या उत्तर प्रदेश की तकरीर होगी।
3) 30 सितंबर (तीसरा दिन): संदल चादर कव्वाली
संदल चादर (अम्मी जान साहिबा) होगा। रात 10 बजे कव्वाली महफिले सिमाह में मुंबई ( महाराष्ट्र) के रेडियो – टीवी सिंगर मुजतबा अज़ीज़ नाज़ा की पेशकश होगी।
4) 1 अक्टूबर (चौथा दिन): महफिले कव्वाली
रात 10 बजे रईस अनीस अंसारी साहब बिजनौर (उत्तर प्रदेश) कव्वाली पेश करेंगे।
5) 2 अक्टूबर (पांचवां दिन): कुल की फातिहा
11 बजे रईस अनीस साबरी साहब बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की मौजूदगी में रंग की महफ़िल होगी। सैय्यद महमूद अशरफ साहब किबला किछौछा शरीफ (उतत्तर प्रदेश) की सदारत में उर्स का समापन होगा।
विशेष नोटः उर्स के सभी दिनों में दोपहर से लेकर देर रात तक दरबारी शाही लंगर (भंडारा) लगातार चलता रहेगा, जो पूर्णतः शाकाहारी होगा।
लुतरा शरीफ पहुँचने का मार्ग
लुतरा शरीफ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिलासपुर-बलौदा मुख्य मार्ग पर स्थित है। यहाँ परिवहन के तीनों माध्यमों से आसानी से पहुँच सकते हैं:
1. रेल मार्ग द्वारा सबसे सुगम माध्यम
निकटतम बड़ा रेलवे स्टेशनः बिलासपुर जंक्शन (BSP) है, जो देश के सभी प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से लुतरा शरीफ की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। स्टेशन के बाहर से लुतरा शरीफ के लिए सीधी ऑटो, प्राइवेट कार, या बिलासपुर-बलौदा रूट पर चलने वाली बसें आसानी से मिल जाएंगी।
2. सड़क मार्ग द्वारा
यदि आप बस या निजी वाहन से आ रहे हैं, तो बिलासपुर शहर पहुँचने के बाद आपको सीपत मार्ग पकड़ना होगा। बिलासपुर से सीपत होते हुए यह रास्ता बलौदा की तरफ जाता है, जहाँ रास्ते में ही मुख्य सड़क पर लुतरा गांव स्थित है। उर्स के दौरान बिलासपुर बस स्टैंड से लुतरा शरीफ के लिए प्रशासन द्वारा विशेष बसों और ऑटो की चौबीसों घंटे व्यवस्था की जाती है।
3. हवाई मार्ग द्वारा
निकटतम हवाई अड्डाः रायपुर का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (RPR) है, जो देश के सभी प्रमुख शहरों से उड़ानों द्वारा जुड़ा है रायपुर एयरपोर्ट से लुतरा शरीफ की दूरी लगभग 145 किलोमीटर है। जिसके लिए हवाई अड्डे से सीधे टैक्सी किराए पर ले सकते हैं या रायपुर से बिलासपुर तक ट्रेन/बस से आकर आगे का सफर तय कर सकते हैं।
प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उपस्थित गणमान्य

सदर हाजी मो. इकबाल हक खजांची- जनाब फैजान अहमद शेबू, नायव खजांची- जनाब जावेद रब्बानी (कोरबा) लंगर इंचार्ज जनाब हाजी मो. कुटुस (बिलासपुर), मेवर्स- जनाब हाजी मो. नजीर अहमद (बलौदा), जनाब मो. सज्जाद सिद्दीकी (कोरबा), जनाब सैयद इंसान अली (बिलासपुर), जनाब शेख सिकंदर (बिलासपुर), जनाब मो. एजाज खान (लुतरा शरीफ), जनाब मुशर्रफ खान (बिलासपुर), जनाब अब्दल बहाब अशरफी (लुतरा शरीफ), जनाब हाजी अनवारूल हक (लुतरा शरीफ), जनाब हाजी अब्दुल करीम वेग (लुतरा शरीफ), जनाब अब्दुल शहनवाज मेमन (लुतरा शरीफ), जनाब शेख अब्दुल गफ्फार (लुतरा शरीफ)
यह भी पढ़ें: गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे
यह भी पढ़ें: Health care: सुबह उठते ही शरीर देता है कैंसर के ये 3 संकेत, जिन्हें लोग मामूली समझकर कर देते हैं नजरअंदाज

Editor in Chief















