छत्तीसगढ़
कोरबा-बालको/स्वराज टुडे: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और अटूट प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बालको सेवाकेंद्र द्वारा कर दी गई है।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने जनसमूह के बीच पहुँचकर लोगों को अपने जीवन को नशामुक्त और पवित्र बनाने की प्रतिज्ञा करवाई तथा सभी को पवित्रता का रक्षा सूत्र बांधा। रक्षाबंधन के इस पावन अभियान की शुरुआत इंटक यूनियन ऑफिस (बालको) एवं वरिष्ठ नागरिक मैत्री संघ (बालको) से की गई।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने बताया कि रक्षाबंधन केवल सूत का धागा बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अपने अंदर की बुराइयों और व्यसनों को त्यागकर पवित्र व संयमित जीवन जीने का संकल्प लेने का पर्व है। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

Editor in Chief

















