Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​
    Featured

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7253259481788264808043b74bbd7e827062cadd2a1c5c2d5a7a42433f0a043381cef9f79591a1e0dccd0b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशांबी के बॉर्डर से अंजाम दिए गए मोनू हत्याकांड को लेकर प्रयागराज की पूरामुफ्ती पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. दरअसल, कौशांबी के महिलाग्राम घाट इलाके से कुछ बदमाशों ने एसयूवी गाड़ी में मोनू का अपहरण कर लिया था और उसकी बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को यमुना नदी में फेंक दिया था.

    इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी, क्योंकि इस कत्ल के पीछे कोई और नहीं बल्कि मोनू के बड़े भाई के ससुर का हाथ था. पुलिस ने हत्या के आरोपी ससुर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद पता चला कि आरोपी ससुर अपनी बेटी की संदिग्ध हालातों में हुई मौत के सदमे से उभरा नहीं था. वो बदले की आग में जल रहा था और इसी साजिश के तहत उसने पूरी वारदात को अंदाम दिया. हालांकि सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन पुलिस अब भी यमुना नदी में गोताखोरों की मदद से मोनू के शव को तलाशने में जुटी है. जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

    दामाद के भाई का अपहरण कर हत्या

    इस सनसनीखेज मामले की शुरुआत कुछ महीने पहले हुई थी जब मोनू के भाई की शादी संदीपन घाट इलाके की एक युवती से हुई थी. कुछ समय बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में उस महिला की रहस्यमयी मौत हो गई, जिसके बाद मृतका के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया. इस मामले में पुलिस ने मोनू, उसके भाई और उनकी मां को आरोपी बनाया था, जिसके बाद मोनू के भाई और मां को जेल भेज दिया गया था. लेकिन मृतका के पिता नेम सिंह का गुस्सा इतने पर शांत नहीं हुआ. उसने अपनी बेटी की मौत का खौफनाक बदला लेने के लिए अपने दामाद के भाई यानी मोनू को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली और 19 अगस्त को एसयूवी सवार बदमाशों के जरिए मोनू का अपहरण करवा दिया.

    यह भी पढ़ें :  Korba: नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चैतन्य देवियों की झाँकी का आयोजन, समस्त कोरबा वासियों को सादर आमंत्रण

    यमुना नदी में फेंका शव, पर अब तक नहीं मिला कोई सुराग

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 19 अगस्त को जब मोनू अचानक गायब हुआ तो उसके परिवार वालों ने पूरामुफ्ती थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी, लेकिन मंगलवार को जब मृतक के परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा काटा और सड़क पर बवाल किया, तब पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने जब शक के आधार पर मुख्य आरोपी नेम सिंह और उसके भतीजे पुनीत को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि अपहरण के बाद उन्होंने मोनू की हत्या कर दी और कौशांबी के महिलाग्राम घाट के पास बने पुल से उसका शव यमुना नदी में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और यमुना नदी में शव की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

    मास्टरमाइंड ससुर की साजिश: पुलिस ढूंढ रही कत्ल का हर एक सबूत

    इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड मृतका का पिता नेम सिंह निकला, जिसने अपने ही दामाद के परिवार से खून का बदला खून से लेने की ठान ली थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नेम सिंह ने बहुत ही प्लानिंग के साथ अपने भतीजे पुनीत और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस किडनैपिंग और मर्डर को अंजाम दिया. पुलिस अब इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है कि इस अपहरण और हत्या में एसयूवी गाड़ी का इस्तेमाल किसने किया और इसमें कौन-कौन से अन्य लोग शामिल थे. भले ही आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया हो, लेकिन यमुना के गहरे पानी से मोनू के शव को बरामद करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Pune: प्रिंसिपल ऑफिस से PM की फोटो हटाना राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: 28 अगस्त की रात साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने के मामले में 11 उपद्रवी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों को पकड़ने पुलिस की अनेक टीम लगातार दे रही दबिश

    यह भी पढ़ें: धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; मुस्कान और इमरान के ‘जहरीले रिश्ते’ का खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    केंद्र सरकार के खिलाफ जहर उगलने वालों को आखिर सिर आंखों पर क्यों बैठा लेती…

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.