Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नकली नोट मामले में मस्जिद का मौलाना तो निकला प्यादा, ये डॉक्टर है असली मास्टरमाइंड
    Featured

    नकली नोट मामले में मस्जिद का मौलाना तो निकला प्यादा, ये डॉक्टर है असली मास्टरमाइंड

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6902846201763989583366fdd7e6e9031be656c4f21963ec52f77be4c4d553c5010b934fb598b0c3c72414
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    खंडवा/स्वराज टुडे: खंडवा की एक मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मौलाना के घर से मिले नकली नोट के मामले में खंडवा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जाली नोटों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए नकली नोटों की सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना डॉ. प्रतीक नवलखे समेत तीन आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है.

    बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड, चेक बुक और नकली नोट बनाने के मिले सामान

    चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह की नींव खंडवा जिला जेल में पड़ी थी, जहां विभिन्न मामलों में बंद ये आरोपी पहली बार मिले और रिहा होने के बाद संगठित होकर नकली नोट छापने का धंधा शुरू किया. मास्टरमाइंड डॉक्टर और उसके साथियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड, चेक बुक और नकली नोट बनाने का सामान बरामद किया है.

    नकली नोटों के नेक्सस का मुख्य सरगना डॉ. प्रतीक नवलखे है MBBS डॉक्टर

    बुरहानपुर का डॉ. प्रतीक नवलखे MBBS है, जो पहले बुरहानपुर जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर और बाद में RMO के रूप में पदस्थ रह चुका है. डॉ. नवलखे पहले भी सरकारी पद पर रहते हुए करोड़ों की राशि के गबन के मामलों में भी आरोपी रहा है. जेल से छूटने के बाद उसने भोपाल की गोकुलधाम सोसाइटी में किराए का कमरा लेकर नोट छापने का काम शुरू किया और नागपुर, मालेगांव सहित कई शहरों में एजेंट नियुक्त किए. आरोप है कि यह गिरोह 2022 से सक्रिय था और नकली नोटों के दम पर कई संपत्तियां भी खरीदी थीं.

    यह भी पढ़ें :  सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    19.78 लाख के नकली नोट बरामद

    दरअसल, 2 नवंबर को मौलाना जुबेर अंसारी नकली नोटों के मामले में महाराष्ट्र में पकड़ाया था. इसके बाद थाना जावर पुलिस को पेठिया के ग्रामीणों की ओर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पेठिया में मौलाना के कमरे में भी नकली नोट हो सकते है. ग्रामीणों को सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मौलाना के कमरे से 19 लाख 78 हजार रुपये के नकली नोट और नोट काटने की मशीन बरामद की. जांच में नोट सुरक्षा धागे और प्रिंटिंग में कम गुणवत्ता के कारण नकली पाए गए. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नकली नोटों की परत खोलना शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए खंडवा एसपी मनोज कुमार राय के निर्देश पर एएसपी महेंद्र तरनेकर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई, जिसमें डीएसपी अनिल सिंह चौहान, टीआई पदमनगर प्रवीण आर्य सहित कई पुलिसकर्मी शामिल किए गए.

    भोपाल से तीन गिरफ्तार, नकली नोटों का मिला पूरा सेटअप

    खंडवा पुलिस ने जब इस मामले की तह में गोता लगाया, तो जांच में सामने आया कि मौलाना जुबेर तो सिर्फ प्यादा है, जो डॉ. प्रतीक नवलखे के लिए कैरियर का काम करता था . पुलिस ने जब इस मामले में तफ़तीश की, तो पता चला कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड डॉ. भोपाल में छुपा हुआ है. फिर मुखबिर की सूचना के बाद 23 नवंबर को एसआईटी ने भोपाल के गोकुलधाम सोसाइटी में दबिश दी, जहां प्रतीक अपने दो साथियों बुरहानपुर निवासी प्रतीक नवलखे (43), हरदा निवासी गोपाल उर्फ राहुल (35) और अमरावती निवासी दिनेश गोरे (43) के साथ छिपा हुआ मिला. इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली नोट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए.

    यह भी पढ़ें :  Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें - कलेक्टर कुणाल दुदावत

    आरोपियों से बरामद हुए ये सामान

    पुलिस ने मास्टरमाइंड डॉ. प्रतीक नवलखे से 500 रुपये के 13 नकली नोट, 7 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 15 चेकबुक, 12 एटीएम/डेबिट कार्ड, नोट छापने के उपकरण बरामद किए. वहीं. गोपाल उर्फ राहुल से 500 रुपये के 6 नकली नोट, ड्रायर मशीन, 2 मोबाइल, 20 एटीएम/डेबिट कार्ड, दिनेश गोरे से 500 रुपये के 17 नकली नोट (₹8,500) मिले. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर खंडवा न्यायालय में पेश किया, जहां से विस्तृत पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया.

    जेल में बना था नेटवर्क

    जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य खंडवा जिला जेल में एक-दूसरे से मिले थे. जेल से निकलने के बाद नकली नोट छापने की प्लानिंग तैयार हुई. प्रतीक नवलखे इससे पहले कोलकाता में एक गोल्ड फ्रॉड का भी शिकार हुआ था, जहां एक जालसाज ने उसे हॉलमार्क लगी नकली ज्वेलरी देकर करीब 5 लाख रुपये का नुकसान कराया था.

    ट्रेवल एजेंसी की आड़ में करते थे ठगी

    गिरोह के सदस्यों ने भोपाल के होशंगाबाद रोड पर एक ऑफिस किराए पर लेकर ट्रेवल एजेंसी की फर्जी दुकान खोली थी, जहां से ये लोगों को गुमराह कर नोटों की खपत का नेटवर्क संभालते थे.

    नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त

    कार्रवाई के बाद खंडवा पुलिस ने संकेत दिया कि गिरोह की जड़ें कई राज्यों तक फैली हो सकती हैं, चूंकि नोटों की खपत नागपुर, मालेगांव और अन्य क्षेत्रों में भी हुई है. इसलिए जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क को इंटर-स्टेट मॉड्यूल के रूप में खंगालने की तैयारी कर रही हैं.

    पुलिस टीम का सराहनीय कार्य

    खंडवा एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई सराहना की. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में निरीक्षक श्याम सिंह भादले, निरीक्षक प्रवीण आर्य, उपनिरीक्षक राजेंद्र राठौर, सउनि उमेश सिंह, नंदराम वासुरे, प्रआर सोहेल खान, जितेंद्र देवड़ा, आरक्षक सुरेश वास्कले, सायबर सेल के प्रआर जितेंद्र राठौर, विक्रम वर्मा और अनिल बछाने की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

    यह भी पढ़ें :  Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    यह भी पढ़े: घर में घुसकर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, पढ़िए प्रियांशी के कत्ल की पूरी कहानी

    यह भी पढ़े: सेक्स ट्रीटमेंट के नाम पर इंजीनियर से ठगे 48 लाख रुपये, किडनी भी हुई खराब; आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

    यह भी पढ़े: यूपी के कुंडा में खूनी जंग, सपा नेता के एक बेटे की गोली मारकर हत्या, दूसरा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल, मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.