Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु निरंतर सक्रिय, पिंक पेट्रोल यूनिट हेल्पलाइन नं 9479210932

    July 12, 2026

    ‘जीरो टॉलरेंस’ का निकला जनाजा ! महादेव ऐप के आरोपों की गूंज के बीच दागदार छवि वाले अफसरों को मलाईदार पोस्टिंग, आखिर किसके इशारे पर ?

    July 12, 2026

    Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    July 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कुनकुरी में मेडिकल शिक्षा के नाम पर महाघोटाला ! छात्रों के भविष्य से खुला खिलवाड़, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मारा छापा
    Featured

    कुनकुरी में मेडिकल शिक्षा के नाम पर महाघोटाला ! छात्रों के भविष्य से खुला खिलवाड़, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मारा छापा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250429 WA0007
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कुनकुरी/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर से एक सनसनीखेज फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां मेडिकल एजुकेशन के नाम पर छात्रों के भविष्य के साथ बेरहमी से खिलवाड़ किया जा रहा था। कुनकुरी के खेल मैदान के सामने संचालित साध्य पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस कॉलेज में फर्जी तरीके से परीक्षा आयोजित कराई जा रही थी।

    विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, निर्धारित परीक्षा केंद्र — स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कुनकुरी तथा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर — को अचानक बदलकर एक निजी कार्यालय में परीक्षा करवाई जा रही थी।

    सुबह 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील को इस फर्जीवाड़े की सूचना मिली। तत्परता दिखाते हुए वे तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य चौंकाने वाला था। कुछ परीक्षार्थी पहले से परीक्षा दे रहे थे, जबकि अन्य छात्र-छात्राएँ भटकते हुए कार्यालय पहुंच रहे थे और प्रश्नपत्र पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे। मामले की भनक मिलते ही मीडिया की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। सवालों की बौछार होते देख संस्था के पदाधिकारी और कर्मचारी कैमरों से बचते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए।

    इस पूरे प्रकरण से आक्रोशित छात्राओं ने कुनकुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन मोबाइल नंबरों का भी उल्लेख किया गया है, जिनसे कॉल कर परीक्षा स्थल बदलने की सूचना दी गई थी।

    नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने मामले पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा  “मुख्यमंत्री के गृहजिले में आदिवासी, पिछड़े और गरीब बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह का भद्दा मजाक किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है।”

    यह भी पढ़ें :  भारत में पल रहे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, गुजरात-MP से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

    *बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं :*
    * किसके संरक्षण में चल रहा था यह फर्जीवाड़ा?
    * बिना प्रशासनिक अनुमति के परीक्षा केंद्र कैसे बदला गया?
    * छात्रों को गुमराह कर उनके करियर से खिलवाड़ क्यों किया गया?

    यह घटना केवल एक संस्थान तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि दोषियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो इससे न केवल छात्रों का भविष्य बर्बाद होगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर से लोगों का भरोसा भी उठ जाएगा।अब समय आ गया है कि इस महाघोटाले की तह तक जाकर, हर दोषी को कानून के कठघरे में खड़ा किया जाए।

    यह भी पढ़ें: बालको ने टाको के साथ पशु कल्याण कार्यक्रमों के तीन वर्ष किए पूरे….5,000 से अधिक पशुओं को पहुंचा लाभ

    यह भी पढ़ें: यह यूरोपीय देश भारतीय छात्रों को दे रहा Scholarships, जानिए एलिजिबिलिटी और क्राइटेरिया

    यह भी पढ़ें: JNU में अब ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नहीं…गूंजेगा ‘भारत माता की जय’ का नारा; छात्र संघ चुनाव में ABVP ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु निरंतर सक्रिय, पिंक पेट्रोल यूनिट हेल्पलाइन नं 9479210932

    July 12, 2026

    ‘जीरो टॉलरेंस’ का निकला जनाजा ! महादेव ऐप के आरोपों की गूंज के बीच दागदार छवि वाले अफसरों को मलाईदार पोस्टिंग, आखिर किसके इशारे पर ?

    July 12, 2026

    Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    July 12, 2026

    राशिफल 12 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 12, 2026

    गाजियाबाद में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 23 महिलाएं और 6 पुरुष

    July 12, 2026

    कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका

    July 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,742 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,428 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,117 Views
    Don't Miss

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु निरंतर सक्रिय, पिंक पेट्रोल यूनिट हेल्पलाइन नं 9479210932

    July 12, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित…

    ‘जीरो टॉलरेंस’ का निकला जनाजा ! महादेव ऐप के आरोपों की गूंज के बीच दागदार छवि वाले अफसरों को मलाईदार पोस्टिंग, आखिर किसके इशारे पर ?

    July 12, 2026

    Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    July 12, 2026

    राशिफल 12 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.