Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन, कांग्रेस के पार्षदों ने थामा कमल, दीपका उपचुनाव में भाजपा का दमदार जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस को बड़ा झटका

    May 28, 2026

    एक-एक निवाले को तरसाती है नई नवेली बहू, सास-ससुर पर चलाती है लात घूंसे, देती है गंदी-गंदी गालियां, बेटा भी देता है बहु का साथ, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    May 28, 2026

    खराब फल बेचने पर 11 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

    May 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने टाको के साथ पशु कल्याण कार्यक्रमों के तीन वर्ष किए पूरे….5,000 से अधिक पशुओं को पहुंचा लाभ
    Featured

    बालको ने टाको के साथ पशु कल्याण कार्यक्रमों के तीन वर्ष किए पूरे….5,000 से अधिक पशुओं को पहुंचा लाभ

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250428 WA0047
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत की आईकॉनिक एल्यूमिनियम उत्पादक और वेदांता एल्यूमिनियम की इकाई भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) करुणा, देखभाल और सह-अस्तित्व की संस्कृति को बढ़ावा देकर पशु कल्याण हेतु अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको) ने अपनी सेवा के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।

    IMG 20250428 WA0044

    मानव, पशु और पर्यावरण कल्याण के परस्पर संबंध पर जोर देने वाले ‘वन हैल्थ’ विजन में निहित, टाको एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है, जो आश्रय, अस्पताल, अकादमी, वन्यजीव संरक्षण, आपदा राहत और क्षेत्र विकास के अपने छह स्तंभों के माध्यम से देखभाल को बढ़ावा देता है। इस मिशन में एक ऑन-ग्राउंड पार्टनर के रूप में बालको ने इस विजन को कोरबा, छत्तीसगढ़ में यथार्थ प्रभाव में बदलने में मदद की है।

    IMG 20250428 WA0045

    पिछले तीन वर्षों में, पशु कल्याण में बालको की ढांचागत कोशिशों ने 5,000 से अधिक पशुओं पर सकारात्मक असर डाला है, जो इस उद्देश्य के लिए बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पशु कल्याण के लिए उठाए गए कदम जैसे कि जिला पशु चिकित्सा विभाग के साथ साझेदारी में 3,000 से अधिक रिफ्लेक्टिव कॉलर का वितरण सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करता है। इन्हें चार पशु चिकित्सा स्वास्थ्य शिविरों द्वारा मुमकिन बनाया गया, जिससे 2,500 से अधिक मवेशियों को लाभ हुआ, जिसमें कृमिनाशक, घाव की देखभाल और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिससे स्थानीय किसानों को प्रत्यक्ष मदद मिली जो अपनी आजीविका के लिए पशुधन पर निर्भर हैं।

    IMG 20250428 WA0046

    इन प्रयासों के आधार पर बालको ने लक्षित स्वास्थ्य पहल के माध्यम से आवारा कुत्तों के कल्याण के लिए भी काम किया है। टाको के सहयोग से, रेबीज जैसी जूनोटिक बीमारियों को रोकने के उद्देश्य से अभियान के तहत 300 से अधिक कुत्तों को टीका लगाया गया। इसके अलावा, अत्यधिक गर्मी की चुनौतियों को समझते हुए आवारा पशुओं के लिए वाटर बाउल चैलेंज शुरू किया गया, जिसमें अधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हाइड्रेशन बाउल रखे गए और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया। कर्मचारियों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने नियमित रूप से भोजन और पानी के कटोरे रखकर इस पहल का सक्रिय समर्थन किया।

    यह भी पढ़ें :  सरयू नदी के तट पर दिखा खौफनाक मंजर, सास की चिता सजा रहे दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, ठगे से देखते रह गए लोग

    हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन और वेदांता लिमिटेड की गैर-कार्यकारी निदेशक, टाको की संस्थापक सुश्री प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में टाको की यात्रा व्यक्तिगत और उद्देश्यपूर्ण रही है। इसके मूल में एक सरल लेकिन शक्तिशाली विश्वास हैः जानवरों को भी इंसानों की तरह ही सम्मान, देखभाल और सुरक्षा मिलनी चाहिए। एक विजन के रूप में शुरू हुआ यह अभियान यह एक ऐसे करुणामय समुदाय में विकसित हुआ है, जिसमें आश्रय, अस्पताल, शिक्षा कार्यक्रम और आपातकालीन सेवाएं शामिल हैं। यह देखना अविश्वसनीय रूप से उत्साहजनक है कि कैसे इस मिशन ने गर्मी की तपिश के दौरान पानी के कटोरे रखने से लेकर आवारा जानवरों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने तक, हर रोज़ दयालुता के कार्यों को बढ़ावा दिया है।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम मानते हैं कि जागरूकता और सहानुभूति से सार्थक बदलाव आ सकता है। मवेशियों पर रिफ्लेक्टिव कॉलर लगाने से लेकर गर्मियों के दौरान पानी के कटोरे रखने को प्रोत्साहित करने तक, ये छोटे-छोटे प्रयास प्रतिदिन कई जानवरों की जान बचा रहे हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। टाको के साथ हमारे सहयोग ने कर्मचारियों और समुदायों को देखभाल, करुणा और सह-अस्तित्व की संस्कृति के निर्माण में भाग लेने हेतु सशक्त किया है।

    कर्मचारी स्वयंसेवक रामसहाय पटेल ने बताया कि आवारा कुत्तों के लिए पानी का कटोरा रखना या बछड़े को सुरक्षित सड़क पार कराने में मदद करना जैसे छोटे-मोटे काम भी बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इस पहल का हिस्सा बनने से मैं और अधिक जागरूक हो गया हूं। ऐसे कई तरीके हैं जिनके ज़रिए बालको अपने सभी कर्मचारियों और बिज़नेस पार्टनरों के भीतर देखभाल की संस्कृति विकसित करने की कोशिश करती है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से गैर संचारी रोगों पर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

    अप्रैल 2022 में शुरू किया गया द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको) वेदांता लिमिटेड की प्रमुख पशु कल्याण पहल है, जिसका उद्देश्य आवारा और सामुदायिक पशुओं के लिए ईकोसिस्टम को मजबूत करना है। यह पशुओं और पालतू जानवरों के लिए बचाव, पुनर्वास, निवारक देखभाल, वृद्धावस्था सहायता और मुफ्त ओपीडी सुविधाओं सहित व्यापक सेवाएं प्रदान करता है। टाको डायग्नोस्टिक, आपातकालीन प्रतिक्रिया, बंध्यकरण और उन्नत उपचार के लिए सुसज्जित एक सुपर स्पेशियलिटी पशु चिकित्सा अस्पताल भी संचालित करता है। बालको सहित वेदांता लिमिटेड की सभी व्यावसायिक इकाइयां टाको के समग्र पशु देखभाल के मिशन को आगे बढ़ाने में सक्रिय रूप से योगदान देती हैं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन, कांग्रेस के पार्षदों ने थामा कमल, दीपका उपचुनाव में भाजपा का दमदार जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस को बड़ा झटका

    May 28, 2026

    एक-एक निवाले को तरसाती है नई नवेली बहू, सास-ससुर पर चलाती है लात घूंसे, देती है गंदी-गंदी गालियां, बेटा भी देता है बहु का साथ, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    May 28, 2026

    खराब फल बेचने पर 11 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

    May 28, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

    May 28, 2026

    शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    May 28, 2026

    सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को पुलिस कमिश्नर रायपुर ने किया सम्मानित

    May 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,561 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,007 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026891 Views
    Don't Miss

    भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन, कांग्रेस के पार्षदों ने थामा कमल, दीपका उपचुनाव में भाजपा का दमदार जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस को बड़ा झटका

    May 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भारतीय…

    एक-एक निवाले को तरसाती है नई नवेली बहू, सास-ससुर पर चलाती है लात घूंसे, देती है गंदी-गंदी गालियां, बेटा भी देता है बहु का साथ, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    May 28, 2026

    खराब फल बेचने पर 11 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

    May 28, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

    May 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.