Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    दो मास्टर्स डिग्री के बाद भी नहीं थमा जुनून, 73 साल की उम्र में MA का पेपर दे रहे धर्मशाला के अनिल कुमार

    November 29, 2026

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति बोला- तुम जाओ, बच्चों को मैं पाल लूंगा… फिर बॉयफ्रेंड से करा दी पत्नी की शादी, पूरा गांव बना गवाह.
    Featured

    पति बोला- तुम जाओ, बच्चों को मैं पाल लूंगा… फिर बॉयफ्रेंड से करा दी पत्नी की शादी, पूरा गांव बना गवाह.

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6822281951758601222309ba1b0ed8447d42177b7945b14c1c65d3ead05edd994ae25762d960053e8ff7ce
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    संत कबीरनगर/स्वराज टुडे: प्रदेश के संत कबीरनगर में एक महिला ने दो बच्चों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया और शादी रचा ली. लेकिन बड़ी बात तो ये है कि ये शादी महिला के पति ने ही कराई है और खुद अपने हाथों से अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया है.

    मंदिर में कराई अपनी पत्नी की शादी

    दरअसल, पूरा ममला उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. पहले पति ने अपनी पत्नी के साथ कोर्ट से नोटरी बनायी और उसके बाद एक मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी. यह बात जंगल में बड़ी तेजी से आग लगने जैसी थी और इलाके में चर्चा का विषय बन गई.

    तोड़ी 9 साल की शादी और छोड़ दिए दो बच्चे

    जानकारी के मुताबिक लोगों ने बताया कि महिला की शादी 2017 में हुई थी. महिला और उसके पति के दो बच्चे भी हुए. इसी बीच महिला की गांव के रहने वाले एक युवक से आंखें चार हो गईं. यह रिश्ता धीरे-धीरे गांव में चर्चा का विषय बन गया. जब यह बात महिला के पति को पता लगी तो उसने पहले पत्नी को समझाने का प्रयास किया. जब इससे बात नहीं बनी तो उसने गांव वालों के सामने यह बात रखी कि मेरी पत्नी तय करेगी कि वह मेरे साथ रहना चाहती है या फिर अपने प्रेमी के? महिला ने जवाब में प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई तो तो सारा समाज दंग रह गया.

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    पति ने लें ली बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी

    पति ने कहा ठीक है हम तुम्हारी शादी तुम्हारे प्रेमी के साथ करा देते हैं और बच्चों को मैं खुद पाल लूंगा. महिला बच्चों को छोड़ने के लिए भी राजी हो गई तो समाज ने उसका और उसके प्रेमी का जयमल करा दिया। पति इन सब का साक्षी बना रहा।

    दरअसल, धनघटा थाना क्षेत्र के कटार जोत गांव के बबलू पुत्र कल्लू की शादी साल 2017 में गोरखपुर जिले के बेल घाट थाना क्षेत्र के भूलनचक गांव निवासी तौली राम की बेटी राधिका के साथ हुई थी. दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहे थे. शादी के आठ सालों के दौरान उनके दो बच्चे भी हुए. बड़ा बच्चा सात साल का आर्यन और दो साल की बेटी शिवानी हैं.

    पत्नी को उसके प्रेमी को सौंपा और चल पड़ा

    बबलू रोजी-रोटी कमाने के लिए अक्सर घर से बाहर रहता था.इसी बीच गांव के रहने वाले एक युवक से राधिका का संबंध हो गया और यह लंबे समय तक चलता रहे. जब इसकी जानकारी परिवारवालों को हुई तो उन्होंने बबलू को बताया. वह घर लौटा तो तमाम घटनाओं को नजर में रखते हुए उसने पत्नी की शादी कराने का फैसला लिया और उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. इसके बाद वह खुद अपने दो बच्चों के साथ जीवन की नई पारी की ओर चल पड़ा.

    यह बड़ी अजीब बात है कि जहां समाज में ऐसे मामलों में हत्या जैसी घटनाएं देखने और सुनने को मिलती है. वहीं इन सब को दरकिनार करते हुए बबलू ने एक मिसाल कायम की है. यह समाज के लिए एक संदेश है , एक आईना है कि दो प्यार करने वालों के बीच इन दो मासूमों का क्या कसूर था जिनकी जिंदगी से मां शब्द इतना दूर चला गया.

    यह भी पढ़ें :  Mathura: शादी समारोह में दूल्हे के पिता की हत्या, दामाद पर शक

    यह भी पढ़ें: नशे में धुत शिक्षक ने सड़क किनारे खड़ी लड़की को दिया 5000 रु का ऑफर, फिर पिस्टल की नोक पर जबरन कार में बैठाने की कोशिश, शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: बाबा की यूपी में गुंडाराज, बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पूरे परिवार को रॉड और डंडे से पीटा, कार को भी किया क्षतिग्रस्त, व्यवसायी की हालत बेहद नाजुक

    यह भी पढ़ें: ‘मैं सनातनी लड़की होकर कहती हूं I Love Prophet Muhammad, जिसको FIR करना है कर दो’; UP के कानपुर में क्यों हो रहा ये बवाल?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,108 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    दो मास्टर्स डिग्री के बाद भी नहीं थमा जुनून, 73 साल की उम्र में MA का पेपर दे रहे धर्मशाला के अनिल कुमार

    November 29, 2026

    हिमाचल प्रदेश शिमला/स्वराज टुडे: अक्सर छात्र परीक्षा के तनाव या सिलेबस के बोझ से थककर…

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.