Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 14 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 14 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज सूर्यदेव के करीब आकर बुध का गोचर होगा जिससे बुधादित्य योग बनेगा। लेकिन बुध अस्त की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे बातचीत और निर्णय क्षमता में हल्की कमी महसूस हो सकती है, महत्वपूर्ण बातचीत या कागजी कार्रवाई करनें में विशेष सावधानी रखें, जल्दबाजी में न करें। वहीं, गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, उनकी उच्च राशि का शुभ फल अब खुलकर सामने आएगा, यह राहत की बात है। चंद्रदेव केतु से दूर जा रहे हैं, कल का मानसिक भारीपन अब हल्का होने लगेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशिफल

    कल की भारी मानसिक भावनाओं से आज राहत मिलेगी। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में मन हल्का और सक्रिय महसूस होगा, चंद्रदेव अब केतु से दूर जा रहे हैं तो कल जैसी उदासी की कोई वजह नहीं रहेगी। घर-परिवार से जुड़े मामलों में आज खुशखबरी मिलने वाली है, गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, उनका शुभ फल अब खुलकर सामने आएगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं या उनकी चर्चा होगी। हालांकि बुधदेव आज अस्त हो चुके हैं, इसलिए बातचीत या दस्तावेजी काम में स्पष्टता की कमी महसूस हो सकती है, कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए। भाई-बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से तीखापन आ सकता है, बहस से बचिए। शुक्रदेव के नीच की स्थिति में होने के कारण आत्म-आलोचना से बचिए।

    वृषभ राशिफल

    चंद्रदेव केतुदेव से दूर जाने की वजह से घर-परिवार में मन हल्का और सक्रिय महसूस होगा। भाई-बहन से बातचीत में आज गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म होने से शुभ फल खुलकर मिलेगा, यह राहत की बात है। हालांकि, बुधदेव अस्त हो चुके हैं, इसलिए बातचीत में जल्दबाजी से बचिए, कोई बड़ी बात बिना सोचे मत कह दीजिए। धन के मामलों में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में हैं, आर्थिक फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए। संतान या प्रेम प्रसंग में शुक्रदेव की वजह से खुद को कोसने से बचिए। आप सभी को न तो खुश कर सकते हैं और न सभी के सब कुछ कर सकते हैं। लिहाजा, परिस्थितियों को देखते हुए, जो आपके हाथ में नहीं है, उसके लिए अपने को दोषी न मानें। दोस्तों का साथ मिलेगा, बातों में सुकून महसूस होगा। सेहत के लिए आराम जरूरी है।

    यह भी पढ़ें :  भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    मिथुन राशिफल

    कल की भारीपन से आज राहत मिलेगी, भाई बहन से बातचीत में मन हल्का महसूस होगा। धन और परिवार से जुड़े मामलों में गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म होने से शुभ फल अब खुलकर मिलेगा, यह अच्छी खबर है। हालांकि आर्थिक बातचीत या कागजी काम में जल्दबाजी से बचिए, वक्त लेकर आगे बढ़िए। आपके व्यक्तित्व में तेज धार दिखेगी, ऊर्जा का वेग संभालने की जरूरत है। बहस करने या जल्दबाजी से बचना जरूरी है। प्रेम में संयम जरूरी है। सेहत में हल्की बेचैनी संभव है। शुक्रदेव की स्थिति के कारण घर में आप खुद को साबित करने या दिखावा करने की कोशिश करेंगे।​

    कर्क राशिफल

    आज आपकी राशि में गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, उनका शुभ फल अब खुलकर सामने आएगा, यह बड़ी राहत की बात है। आपके व्यक्तित्व में चमक रहेगी। कोई शुभ काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। हालांकि, बुधदेव आज अस्त हो गए हैं, इसलिए बातचीत या निर्णय क्षमता में हल्की कमी महसूस हो सकती है, महत्वपूर्ण बातचीत करने के दौरान सावधानी बरतें। धन के मामलों में चंद्रदेव के केतुदेव से दूर जाने से आज मन हल्का और सक्रिय रहेगा। खर्च बढ़ने की आशंका है। एकांत में रहने का मन कर सकता है। भाई बहन से जुड़े विषयों में शुक्रदेव के कारण लग्जरी में खर्च हो सकता है या उनके सात छोटी यात्रा में जा सकते हैं।

    सिंह राशिफल

    चंद्रदेव अब केतुदेव से दूर जा रहे हैं, जिससे सक्रियता और सामान्य उत्साह लौटेगा। मन को राहत महसूस होगी और उदासी दूर होगी। दोस्तों से जुड़े मामलों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी से बचिए। वित्तीय बातों में सतर्क रहिए। एकांत में गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म होने से शुभ फल खुलकर मिलेगा। हालांकि, बुधदेव अस्त होने से बातचीत में सतर्क रहिए, वक्त लीजिए। छिपे मामलों में सावधानी बरतिए, राज की बात राज ही रहने दीजिए। भाग्य का साथ मिलेगा। ध्यान या पूजा पाठ से मानसिक शांति मिलेगी।

    कन्या राशिफल

    आज करियर के मोर्चे पर मंगलदेव की सक्रियता की वजह से तेजी रहेगी पर जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए। दोस्तों और सामाजिक दायरे में गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म होने से शुभ फल खुलकर मिलेगा, इच्छा पूरी होने के आसार बढ़ेंगे। हालांकि, बुधदेव अस्त होने से बातचीत में सतर्क रहिए, जल्दबाजी में कुछ मत कह दीजिए। चंद्रदेव के केतुदेव से दूर जाने से आज मन हल्का रहेगा। खुद की छवि को लेकर शुक्रदेव की नीच स्थिति के कारण मन में शक उठ सकता है। जीवनसाथी के साथ जीवन से जुड़े गंभीर विषय पर चर्चा होगी। पैसों के मामले में सतर्क रहिए।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को "इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड" से किया सम्मानित

    तुला राशिफल

    आज करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, शुभ फल अब खुलकर सामने आएगा, यह बड़ी राहत की बात है, तरक्की के संकेत हैं। हालांकि बुधदेव आज अस्त हो गए हैं, इसलिए महत्वपूर्ण बातचीत या दस्तावेज जल्दबाजी में मत निपटाइए, वक्त लीजिए। भाग्य और धार्मिक कामों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी में कोई कदम मत उठाइए। दोस्तों से जुड़े मामलों में आज मन हल्का रहेगा, चंद्रदेव केतुदेव से दूर जा रहे हैं, सुकून महसूस होगा। शुक्रदेव की नीच स्थिति की वजह से अकेलापन जैसी भावना आ सकती है, इसे ज्यादा तूल मत दीजिए। सेहत में सावधानी बरतिए, दिनचर्या बिगड़ने मत दीजिए। सावधानी बस इतनी, आज करियर से जुड़ी कोई जरूरी बातचीत जल्दबाजी में मत कीजिए, ध्यान से सोचकर आगे बढ़िए, हड़बड़ी से बचिए।

    वृश्चिक राशिफल

    आपके लिए राहत की बात यह है कि भाग्य और धार्मिक कामों में लग रहा ब्रेक अब खत्म हो गया है। दरअसल, गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, जिससे शुभ फल अब मिलने लगेंगे। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। हालांकि, बुधदेव आज अस्त हो गए हैं, इसलिए लाभ को लेकर थोड़ा संशय हो सकता है। बीमारियों से लड़ने की ताकत मंगलदेव देंगे। इसके बावजूद आपको थोड़ा संभलकर और सजग रहकर काम करना चाहिए ताकि चोट-चपेट न लगे। करियर के क्षेत्र में आज मन हल्का रहेगा। शुक्रदेव की कृपा से दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, धन लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी की बातों को धैर्य से सुनिए।

    धनु राशिफल

    किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, शुभ फल अब खुलकर मिलेगा, यह राहत की बात है। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। हालांकि, बुधदेव के अस्त होने की वजह से जरूरी दस्तावेज को अच्छी तरह से पढ़कर ही आगे बढ़ाएं। चंद्रदेव के केतुदेव से दूर जाने की वजह से आज मन हल्का रहेगा। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मन-मुटाव न करें, वर्ना बात बिगड़ सकती है। करियर में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्कता जरूरी है। घर-परिवार का माहौल स्थिर रहेगा, कोई तनाव नहीं। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए।

    यह भी पढ़ें :  डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुम्बई में 6ठे 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026' का सफल आयोजन

    मकर राशिफल

    आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, शुभ फल अब खुलकर सामने आएगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी, आपसी समझ भी बढ़ेगी। सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में मंगलदेव की स्थिति के चलते जल्दबाजी से चोट-चपेट लगने का खतरा हो सकता है। लिहाजा, संभलकर काम कीजिए। गुप्त मामलों में आज मन लगा रहेगा। कोई रिसर्च कर सकते हैं या सस्पेंस वाली बातें या फिल्म देख सकते हैं। भाग्य के मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है। पैसों को खर्च करने के मामले में सावधानी बरतिए, हिसाब-किताब पर नजर रखिए।

    कुंभ राशिफल

    आज सेहत के मामले में कोई नई अच्छी आदत जोड़ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। दिनचर्या में शामिल अच्छी आदतों की वजह से आपको शारीरिक लाभ दिखेगा। आपके काम करने के तरीके की तारीफ हो सकती है। हालांकि, बुधदेव आज अस्त हो गए हैं, इसलिए त्वचा संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। संतान के साथ किसी स्पोर्ट्स में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा, लेकिन अपनी वाणी पर कंट्रोल करना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सहजता लौटेगी। गुप्त मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्क रहिए, अपने संबंधों को हल्के में न लें। करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा।

    मीन राशिफल

    आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है या उसके साथ समय बिताकर खुशी महसूस होगी। प्रेम संबंध में आपको सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ अच्छी बातचीत होने से मन खुश रहेगा। गाड़ी चलते वक्त सावधानी बरतें। रोड पर चलते हुए लोगों से विवाद करने से बचें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा और मन हल्का रहेगा। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्क रहिए। करियर के क्षेत्र में आप काम करने के नए तरीके निकालेंगे। आज कोई जरूरी फैसला बिना सोचे मत लीजिए, थोड़ा वक्त लेकर आगे बढ़िए।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.