Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवेलपमेंट (हार्ड) संस्था का संकल्प, साल भर में बनाएंगे बाल विवाह मुक्त कोरबा
    Featured

    होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवेलपमेंट (हार्ड) संस्था का संकल्प, साल भर में बनाएंगे बाल विवाह मुक्त कोरबा

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251127 WA0046
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  पूरे देश से बाल विवाह को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से भारत सरकार की 100 दिन की विशेष कार्ययोजना से उत्साहित होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवेलपमेंट (हार्ड) संस्था ने कहा कि वह कोरबा को साल भर के भीतर बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करेगा। ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ जिसे बाल विवाह मुक्त भारत के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर पूरे देश में शुरू किया गया है, संस्था ने एक लक्षित रणनीति तय की है। जिसमें स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों ,धार्मिक स्थलों जहां विवाह संपन्न कराए जाते हैं, विवाह में सेवाएं देने वाले पेशेवर सेवा प्रदाताओं, और आखिर में पंचायतों व नगरपालिका वार्डों पर विशेषध्यान दिया जाएगा, ताकि बच्चों के खिलाफ इस सदियों पुराने अपराध का अंत सुनिश्चित किया जा सके।

    IMG 20251127 WA0045

    होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवेलपमेंट (हार्ड) देश में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़ेनेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है। इसके 250 से भी अधिक सहयोगी संगठन देश के 451 जिलों में बाल विवाह के खात्मे के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष में ही इस नेटवर्क ने देश में एक लाख से ज्यादा बाल विवाह रोके हैं।

    IMG 20251127 WA0041

    ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के 27 नवंबर को एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवेलपमेंट (हार्ड) संस्था ने स्कूलों, ग्रामीण समुदायों और अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम और पूरे जिले में जगह-जगह बाल विवाह के खिलाफ शपथ समारोह आयोजित किए। संगठन ने जनसमुदाय को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया और उन्हें समझाया कि कानून के अनुसार बाल विवाह में किसी भी तरह से शामिल होने या सहायता करने वालों जिसमें शादी में आए मेहमान, कैटरर्स, टेंट वाले, बैंड वाले, सजावट वाले या बाल विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहित, सभी को इस अपराध को बढ़ावा देने के जुर्म में सजा हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों से कानून लागू करने वाली एजेंसियों व जिला प्रशासन के साथ करीबी समन्वय से काम करते हुये बाल विवाह रुकवाए हैं।
    बाल विवाह के खिलाफ जारी अभियान को और गति व मजबूती देने वाली सरकार की इस घोषणा का स्वागत करते हुए जस्ट राईट फार चिल्ड्रेन के जिला समन्वयक ने कहा, “यह 100 दिवसीय गहन अभियान देश की दिशा बदलने वाला साबित होगा और हमें प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य के करीब लाएगा। सदियों से हमारी बेटियों को अवसरों से वंचित किया गया है और विवाह के नाम पर उन्हें अत्याचार, शोषण और बलात्कार की ओर धकेला गया है।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    जन प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों, कानून लागू करने वाली एजेंसियों और समुदायों का अभूतपूर्व तरीके से एक साथ आना, बाल विवाह के खात्मे के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयासों को नई ऊर्जा व रफ्तार देगा। इस समन्वय और सामूहिक संकल्प से हम जिले को साल भर के भीतर बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रति आश्वस्त हैं और अब इस अपराध को छिपने के लिए कहीं भी जगह नहीं मिलेगी।”

    सौ दिन के इस गहन जागरूकता अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है और इसका आखिरी चरण 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समाप्त होगा। इसका पहला चरण 31 दिसंबर तक चलेगा जिसमें स्कूलों, कालेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता के प्रसार पर जोर रहेगा।

    एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच दूसरे चरण में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे जैसे धार्मिक स्थलों पर जहां विवाह संपन्न कराए जाते हैं, बैंक्वेट हाल, और बैंड वालों जैसे विवाह में सेवाएं देने वालों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। तीसरा और आखिरी चरण 8 मार्च तक चलेगा। इसमें बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायतों, नगरपालिका के वार्डों और समुदाय स्तरीय भागीदारी पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: राजा धर्मेंद्र सिंह को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, 376 के तहत दर्ज मामले को निराधार मानते हुए किया दोषमुक्त

    यह भी पढ़ें: 3 दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं पीएम मोदी; शाह और डोभाल के अलावा IB, NIA, CBI और RAW के अधिकारी भी होंगे शामिल

    यह भी पढ़ें: नकली नोट मामले में मस्जिद का मौलाना तो निकला प्यादा, ये डॉक्टर है असली मास्टरमाइंड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  पहले दोनों मासूमों का माथा चूमा सीने से लगाया .... फिर एक-एक कर कुएं में फेंकने के बाद मां भी कूद गई, बड़वानी में रूह कंपा देने वाला मामला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,838 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,482 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,296 Views
    Don't Miss

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला…

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.