Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हाईकोर्ट का DGP को आदेश, मंत्री विजय शाह पर करें FIR…शाह की अभद्र टिप्‍पणी पर बीजेपी हाईकमान कब लेगी एक्‍शन ?
    Featured

    हाईकोर्ट का DGP को आदेश, मंत्री विजय शाह पर करें FIR…शाह की अभद्र टिप्‍पणी पर बीजेपी हाईकमान कब लेगी एक्‍शन ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6641937711747188486738dd0bc33eb603d05cbb2a7fbe08bd3708aabe824bd0fff8201bc33f11a6ea7353
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ● देश की बेटी और सेना की शान पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर आखिर कब होगी कड़ी कार्रवाई?

    ● पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी और स्कूल की बेटियों के साथ अभद्रता कर चुके मंत्री को क्या मोहन यादव मंत्रिमंडल से करेंगे बर्खास्त?

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने देश के गौरव के साथ अखण्डता और एकता पर वार किया है। उन्होंने ना सिर्फ बीजेपी को बल्कि भारतीय फौज को भी अपमानित किया है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भारतीय संस्कृति को मिट्टी में मिलाने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री पर कार्रवाई कर देश के सामने एक मिसाल पेश करे। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने की कोशिश करने वाले प्रदेश के मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की कर्नल सौफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी ने पूरे महिला समाज को शर्मसार कर दिया है। शाह के इस बयान ने न सिर्फ समाज के महिला वर्ग की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया है बल्कि उन्होंने देश की सीमा पर तैनात रहने वाली उन लाखों महिलाओं और बेटियों पर अभद्र टिप्पणी की है। विजय शाह की इस टिप्पणी ने जहां भारतीय जनता पार्टी की महिला सम्मान की संस्कृति को तार-तार कर दिया है बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला सैनिकों के सम्मान और वीरता के लिए दिये गये उस सलाम को भी मिट्टी में मिला दिया है जो उन्होंने दो दिन पहले राष्ट्र के संबोधन के नाम पर दी थी। समझने वाली बात यह है कि भ्रष्टाचारी और दुराचारी मंत्री विजय शाह के दिमाग में गंदगी के अलावा क्या कुछ नहीं है। यह पहला अवसर नहीं है जब शाह ने इस तरह से गैर जिम्मेदाराना बयान दिया हो इससे पहले भी विजय शाह झूठी पब्लिसिटी पाने के लिए फालतू के बयान देते रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मूर्तिकारों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले स्वरूप में गणेश जी की प्रतिमा ना बनाने की अपील, हिंदू नारायणी सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    देश और प्रदेश की बेटी पर उठाया सवाल

    विजय शाह ने इंदौर जिले के मानपुर क्षेत्र के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा पहले तो पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, हर झोपड़ी और हर खोपड़ी में हलमा होना चाहिए, हलमा मतलब दूसरों के लिए जीना, समाज के लिए जीना। जैसे हमारे मोदी जी समाज के लिए जी रहे हैं, समाज के लिए जान लगा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, वह कटे-पिटे लोगों को, हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई। आतंकवादियों ने कपड़े उतार-उतारकर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी-तैसी करने हमारे जहाज से उनके घर भेजा। मोदी जी कपड़े उतार नहीं सकते थे, इसलिए उनके समाज की बहन को भेजा, कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारी समाज की बहन आकर के पाले खोल के छोड़ेगी।

    डैमेज कंट्रोल की कोशिश न करे भाजपा बल्कि इस्तीफा लें

    देश की बेटियों पर इस तरह के अभद्र किस्म की टिप्पणी करने वाला यह नालायक मंत्री विजय शाह को मोहन सरकार को तत्काल प्रभाव से कैबिनेट से बाहर कर देना चाहिए। यही नहीं राष्ट्रीय महिला आयोग को एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग को विजय शाह का विधायक पद समाप्त करने की सिफारिश करना चाहिए। कुल मिलाकर ड़ॉ. मोहन यादव से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक हर किसी को इस पूरे मामले पर संज्ञान लेना चाहिए और विजय शाह की राजनीतिक यात्रा पर तत्काल प्रभाव से ब्रेक लगाना चाहिए। क्योंकि यह समय डेमेज कंट्रोल का नहीं है बल्कि यह समय फैसला लेने का है अगर भाजपा, सत्ता और संगठन शाह के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई करते हैं तो निश्चित ही यह फैसला अन्य राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए एक बड़ा सबक होगा। क्योंकि जो नेता मां-बेटियों और बहनों की इज्जत नहीं करता उसे इस देश और प्रदेश में सत्ता पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।

    यह भी पढ़ें :  Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    कुत्ते की पूछ की तरह है विजय शाह की चाल

    देखा जाये तो विजय शाह के विवादित बयान उस कुत्ते की पूछ की तरह है जिसे 12 साल पोंगली में रखे तो भी वह निकलने के बाद तिरछी ही निकलेगी। ऐसा ही है विजय शाह का चरित्र। इससे पहले शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद चौहान ने तत्काल प्रभाव से शाह से इस्तीफा लेकर उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था। उसके बाद शाह ने स्कूल शिक्षा मंत्री रहते हुए एक समारोह में स्कूल की लड़कियों पर भद्दी टिप्पणी की थी जिसके बाद भी भाजपा और सत्ता, संगठन ने कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। यही कारण है कि शाह को दोनों ओर से बराबर ढील मिलती चली गई और वह इस तरह की अभद्रता भरी बयानबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।

    विजय शाह को मिले ऐसी सजा, जो बने मिसाल

    एक महिला पत्रकार होने के नाते मैं यही चाहूंगी कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और गृहमंत्री अमित शाह तीनों मिलकर विजय शाह की इस अभद्रता पर कार्रवाई वोट की राजनीति से उठकर करें तो निश्चित तौर पर वह एक मिसाल बनेगी। अगर भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा निर्णय लेकर शाह को बर्खास्त कर दिया तो यह फैसला आने वाले कई वर्षों तक लोगों की स्मृति में बना रहेगा और दोबारा कोई गंवार नेता इस तरह की अभद्रता भरे बयान नहीं देगा।

    कोर्ट का आदेश, शाह पर दर्ज करें एफआईआर

    मंत्री विजय शाह पर एफआईआर की जाएगी। हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया है। डीजीपी को मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया को लेकर मंत्री ने टिप्पणी की थी। उन्हें आतंकियों का रिश्तेदार बता दिया था, जिसके बाद मंत्री के बयान के खिलाफ विरोध के स्वर उठे थे। आपत्तिजनक बयान पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। जबलपुर की खंडपीठ ने स्वप्रेरणा विजय शाह पर गंभीर आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं लगभग 2 लाख विद्यार्थी

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: क्या वाकई में भारत ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने पर हमला किया था ! आखिर क्यों मचा है दुनिया भर में हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: मंत्री विजय शाह पर BJP का एक्शन, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी

    यह भी पढ़ें: मेरठ की मुस्कान को बलिया की माया ने पीछे छोड़ा, छह टुकड़ों में पति को काटकर अलग-अलग जगह फेंका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    *रिकॉर्ड की जांच से उठेगा ‘छोटू’ के अवैध कारोबार से पर्दा* *लोहा चोरी के बाद…

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.