Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raipur: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं लगभग 2 लाख विद्यार्थी
    Featured

    Raipur: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं लगभग 2 लाख विद्यार्थी

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में निजी विश्वविद्यालयों एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण को लेकर उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (AFRC) तथा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग (PURC) के बीच जारी असमंजस एवं परस्पर विरोधी कार्यवाहियों से प्रदेश के लगभग 2 लाख विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं। विभागीय स्तर पर स्पष्ट नीति के अभाव और अधिकार-क्षेत्र की खींचतान के कारण प्रवेश प्रक्रिया एवं शुल्क निर्धारण को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

    दिनांक 09 जून 2026 को संचालक, तकनीकी शिक्षा (DTE) द्वारा प्रदेश के समस्त निजी शिक्षण संस्थानों, जिनमें निजी विश्वविद्यालय भी शामिल हैं, को पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्था (प्रवेश का विनियमन एवं शुल्क का निर्धारण) अधिनियम, 2008 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि राज्य शासन द्वारा आयोजित सामान्य प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत तैयार एकल मेरिट सूची के आधार पर ही प्रवेश प्रदान किए जाएं, जिससे पारदर्शिता, समान अवसर एवं गुणवत्तापूर्ण प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

    इसके ठीक विपरीत, 06 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग (PURC) ने सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित कर 03 जुलाई 2026 को मंत्रालय में आयोजित बैठक का हवाला देते हुए AFRC अधिनियम, 2008 में संशोधन की आवश्यकता पर बल दिया। आयोग ने वर्तमान अधिनियम में परिवर्तन कर निजी विश्वविद्यालयों के लिए अलग व्यवस्था बनाने की वकालत की, जिससे पहले से लागू कानूनी व्यवस्था पर ही प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया।

    इसके बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ तब लिया, जब 28 जुलाई 2026 को उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेजते हुए AFRC अधिनियम, 2008 में संशोधन का प्रारूप हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रेषित किया गया। इससे यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि जब अधिनियम का प्रशासनिक क्रियान्वयन तकनीकी शिक्षा विभाग एवं AFRC के अधिकार क्षेत्र में है, तब उसके संशोधन की पहल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा क्यों और किस अधिकार के तहत की जा रही है?

    यह भी पढ़ें :  Hisar: किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग...सुरेश कोथ और 40 किसानों को तत्काल रिहा करे सरकार, 24 घंटे का अल्टीमेटम

    वर्तमान स्थिति यह प्रतीत कराती है कि एक ओर तकनीकी शिक्षा विभाग अपने अधिनियम एवं नियमों के पालन पर जोर दे रहा है, वहीं दूसरी ओर उच्च शिक्षा विभाग उसी अधिनियम में संशोधन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। परिणामस्वरूप दोनों विभागों एवं AFRC तथा PURC के बीच अधिकार-क्षेत्र को लेकर भ्रम एवं टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

    अगस्त माह का आधा समय बीत जाने के बावजूद अभी तक इस विवाद का कोई स्पष्ट समाधान सामने नहीं आया है। आश्चर्यजनक स्थिति यह है कि इन दोनों विभागों के राजनीतिक मुखिया माननीय श्री टंकराम वर्मा एवं माननीय श्री गुरु खुशवंत साहेब के संज्ञान में भी यदि यह पूरा घटनाक्रम नहीं है, तो यह प्रशासनिक समन्वय की गंभीर कमी को दर्शाता है।

    इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा नुकसान प्रदेश के वे लगभग 2 लाख विद्यार्थी उठा रहे हैं, जो विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर, पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से तथा उचित एवं विनियमित शुल्क पर प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के हित में आवश्यक है कि राज्य शासन शीघ्र स्पष्ट नीति अपनाकर विभागों के बीच समन्वय स्थापित करे तथा प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण संबंधी भ्रम की स्थिति को तत्काल समाप्त करे।

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल

    यह भी पढ़ें: Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    यह भी पढ़ें: भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  लाठी-डंडा खाएंगे...चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल

    August 19, 2026

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर कोरबा जिले के पीएमश्री सेजेस दीपिका की तीन व्याख्याता निलंबित, कलेक्टर ने की थी अनुशंसा

    August 18, 2026

    Korba: भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

    August 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,347 Views
    Don't Miss

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    आज का राशिफल: मंगल मिथुन राशि में, बुध और गुरु कर्क राशि में, सूर्य और…

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026

    Raipur: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं लगभग 2 लाख विद्यार्थी

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.