Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश
    Featured

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    gst
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *रिकॉर्ड की जांच से उठेगा ‘छोटू’ के अवैध कारोबार से पर्दा*

    *लोहा चोरी के बाद टैक्‍स चोरी से भी लगाया जा रहा सरकार को चूना*

    *डीजल टैंक में लोहा भरके लोहा चोरी का अनूठा तरीका*

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ अभी तक तो भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी के नाम पर बदनाम हैं लेकिन अब वह टैक्‍स चोरी के शिकंजे में भी आ गये हैं। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत सिंह ने करोड़ों की टैक्‍स चोरी करके शासन को चूना लगाया है। हाल ही में लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ ‘छोटू’ से जुड़े ठिकानों पर स्टेट GST विभाग की कार्रवाई ने कारोबारी और ट्रांसपोर्ट जगत में हलचल पैदा कर दी है। स्टेट GST दुर्ग की टीम ने हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के हथखोज स्थित कार्यालय और गोदाम के साथ-साथ बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी पहुंचकर कारोबारी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। कई घंटे तक चली इस कार्रवाई में अधिकारियों ने कंपनी के विभिन्न रिकॉर्ड, कागजात और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि GST विभाग ने अब तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया है कि जांच किस विशेष शिकायत, सूचना या कथित कर अनियमितता के आधार पर की गई। अलग-अलग स्थानों पर जांच किए जाने से यह संकेत मिलता है कि विभाग कंपनी की कारोबारी गतिविधियों और उनके दस्तावेजी रिकॉर्ड का व्यापक स्तर पर मिलान करना चाहता है। वाहनों के संचालन और माल परिवहन से संबंधित रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में होने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही रिकार्ड की जांच पड़ताल के बाद इंद्रजीत सिंह के अवैध कारोबार से पर्दा हटेगा।

    यह भी पढ़ें :  श्री सत्य साईं बाबा के जीवन वृत पर आधारित फिल्म-'सत्य साईं बाबा' 18 सितंबर को होगी रिलीज, सत्य साईं बाबा के रूप में नज़र आएंगे भजन सम्राट अनूप जलोटा ......!

    करीब 1,500 ट्रकों से जुड़ा कारोबार

    इंद्रजीत सिंह उर्फ ‘छोटू’ को भिलाई के प्रमुख ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में गिना जाता है। वे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर हैं और कंपनी करीब 1,500 ट्रकों के संचालन से जुड़ी बताई जाती है। इतना बड़ा परिवहन नेटवर्क होने के कारण कंपनी की कारोबारी गतिविधियां केवल एक स्थान तक सीमित नहीं हैं। यही वजह है कि GST टीम ने भिलाई के साथ बलौदाबाजार स्थित यार्ड को भी जांच के दायरे में रखा। इतने बड़े ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही, माल की ढुलाई, बिलिंग और भुगतान जैसी गतिविधियां होती हैं। ऐसे में कर संबंधी रिकॉर्ड का सही और व्यवस्थित होना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। GST विभाग की जांच में इन्हीं पहलुओं से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल किए जाने की बात सामने आई है।

    भिलाई स्टील प्लांट यानी BSP से भी जुड़ा है कारोबार

    HTC के कारोबार का एक हिस्सा भिलाई स्टील प्लांट यानी BSP से भी जुड़ा बताया जाता है। कंपनी की करीब 60 से 70 गाड़ियां BSP में परिवहन संबंधी कामों में लगी हैं। इन वाहनों का इस्तेमाल प्लांट परिसर में लोडिंग और परिवहन से जुड़े कार्यों में किए जाने की बात कही गई है। ऐसे में कंपनी के परिवहन कारोबार से जुड़े बिल, भुगतान, वाहन संचालन और अन्य रिकॉर्ड GST जांच में महत्वपूर्ण हो सकते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा जांच में BSP से जुड़े कारोबार को लेकर विभाग ने कोई विशेष आपत्ति दर्ज की है। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

    चोरी करने का अनूठा तरीका

    डीजल टेंक में एक भाग में पानी और एक भाग में डीज़ल और ट्रकों के बेस में खाचे बनवाकर छाई मतलब लोहे की डस्ट भरकर प्लांट में ले जाना, काँटा करवाकर भिलाई स्टील प्लांट अंदर जाना और अंदर टेंक का पानी और डस्ट को खाली करके प्लांट से लोहा चोरी करवाता है। इंद्रजीत ने भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी करने का नायाब तरीका अपनाया। डीज़ल टैंक का आधा हिस्सा पानी से भरा होता है। उसी पानी को अंदर प्लांट में खाली किया जाता है। चेम्बर्स में छाई भर कर प्लांट में ले जाते हैं। कांटा कराकर अंदर फिर छाई और पानी खाली किया जाता है। उसके बदले चोरी किया हुआ लोहा भर लिया जाता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    इंद्रजीत सिंह की सामाजिक पहचान भी चर्चा में

    इंद्रजीत सिंह उर्फ ‘छोटू’ केवल ट्रांसपोर्ट कारोबार तक सीमित नहीं हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार वे विभिन्न सामाजिक और खेल संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। उन्हें SBS हॉस्पिटल भिलाई के डायरेक्टर के रूप में भी बताया गया है। इसके अलावा वे भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन, यूथ सिख सेवा समिति भिलाई, सर्व समाज कल्याण समिति और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ जैसी संस्थाओं में जिम्मेदारियां संभालते बताए जाते हैं। इसी वजह से GST की कार्रवाई ने कारोबारी हलकों के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी ध्यान खींचा है। हालांकि कार्रवाई को उनके सामाजिक या अन्य दायित्वों से जोड़कर देखना उचित नहीं होगा, क्योंकि मौजूदा जांच का केंद्र कंपनी के कारोबारी रिकॉर्ड और GST संबंधी दस्तावेज हैं।

    बीजेपी नेता ने साफ कर दिया करोड़ों का लोहा

    मामला दुर्ग का है, जहां प्लांट से कचरा साफ करने के नाम पर करोड़ों का कीमती लोहा ही ‘साफ’ कर दिया गया। इस ‘चमत्कारी’ खेल के मास्टरमाइंड निकले भाजपा के वैशाली नगर मंडल कोषाध्यक्ष भास्कर मुदलियार। जैसे ही पुलिस ने उन्हें 250 टन लोहे के साथ धर दबोचा, भाजपा ने 06 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्लांट के जनरल मैनेजर और असिस्टेंट जीएम के साथ मिलकर ‘कचरे के नीचे करोड़ों का माल’ दबा रहे थे। पुलिस ने 3.22 करोड़ की गाड़ियां और क्रेन जब्त कर ली हैं। अब देखना यह है कि जेल की सलाखों के पीछे इन ‘लौह-प्रेमियों’ को कितना जंग लगता है।
    छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में पिछले 40 वर्षों से लगभग 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के लोहे की चोरी होने का दावा किया गया है। इस मामले ने तब बड़ा रूप ले लिया जब दुर्ग पुलिस ने भिलाई में बड़े पैमाने पर हो रहे एक संगठित लोहा चोरी रैकेट का पर्दाफाश किया। पिता के मरने के बाद बेटा इन्द्रजीत सिंह इस काम को अंजाम दे रहा है। भिलाई स्टील प्लांट में सीआईएसएफ और पुलिस की मदद से लोहा चोरी का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    यह भी पढ़ें: अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    यह भी पढ़ें: पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026

    योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    September 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,933 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,512 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    प्रतिनियुक्ति-अटैचमेंट हटाने की कवायद के बीच रायगढ़ शिक्षा विभाग में जमे शिक्षक-कर्मचारी, शासन के आदेशों…

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.