छत्तीसगढ़
बिलासपुर/स्वराज टुडे: नवप्रभा सेवा समिति, कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा 5 जुलाई को बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार में राज्य स्तरीय “RK Kid’s Talent Runway 2026 (सीजन-5)” का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 136 प्रतिभागी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

समिति की अध्यक्ष कविता सोनी ने बताया कि संस्था पिछले पांच वर्षों से बच्चों की प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच प्रदान करने का कार्य कर रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता में बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कवर्धा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की थीम “भारतीय संस्कृति” रखी गई, जिसके माध्यम से बच्चों ने भारतीय परंपराओं, संस्कृति और कला का आकर्षक प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में 3 से 6 वर्ष, 7 से 11 वर्ष एवं 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, फैशन शो, नृत्य, गायन और अभिनय जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। चित्रकला, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता की थीम “भारतीय संस्कृति” एवं “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” रही।
फैशन शो के निर्णायक मंडल में मिसेज यूनिवर्स 2025 यशू सोनी, छत्तीसगढ़ अभिनेत्री एवं मिस छत्तीसगढ़ 2025 पूजा टनडेकर तथा पायल लाठ शामिल रहीं। वहीं नृत्य, गायन एवं अभिनय प्रतियोगिता का मूल्यांकन योगिता जगत और नागेश राठौर ने किया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मातृ-पिता वंदन सम्मान 2026” के तहत श्रीमती नीना प्रसाद, रूपेंद्र मौर्य, संतोष साहू, बसंत राम सत्यार्थी एवं श्रीमती कमला देवी सहित कई वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. वर्णिका शर्मा सहित हर्षिता पांडेय, शैलेश पांडे, कमल सोनी, किरण सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, राजेश मिश्रा, सुशांत दवादेवी, चंचल सलूजा, डॉ. पूनम सिंह, कमल-अनीता अग्रवाल, तावीश लाठ एवं नीकी पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राकेश सोनी, जयेश सोनी, रीना साहू, तानी शिवहारे, रवींद्र साहू, यश मोनोरेल, रम्या सुभाष, चुन्नी मौया और प्रीति ठक्कर सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन को न्यूजेनरेशन फैमिली शोरूम, खत्री मसाले, सोय टोफू, सहयोग फाउंडेशन, स्वयं सिद्धा फाउंडेशन एवं परिवर्तन–एक आशा की किरण सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

अध्यक्ष कविता सोनी ने बताया कि इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या अब तक सबसे अधिक रही तथा बिलासपुरवासियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक क्षमताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें एक सम्मानित एवं प्रेरणादायी मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को लेकर अभिभावकों और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।





