Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्रकार की हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
    Featured

    पत्रकार की हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251228 WA0008
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सूरजपुर/स्वराज टुडे:  सूरजपुर जिले में पत्रकारिता पर हमले और सत्ता–माफिया गठजोड़ का एक सनसनीखेज और लोकतंत्र को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पत्रकार के हत्या की सुपारी देने के गंभीर आरोपों में लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा, उनके करीबी भूमाफिया संजय गुप्ता, हरिओम गुप्ता, तथाकथित पत्रकार फिरोज अंसारी, उसके साले असलम सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध प्रतापपुर थाना में अपराध दर्ज कर लिया गया है।

    यह मामला केवल एक आपराधिक साजिश नहीं, बल्कि प्रशासनिक भ्रष्टाचार, भूमाफिया नेटवर्क और पत्रकारों की आवाज दबाने की सुनियोजित कोशिश का जीवंत उदाहरण है।

    भ्रष्टाचार उजागर करना बना “गुनाह”

    हिंद स्वराष्ट्र और सिंधु स्वाभिमान के संपादकों द्वारा लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा के विरुद्ध पूरे दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ कई खबरें प्रकाशित की गई थीं। इन खबरों में खुलासा हुआ था कि—
    • बिना कलेक्टर की अनुमति,
    • बिना पटवारी प्रतिवेदन,
    • नियमों को ताक पर रखकर
    फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराई गई।

    खबरों के प्रकाशन के बाद SDM सूरजपुर शिवानी जायसवाल ने तहसीलदार को तीन कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि चार महीने बीत जाने के बावजूद जांच रिपोर्ट आज तक लंबित है।

    भूमाफिया–तहसीलदार गठजोड़

    इस पूरे फर्जीवाड़े का सीधा संबंध लटोरी तहसील के ग्राम हरिपुर निवासी संजय गुप्ता और उसके पुत्र हरिओम गुप्ता से बताया गया है, जो वर्षों से जमीन दलाली के धंधे में सक्रिय हैं। आरोप है कि—
    • तहसीलदार से मिलीभगत कर
    • जमीनों का गैरकानूनी नामांतरण कराया गया,
    • और जब पत्रकारों ने इस रैकेट का पर्दाफाश किया तो धमकी, दबाव और अंततः हत्या की साजिश रची गई। पत्रकारों को यह कहते हुए डराया गया कि “तहसीलदार से दूर रहो, वरना अंजाम बुरा होगा।”

    यह भी पढ़ें :  "ये शाम मस्तानी" कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    प्रधानमंत्री आवास और नामांतरण घोटाले की परतें

    सिरसी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में घोटाले की खबर सामने आने के बाद जांच हुई और रोजगार सहायक नईम अंसारी को बर्खास्त किया गया।

    इसी पंचायत से जुड़ा एक और गंभीर मामला सामने आया, जिसमें—
    • देवानंद कुशवाहा की 2 एकड़ जमीन,
    • कथित तौर पर 5 लाख रुपए रिश्वत लेकर,
    • उसके भाई बैजनाथ कुशवाहा के नाम कर दी गई।

    आरोप है कि नामांतरण बैक डेट में किया गया, जिसकी जांच आज भी लंबित है।

    हत्या की सुपारी: डेढ़ लाख में सौदा

    पुलिस जांच में सामने आया कि पत्रकार प्रशांत पाण्डेय की हत्या की साजिश में—
    • तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा,
    • संजय गुप्ता, हरिओम गुप्ता,
    • प्रेमचंद ठाकुर, अविनाश ठाकुर,
    • संदीप कुशवाहा,
    • तथाकथित पत्रकार फिरोज अंसारी
    • और उसका साला असलम शामिल थे।

    आरोप है कि डेढ़ लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी गई और इसे अंजाम देने के लिए तीन बार प्रयास किए गए।

    हत्या के तीन नाकाम प्रयास

    ० पहला प्रयास:

    पत्रकारिता की आड़ लेकर संपादक को सिरसी बुलाया गया।
    ट्रक से कुचलने की योजना बनाई गई।
    लेकिन परिवार और छोटे बच्चे को साथ देखकर योजना टाल दी गई।

    ० दूसरा प्रयास:

    शूटर असलम को बुलाया गया।
    लेकिन इसी दौरान पत्रकार परिवार सहित उज्जैन (महाकाल दर्शन) चले गए और जान बच गई।

    ० तीसरा प्रयास:

    20 सितंबर की रात, बनारस मार्ग पर बाइक से लौटते समय
    कार से कुचलने की कोशिश की गई,
    लेकिन अचानक भीड़ और गाड़ियों की आवाजाही से योजना विफल हो गई।

    ग्रामसभा में फूटा राज

    हरिपुर ग्रामसभा के दौरान आरोपियों के बीच आपसी फूट पड़ी और पूरी साजिश सार्वजनिक हो गई।
    भरी पंचायत में—
    • संजय गुप्ता ने
    • धमकी देने,
    • सुपारी देने
    • और हत्या की योजना
    स्वीकार करते हुए माफी मांगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    जबकि हरिओम गुप्ता ने माफी से इनकार करते हुए “पंचायत के बाहर फैसला” करने की बात कही।

    इन पर दर्ज हुआ अपराध

    प्रतापपुर थाना में जिन पर FIR दर्ज की गई—
    • सुरेंद्र साय पैंकरा (तहसीलदार, लटोरी)
    • संजय गुप्ता
    • हरिओम गुप्ता
    • अविनाश ठाकुर
    • प्रेमचंद ठाकुर
    • संदीप कुशवाहा
    • तथाकथित पत्रकार फिरोज अंसारी
    • असलम

    पुलिस का कहना है कि जांच तेज कर जल्द ही कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    चार महीने से जांच लंबित: लापरवाही या संरक्षण?

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि—
    • जब इतने गंभीर आरोप,
    • दस्तावेजी सबूत,
    • और अब FIR तक दर्ज हो चुकी है,

    तो SDM स्तर की जांच 4 महीने से क्यों अटकी है?

    क्या यह—
    • विभागीय लापरवाही है?
    • या भ्रष्ट अधिकारी को दिया जा रहा संरक्षण?

    अब इस पूरे मामले में अगला रास्ता अदालत ही नजर आ रहा है, क्योंकि— “पद की गर्मी कोर्ट में नहीं चलती।”

    यह भी पढ़ें: शादी के 23 दिन बाद पटना की महिला कृषि अधिकारी रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को उलझाया

    यह भी पढ़ें: छपरा में अंगीठी बनी काल! एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों समेत चार की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें: जयपुर में मस्जिद के बाहर बवाल, पत्थरबाजी से 6 पुलिसकर्मी घायल, पूरा इलाका छावनी में तब्दील, इंटरनेट सेवा बंद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.