Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सिवनी पुलिस प्रकरण आजाद भारत में नागरिकों के मौलिक अधिकारों और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है – वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    November 24, 2026

    New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    November 24, 2026

    राशिफल 24 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शादी के 23 दिन बाद पटना की महिला कृषि अधिकारी रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को उलझाया
    Featured

    शादी के 23 दिन बाद पटना की महिला कृषि अधिकारी रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को उलझाया

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n694725551176689253776801c97a71c1cfabb157aad64ddc06f6b02c02a9a2fef5016a6190d6fcab385d32
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: पटना में कृषि विभाग की एक महिला अधिकारी के रहस्यमय तरीके से लापता होने की खबर सामने आई है। अर्यमा दीप्ति, जो अथमलगोला ब्लॉक में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (BTM) के पद पर तैनात थीं, 26 दिसंबर की शाम से लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।घटना के बाद से उनका परिवार और नवविवाहित पति गहरे सदमे में हैं।

    23 दिन पहले हुई थी शादी, नेपाल से लौटकर ड्यूटी पर गई थीं दीप्ति

    अर्यमा दीप्ति की शादी महज 23 दिन पहले पटना के रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) शुभम से हुई थी। शादी के बाद दोनों नेपाल घूमने गए थे और वहां से लौटने के बाद दीप्ति अपनी ड्यूटी ज्वॉइन करने बख्तियारपुर चली गई थीं। दीप्ति मूल रूप से पटना के हनुमान नगर की रहने वाली हैं और बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराए के कमरे में रहकर अपनी सेवा दे रही थीं।

    परिजनों और पति से आखिरी बातचीत का रहस्य

    दीप्ति के भाई डॉ. लरकेशबर नारायण ने बताया कि उनकी बहन से आखिरी बार शुक्रवार, 26 दिसंबर को शाम 4 बजे बात हुई थी। वहीं उनके पति शुभम के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक उनकी दीप्ति से सामान्य बातचीत हुई थी। शुभम ने बताया कि जब शाम 4 बजे ससुराल पक्ष से फोन आया, तब उन्हें दीप्ति के लापता होने का अहसास हुआ, जबकि आखिरी कॉल पर दीप्ति ने ऑफिस के काम से घर (किराए के कमरे) पर होने की बात कही थी।

    बख्तियारपुर थाने में केस दर्ज, CCTV और पड़ोसियों से पूछताछ

    परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बख्तियारपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीमें मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। पुलिस ने दीप्ति के ऑफिस के सहकर्मियों और आसपास के पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही बख्तियारपुर जंक्शन और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि उनके मूवमेंट का पता चल सके।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    CDR रिपोर्ट और मोबाइल लोकेशन से सुराग की तलाश

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गुत्थी को सुलझाने के लिए CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) की मदद ली जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि लापता होने के अगले दिन सुबह भी दीप्ति का मोबाइल कुछ देर के लिए ऑन हुआ था, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस उन संदिग्ध नंबरों को भी ट्रेस कर रही है, जिनसे दीप्ति की हाल के दिनों में बातचीत हुई थी।

    घर की सबसे छोटी बेटी के गायब होने से परिवार बेहाल

    अर्यमा दीप्ति अपने दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी हैं और परिवार में सबकी लाड़ली हैं। उनकी शादी अरेंज मैरिज थी, जो पटना के बजाय बेगूसराय में संपन्न हुई थी। फिलहाल उनके पटना स्थित घर पर सन्नाटा पसरा है और सभी करीबी रिश्तेदार उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी जांच और जमीन स्तर पर की जा रही पूछताछ से जल्द ही अर्यमा का पता चल जाएगा।

    यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक का गोचर पर कब्ज़ा बेनकाब, 6 साल बाद टूटा अवैध पट्टा, राजस्व रिकॉर्ड की सच्चाई आई सामने
    यह भी पढ़ें: 5 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में दोषी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, फाँसी की सजा को उम्र कैद में बदला, आरोपी की माँ को भी किया दोषमुक्त
    यह भी पढ़ें: Live in relationship: बिना शादी साथ रहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट; लेकिन जान लीजिए इसके साइड इफेक्ट…
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  अब सोना भी नहीं रहा शुद्ध, मिलाई जा रही ये खास चीज, मिलावट पकड़ने में मशीनें भी हो रही असफल, जानिए चीन से क्या कनेक्शन...
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    November 24, 2026

    राशिफल 24 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 24, 2026

    CBSE में नौवीं के छात्रों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन भाषाओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य

    November 24, 2026

    Mumbai: गार्डन में कपल के साथ मारपीट करने वाले दो और मुस्लिम लड़के हिरासत में, बढ़ा राजनीतिक विवाद

    November 24, 2026

    क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    November 23, 2026

    Korba: चंद्रनगर-जटराज के विस्थापितों ने एसईसीएल प्रबंधन पर लगाया बुनियादी सुविधाएं ना देने का आरोप, दंडवत प्रणाम करते हुए पहुँचे कलेक्ट्रेट, लगाई न्याय की गुहार

    November 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    सिवनी पुलिस प्रकरण आजाद भारत में नागरिकों के मौलिक अधिकारों और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है – वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    November 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मध्यप्रदेश के सिवनी में पुलिस अधिकारियों से जुड़े वायरल वीडियो और उसके…

    New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    November 24, 2026

    राशिफल 24 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 24, 2026

    CBSE में नौवीं के छात्रों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन भाषाओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.