Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राजीव गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रेरणादायी कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड’ का प्रथम दिवस उत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न, भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक हुए शामिल

    May 19, 2026

    Korba: सीतामणी में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान

    May 19, 2026

    Korba: राखड़ ईंट फैक्ट्री में हादसा, मशीन में दबकर महिला मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छपरा में अंगीठी बनी काल! एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों समेत चार की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर
    Featured

    छपरा में अंगीठी बनी काल! एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों समेत चार की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n694675107176683730152506e7c19c5a64e7437e4395aae0df42738cbfd284eca9dbdda1b7fe31dc23d8d1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    छपरा/स्वराज टुडे: बिहार के छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास शुक्रवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य रात में ठंड अधिक होने के कारण कमरे के भीतर अंगीठी जलाकर सो गए थे। बंद कमरे में अंगीठी का धुआं फैलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो गई, जिससे सभी लोग बेहोश हो गए।

    देर रात तक किसी को घटना की भनक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा खोला तो कुछ लोग अचेत अवस्था में मिले, जबकि चार की मौत हो चुकी थी।

    इस हादसे में 70 वर्षीय कमलावती देवी, तीन वर्षीय तेजांश, सात माह की अध्या और नौ माह की गुड़िया की दम घुटने से मौत हो गई। मासूम बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी गई।

    इलाज के लिए आए थे कुछ सदस्य

    बताया जाता है कि परिवार के कुछ सदस्य इलाज के लिए बनारस से आए थे। हादसे में अंजली, अमीषा, अमित कुमार तथा संजय शर्मा की पत्नी की हालत बिगड़ गई, जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीन लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खड़गे और राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला, दिल्ली में चली लंबी मीटिंग

    घटना की सूचना पर भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ठंड के मौसम में अंगीठी और बंद कमरे में अलाव जलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

    स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड से बचाव के लिए सुरक्षित उपाय अपनाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    यह भी पढ़ें; अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

    यह भी पढ़ें; जयपुर में मस्जिद के बाहर बवाल, पत्थरबाजी से 6 पुलिसकर्मी घायल, पूरा इलाका छावनी में तब्दील, इंटरनेट सेवा बंद

    यह भी पढ़ें; दवा लेने गई महिला से मेडिकल स्टोर संचालक ने की हैवानियत, होश आने पर शरीर से गायब थे कपड़े

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राजीव गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रेरणादायी कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड’ का प्रथम दिवस उत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न, भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक हुए शामिल

    May 19, 2026

    Korba: सीतामणी में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान

    May 19, 2026

    Korba: राखड़ ईंट फैक्ट्री में हादसा, मशीन में दबकर महिला मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

    May 18, 2026

    Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय…एक जून से बंगाल में सब बंद

    May 18, 2026

    Korba: जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से गैर संचारी रोगों पर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

    May 18, 2026

    खेलते-खेलते कार में जा बैठी मासूम हाजरा, गेट लॉक हुआ तो दो घंटे तक अंदर तड़पती रही, दम घुटने से मौत

    May 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,409 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026984 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026877 Views
    Don't Miss

    Korba: राजीव गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रेरणादायी कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड’ का प्रथम दिवस उत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न, भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक हुए शामिल

    May 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: टी.पी. नगर कोरबा स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम में तीन दिवसीय…

    Korba: सीतामणी में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान

    May 19, 2026

    Korba: राखड़ ईंट फैक्ट्री में हादसा, मशीन में दबकर महिला मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

    May 18, 2026

    Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय…एक जून से बंगाल में सब बंद

    May 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.