Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026

    आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित… 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    July 4, 2026

    तूता में अतिक्रमण को लेकर फैली अफवाहों पर NRDA का स्पष्टीकरण, कहा- विस्थापन का कोई प्रस्ताव नहीं

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामला: आदिवासी समाज ने कलेक्टर को दी आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप
    Featured

    फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामला: आदिवासी समाज ने कलेक्टर को दी आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251228 WA0554
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बलरामपुर–रामानुजगंज/स्वराज टुडे: विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में समस्त आदिवासी समाज एवं क्षेत्र के नागरिकों की ओर से कलेक्टर, बलरामपुर–रामानुजगंज को एक लिखित आवेदन सौंपकर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर उग्र धरना–प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

    आवेदन में उल्लेख है कि 31 अक्टूबर 2025 को विधायक के फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जांच एवं निरस्तीकरण हेतु सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसके बावजूद आज तक प्रमाण पत्र निरस्त नहीं किया गया, जिससे प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    आदिवासी समाज का आरोप है कि यदि निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आवेदन में यह भी कहा गया है कि 17 नवंबर 2025 को कलेक्टर कार्यालय द्वारा विधायक को संबंधित समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का अंतिम मौका दिया गया था। इसके बाद 27 नवंबर 2025 को अनावेदक के अधिवक्ता द्वारा स्थगन याचिका प्रस्तुत की गई, जिस पर 11 दिसंबर 2025 को आदेश सुरक्षित रखे जाने की जानकारी दी गई। बावजूद इसके, मामले को लगातार टालने और लटकाने का आरोप लगाया गया है।

    आवेदन के अनुसार, अगली सुनवाई की तिथि 29 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। आदिवासी समाज ने स्पष्ट किया है कि यदि उस तिथि तक भी फर्जी जाति प्रमाण पत्र निरस्त नहीं किया गया, तो वे कलेक्टर परिसर के समक्ष मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री के पोस्टर–बैनर लेकर शांतिपूर्ण लेकिन उग्र धरना–प्रदर्शन करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    आवेदन के अंत में कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि तत्काल कार्रवाई कर फर्जी जाति प्रमाण पत्र को निरस्त किया जाए, अन्यथा होने वाले किसी भी आंदोलन की पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

    यह पत्र विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर के समस्त नागरिकों की ओर से प्रेषित बताया गया है, जिसकी प्रतिलिपि कलेक्टर सरगुजा, पुलिस अधीक्षक सरगुजा तथा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर–रामानुजगंज को भी भेजी गई है।

    इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधियों की पात्रता, प्रशासनिक पारदर्शिता और आदिवासी अधिकारों के संरक्षण को लेकर तीखी बहस छेड़ दी है। अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

    यह भी पढ़ें: शादी के 23 दिन बाद पटना की महिला कृषि अधिकारी रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को उलझाया

    यह भी पढ़ें: 5 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में दोषी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, फाँसी की सजा को उम्र कैद में बदला, आरोपी की माँ को भी किया दोषमुक्त

    यह भी पढ़ें: Live in relationship: बिना शादी साथ रहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट; लेकिन जान लीजिए इसके साइड इफेक्ट…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026

    आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित… 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    July 4, 2026

    तूता में अतिक्रमण को लेकर फैली अफवाहों पर NRDA का स्पष्टीकरण, कहा- विस्थापन का कोई प्रस्ताव नहीं

    July 4, 2026

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    July 4, 2026

    Korba: बहुचर्चित सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड के तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा

    July 4, 2026

    क्राइम सिटी बना कोरबा, बर्थडे पार्टी के दौरान आपस में भिड़े दोस्त, वाहन से कुचलकर एक दोस्त को उतारा मौत के घाट

    July 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,700 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,393 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,103 Views
    Don't Miss

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…

    आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित… 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    July 4, 2026

    तूता में अतिक्रमण को लेकर फैली अफवाहों पर NRDA का स्पष्टीकरण, कहा- विस्थापन का कोई प्रस्ताव नहीं

    July 4, 2026

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.