Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शर्मनाक: फिर एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ हो गयी फुर्र, 4 महीने पहले ही बेटी का तय हुआ था रिश्ता
    Featured

    शर्मनाक: फिर एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ हो गयी फुर्र, 4 महीने पहले ही बेटी का तय हुआ था रिश्ता

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    68104a8fda985 mother in law love story with her son in law 294202216 16x9 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बस्ती/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जैसे कुछ समय पहले अलीगढ़ में एक सास अपने दामाद के साथ फरार हो गई थी, ठीक वैसे ही अब बस्ती जिले से भी एक चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है।

    यहां दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ घर से फरार हो गई है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

    परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिला और युवक की तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपालों तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

    चार महीने पहले तय हुआ था रिश्ता, फिर शुरू हुई नजदीकियां

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबौलिया इलाके के रहने वाले युवक का रिश्ता चार महीने पहले गोंडा जिले की एक युवती से तय हुआ था। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। पहले तो लड़की और लड़के के बीच बातचीत होती रही, लेकिन धीरे-धीरे लड़की की मां भी युवक से बातें करने लगी। शुरुआत में घरवालों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, पर समय के साथ दोनों के व्यवहार में बदलाव देखकर शक गहराने लगा।

    रिश्ता टूटा, लेकिन नहीं टूटी बातचीत

    परिजनों के अनुसार, जब इस असामान्य बातचीत का सच सामने आया, तो लड़की वालों ने युवक के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया और कहीं और उसका विवाह तय कर दिया। शादी मई में होनी थी, लेकिन युवक और उसकी होने वाली सास के बीच बातचीत जारी रही। तीन दिन पहले अचानक युवक अपनी सास के साथ गायब हो गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    पुलिस कर रही तलाश, मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ

    परिजन काफी देर तक खुद ही तलाश करते रहे, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के घर और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन ट्रैक की जा रही है और टीमें गठित कर दी गई हैं। हालांकि, दोनों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।

    अलीगढ़ जैसी घटना दोहराई बस्ती में

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले अलीगढ़ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी। बस्ती की यह घटना उसी की तरह रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करती नजर आ रही है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और परिवारों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस ने जल्द दोनों को बरामद करने और पूरे मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

    इस तरह की घटनाएं साबित करती हैं कि समाज में ऐसी भी महिलाएं हैं जिनकी मानसिकता इतनी विकृत हो चुकी है कि रिश्तों की मर्यादाओं को भी ताक पर रख देती हैं । आखिर कैसे अपनी ही बेटी का घर उजाड़ने से पहले एक बार भी धर्म अधर्म के बारे में नहीं सोचती ।

    यह भी पढ़ें: UP के मेरठ जैसा कांड, राजस्थान में नीले ड्रम में मिली लाश, मृतक की पत्नी और उसके तीन बच्चे व मकान मालिक का बेटा गायब

    यह भी पढ़ें :  Korba: सोनालिया ब्रिज पर बढ़ते जाम से जनता त्रस्त, अब कोरबा में मेट्रो की मांग का समय : धनेश कुमार सिंह

    यह भी पढ़ें: शेर को कुत्ते की तरह सहला रही थी लड़की लेकिनˈ अचानक ऐसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

    यह भी पढ़ें: कॉन्स्टेबल की पत्नी बोली – ‘पति अयोध्या में हैं तो तुम’, खुशी-खुशी आया ब्वॉयफ्रेंड, फिर उसके बाद जो हुआ….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में श्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,913 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,374 Views
    Don't Miss

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला…

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.