Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मामूली बात पर पुलिस ने DSP के साले को इतना पीटा कि तड़प-तड़प कर हो गई मौत, घर में मचा कोहराम
    Featured

    मामूली बात पर पुलिस ने DSP के साले को इतना पीटा कि तड़प-तड़प कर हो गई मौत, घर में मचा कोहराम

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6846528681760228519762a4187c2a1f58bb6891af96a09225176e3c434a453ed78127bcba0e1754c3fb6e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    भोपाल/स्वराज टुडे: भोपाल की सड़कों पर 9 अक्टूबर की देर रात दोस्तों के साथ पार्टी करना एक 21 साल के इंजीनियर के लिए मौत का कारण बन गया। जिन पुलिसवालों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही उसकी जान के दुश्मन बन गए।

    बालाघाट में पदस्थ एक डीएसपी के साले उदित गायकी को दो पुलिसकर्मियों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी सांसे हमेशा के लिए थम गईं। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और पुलिस की कार्यशैली पर एक बहुत बड़ा और गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

    उदित ने हाल ही में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और बेंगलुरु में 8 लाख के पैकेज पर उसकी नौकरी लगने वाली थी। वह सिर्फ तीन दिन बाद होने वाले इंटरव्यू के लिए अपने दस्तावेज लेने भोपाल आया हुआ था। गुरुवार की रात वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था, जब पिपलानी थाने में पदस्थ आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य बाइक पर वहां पहुंचे। उन्होंने उदित को कार से बाहर निकाला। घबराकर उदित ने भागने की कोशिश की, लेकिन एक पुलिसवाले ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने उस पर बेरहमी से डंडे बरसाने शुरू कर दिए।

    शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा, पिटाई से फट गईं नसें

    पिटाई के बाद उदित की हालत बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। उसके दोस्त उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन एम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी विवेक सिंह ने बताया कि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि उदित की मौत हार्ट अटैक से नहीं, बल्कि बेरहमी से की गई मारपीट की वजह से हुई है। मारपीट के दौरान उसके पैनक्रियाज में गंभीर चोटें आईं, जो उसकी मौत का कारण बनीं। इस खुलासे ने पुलिस की कहानी पर खड़े हो रहे शक को और गहरा दिया है।

    यह भी पढ़ें :  टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    पीटने के बाद मांगे 10 हजार रुपए

    उदित के दोस्तों ने एक और चौंकाने वाला आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मारपीट करने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने मामला रफा-दफा करने के लिए उनसे 10 हजार रुपए की मांग भी की थी। इस घटना के बाद दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों, संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को निलंबित कर दिया गया है। उदित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता राजकुमार एमपीईबी में इंजीनियर हैं और मां एक शिक्षिका हैं। एक होनहार बेटे की इस तरह हुई मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

    यह भी पढ़ें: घोटाला उजागर होते ही बौखलाए सरपंच-सचिव, महिला के नाम से पत्रकार को फंसाने की घिनौनी साजिश का खुलासा
    यह भी पढ़ें: राजस्थान में फर्जी रिटायर्ड सैनिकों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, FCI में कर रहे थे गार्ड की नौकरी
    यह भी पढ़ें: चाँदी के कड़े चुराने के लिए बुजुर्ग महिला के काट दिए दोनों पैर, आरोपी दंपति गिरफ्तार, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लुतरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच, परमात्मा अवतरण का दिव्य संदेश एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया…

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.