Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से राहगीरों को मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग हो रहे लाभान्वित

    June 5, 2026

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026

    श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»घोटाला उजागर होते ही बौखलाए सरपंच-सचिव, महिला के नाम से पत्रकार को फंसाने की घिनौनी साजिश का खुलासा
    Featured

    घोटाला उजागर होते ही बौखलाए सरपंच-सचिव, महिला के नाम से पत्रकार को फंसाने की घिनौनी साजिश का खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251012 000551 1794
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    घोटाले उजागर होते ही बौखलाए सरपंच-सचिव..! जांच हुई तो जाएंगे जेल..?
    पत्रकारों पर झूठे छेड़छाड़ के आरोप — शिकायतकर्ता महिला बोली, “मेरे नाम से हुई फर्जी शिकायत”

    कोरबा/स्वराज टुडे: पोड़ी उपरोड़ा। ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच और सचिव भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में फंसे हुए हैं। पंचायत में लाखों रुपये की हेराफेरी उजागर होते ही दोनों बौखला गए और अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए घोर निंदनीय हरकतों तक उतर आए। मीडिया में जब पंचायत के भ्रष्टाचार की खबरें प्रकाशित हुईं तो सरपंच-सचिव ने पत्रकारों पर छेड़छाड़ जैसे झूठे और शर्मनाक आरोप लगाकर अपनी करतूतें छिपाने की कोशिश की।

    मामले में खुलासा तब हुआ जब 09 अक्टूबर 2025 को कोरबा एसपी कार्यालय में एक महिला के नाम से आवेदन दिया गया। इस आवेदन में पत्रकारों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। लेकिन जब उस महिला से इस विषय में बात की गई तो उसने स्पष्ट कहा कि उसने कोई शिकायत नहीं की है। महिला का कहना है कि किसी ने उसके नाम का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी शिकायत कर दी है,ऐसी कोई घटना नही हुई है। जिससे साफ जाहिर होता है कि सरपंच और सचिव किस हद तक जा सकते हैं।

    लालपुर पंचायत में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि पंचायत में फर्जी जिओ-टेक, फर्जी निर्माण कार्य, फर्जी मस्टररोल और फर्जी भुगतान के माध्यम से लाखों रुपये का गबन किया गया है। बिना कार्य किए ही भुगतान कर दिया गया और पैसे अपने चहेते लोगों और खुद के खातों में ट्रांसफर किए गए। यह पूरा खेल सरपंच और सचिव की मिलीभगत से रचा गया, जिन्होंने सरकारी धन को निजी संपत्ति समझकर लूट मचाई।

    यह भी पढ़ें :  रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    भ्रष्टाचार की खबरें मीडिया में आने के बाद सरपंच और सचिव इतने विचलित हो गए कि उन्होंने पत्रकारों की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया। पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाकर उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किया है। पत्रकारों की एकता और सच्चाई से डरकर अब ये लोग ऐसे ओछे हथकंडे अपनाने पर उतारू हो गए हैं।

    लालपुर के सरपंच-सचिव के इस कृत्य की हर ओर निंदा हो रही है। समाज के बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया है। बिलासपुर, कोरबा और कटघोरा के पत्रकार संगठनों ने भी एकजुट होकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    जनता का कहना है कि अगर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए तो सच्चाई सामने आने में देर नहीं लगेगी और दोषी सीधे जेल की सलाखों के पीछे होंगे। पंचायत में जिस तरह से सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है, वह शासन-प्रशासन के लिए भी एक चुनौती है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करेगा या फिर उन्हें संरक्षण मिलेगा..?

    लालपुर पंचायत का यह मामला न केवल भ्रष्टाचार का प्रतीक है, बल्कि यह बताता है कि जब सत्ता और लालच एक साथ मिल जाते हैं, तो कैसे सच्चाई को दबाने के लिए निर्दोषों पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं। ऐसे सरपंच-सचिव न केवल प्रशासन की छवि धूमिल कर रहे हैं बल्कि पूरे समाज पर कलंक बन चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: कटघोरा में ‘हाथी-मानव संघर्ष नियंत्रण टीम’ गठित, पत्रकार नागेन्द्र श्रीवास समेत हाथी विशेषज्ञ प्रभात दुबे को मिली अहम जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें :  कृष्णा ग्रुप के इलेक्ट्रिक कार के पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन आदरणीय डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया, इलेक्ट्रिक ई.वी. कार “विनफास्ट” की भव्य लॉन्चिंग

    यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘सशक्त बालिका-सशक्त समाज’ थीम पर जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    यह भी पढ़ें: चाँदी के कड़े चुराने के लिए बुजुर्ग महिला के काट दिए दोनों पैर, आरोपी दंपति गिरफ्तार, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से राहगीरों को मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग हो रहे लाभान्वित

    June 5, 2026

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026

    श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

    June 5, 2026

    Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

    June 5, 2026

    Korba: आईटीआई करतला एवं पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    June 5, 2026

    Korba: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 08 जून को

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,598 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,053 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026900 Views
    Don't Miss

    शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से राहगीरों को मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग हो रहे लाभान्वित

    June 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित द्वारिका नगरी सामाजिक विकास…

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026

    श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

    June 5, 2026

    Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.