छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में अप्रेंटिसशिप योजनांतर्गत 08 जून को प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला ( PMNAM ) का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि जिला अंतर्गत सभी उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन किया जाना है। अप्रेंटिसशिप मेला में आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में 08 जून को प्रातः 9 बजे, उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। जिला अंतर्गत उद्योग/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी के अप्रेंटिसशिप योजना में नियोजन की कार्यवाही करेंगे।
यह भी पढ़ें: Korba: विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में 07 जून को सायकल रैली का आयोजन
यह भी पढ़ें: दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद, कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर
यह भी पढ़ें: 10 की उम्र में छोड़ा घर…सड़कों पर बेचे गोलगप्पे, आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी

Editor in Chief






