Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चाँदी के कड़े चुराने के लिए बुजुर्ग महिला के काट दिए दोनों पैर, आरोपी दंपति गिरफ्तार, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर
    Featured

    चाँदी के कड़े चुराने के लिए बुजुर्ग महिला के काट दिए दोनों पैर, आरोपी दंपति गिरफ्तार, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    FB IMG 1760114698313
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    गंगापुर/स्वराज टुडे: बीती रात के ढाई बजे राजस्थान के गंगापुर में लूट की ऐसी वारदात हुई, जिसे जानकर खुद पुलिस की रूह कांप उठी. यहां 60 साल की बुजुर्ग महिला को दंपति सुनसान जगह ले गया. पत्नी ने बुजुर्ग महिला का मुंह दबाया. पति ने फिर आरी से महिला के पैर काट दिए. उसके बाद चांदी के कड़े लेकर दंपति फरार हो गया.

    कुछ ही घंटे में आरोपी दंपति को पुलिस ने धर दबोचा

    सुबह राहगीरों को झाड़ियों से कराहने की आवाज आ रही थी. उन्होंने बुजुर्ग महिला को घायल अवस्था में देखा तो चीख निकल गई. महिला के पैर कटे हुए थे. उनसे खून बह रहा था. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस भी दर्दनाक मंजर देख दहल गई. मगर पांच घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी दंपति को अरेस्ट कर लिया. आरोपियों का नाम राम अवतार और तनु उर्फ सोनिया है. दोनों पति पत्नी फिलहाल पुलिस गिरफ्त में हैं.

    पुलिस ने बताया….

    पुलिस ने बताया कि आरोपी राम अवतार खेडा बाढ़ रामगढ़ का रहने वाला है. वो आदतन अपराधी है. एक महीने पहले ही वो जेल से छूटकर आया था. वृद्धा को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया लेकिन देर होने के कारण उसके पैर नहीं जोड़े जा सके.

    एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि राम अवतार ने तनु के साथ पीड़िता कमला (60) निवासी सीतौड़ की ढाणी , बामनवास को मजदूरी का झांसा दिया और अपने किराए के कमरे पर ले गया. फिर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसकी पत्नी ने वृद्धा का मुंह दबाया और आरोपी ने पाइप काटने की आरी से वृद्धा के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिए.

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    मौके पर पुलिस पहुंची और दोपहर एक बजे आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया. वहीं बेचे गए कड़ों की राशि को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. सुनार की भूमिका की भी जानकारी ली जा रही है.

    रात भर तड़पती रही महिला

    IMG 20251010 221707

    वारदात रात में करीब ढाई बजे हुई. सुबह आठ बजे के करीब ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को तड़पती हुई महिला दिखी तो उन्होंने फोटो वायरल किए. साथ ही पुलिस को भी सूचना दी. तब पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही सवाईमाधोपुर से पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए. बहू सीता ने बताया कि जब आरोपी ने उसकी सास को लेकर नहीं पहुंचा तो उन्होंने तलाश करना शुरू कर दिया, लेकिन कोई पता नहीं चला. इस पर वह वापस गांव चली गई. वहां से लोगों को लेकर आए, तब शाम को सदर थाने में महिला के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

    यह भी पढ़ें: बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली देखकर पीडीए की बात करने वाले नेताओं के उत्साह पर फिर गया पानी

    यह भी पढ़ें: दो बाइकों की टक्कर के बाद RSS प्रचारक की बेरहमी से पिटाई, फिर शुरू हो गयी दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाजी, तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात

    यह भी पढ़ें:राजधानी में फर्जी रजिस्ट्री कांड: मृत महिला के नाम पर फर्जी मुख्तियारनामा, केबल माफिया गुरुचरण सिंह होरा सहित 7 पर धोखाधड़ी और कूटरचना का केस दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.