Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चौकीदार की 7 वर्षीय बच्ची ने 96 दिनों तक चले इलाज के बाद तोड़ा दम, गांधी जयंती और दुर्गा नवमीं के दिन आधा दर्जन लोगों ने किया था गैंगरेप; लापरवाही की बेइंतहा: आज तक पकड़े नहीं गए आरोपी
    Featured

    चौकीदार की 7 वर्षीय बच्ची ने 96 दिनों तक चले इलाज के बाद तोड़ा दम, गांधी जयंती और दुर्गा नवमीं के दिन आधा दर्जन लोगों ने किया था गैंगरेप; लापरवाही की बेइंतहा: आज तक पकड़े नहीं गए आरोपी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6962400051767875114218700cbfea6f5d045d93f1d028e74ae6d47d259464f94955a569d39337fb945eec
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    अररिया/स्वराज टुडे:वह 2 अक्टूबर 2025 की काली रात थी, जब आधे दर्जन दरिंदों ने अररिया जिला के बरदाहा थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव में अपनी मां के साथ गहरी नींद में सो रही 7 साल की मासूम बच्ची को उठाकर ले जाकर बांस की झाड़ी में हवस का शिकार बनाया और उसे तिल-तिल मरने के लिए छोड़ दिया.

    पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 96 दिनों से चल रहा था इलाज

    2 अक्टूबर अर्थात गांधी जयंती और नवरात्रि की  नवमी थी. जब मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और इस दिन नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूप मानकर कन्या-पूजन की परंपरा निभाई जाती  है. लेकिन दुर्भाग्य देखिए जो उसी कन्या पूजन के दिन उस मासूम के साथ दरिंदगी की सारी सीमाएं लांघी गई और परिणाम अब वह बेटी 96 दिनों तक पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेइंतहा दर्द को सहते हुए अंततः मंगलवार की शाम जिंदगी की ज़ंग हार गई.

    स्थानीय थाना में बतौर चौकीदार कार्यरत पीड़िता के पिता ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था  ‘महिलाओं के साथ यौन-हिंसा नैतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक संकट है’. नैतिकता और सामाजिकता का आलम यह है कि मासूम बिटिया को मरते दम तक न्याय नहीं मिल सका. ऐसे में आध्यात्मिकता की बात करना बेमानी है.

    माँ से बच्ची ने पूछा – क्या बाबा उन दरिंदों को सजा दिलाएंगे ‘?

    विडम्बना देखिए, पीड़िता के पिता स्थानीय थाना में चौकीदार हैं और आम लोगों की सुरक्षा-व्यवस्था की नींव के आधार इस शख्स को खुद न्याय का इंतज़ार है. उस मासूम के कहे वे शब्द पूरी व्यवस्था पर सवाल है जो अक्सर वह इलाज के दौरान अपनी मां और परिजनों से कहा करती थी कि ‘ क्या बाबा (पिता) उन बदमाशों को सजा दिलाएंगे ‘? जाहिर है, अगर आत्मा नश्वर है तो मासूम की भटकती आत्मा को जरूर न्याय का इंतजार रहेगा.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 8 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    मामले की छानबीन में जुटी पुलिस टीम

    चौकीदार पिता ड्यूटी पर, 2 अक्टूबर की देर रात हुई दुष्कर्म की वारदात

    दुर्गा पूजा की नवमी की रात थी और बालिका के पिता जो बरदाहा थाना में चौकीदार हैं, पास के गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ड्यूटी पर थे. बालिका अपनी मां के साथ घर मे सो रही थी. इसी दौरान दुष्कर्मियों की टीम बालिका को घर से उठाकर पास के बांस- बाड़ी ले गई और इस वारदात को अंजाम देने के बाद उसे रक्त-रंजित छोड़ फरार हो गया. होश आने के बाद वह अपने घर तक पहुंची. घर मे सो रही मां पूरी घटना से इसलिए अंजान रही कि वह डिप्रेशन की मरीज है और हर रात नीद की गोली खाती रही है.

    वापस पिता के लौटने पर पीड़िता ने बताई आपबीती

    पीड़िता अपने पिता को ‘बाबा’ कहकर संबोधित किया करती थी. रात के लगभग 2 बजे जब चौकीदार पिता ड्यूटी से वापस लौटे तो बिस्तर पर बेटी दर्द से कराह रही थी. हाल-चाल जानने के लिए उन्होंने जैसे ही मासूम के शरीर पर से चादर हटाया उनके होश उड़ गए. बेटी खून से न केवल लथपथ थी बल्कि लगातार उसके इंटरनल पार्ट से रक्तस्राव हो रहा है. उसने अपने बाबा से पूरी कहानी बताई और कहा कि वह किसी तरह चल कर घर पहुंची और उसे काफी ठंड लग रही है.

    तत्काल परिजनों के सहयोग से उसे सिकटी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसने तीन महीने से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही लेकिन अंत में हार गई.

    मेडिकल कॉलेज के बाहर लोगों की भीड़.

    यह भी पढ़ें :  Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    दो बार हुआ ऑपरेशन ,फिर भी हार गई जिंदगी की ज़ंग

    पूर्णियां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीते तीन माह से बालिका का इलाज जारी था. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय कुमार के अनुसार ‘ बालिका के इंटरनल और वेजिनल पार्ट को काफी नुकसान पहुंचा था. इसके लिए पहली बार 4 अक्टूबर को और दूसरी बार 31 दिसंबर को ऑपरेशन हुआ था. सब कुछ ठीक था लेकिन अचानक मंगलवार को उसकी तबियत बिगड़ गई और हम उसे नही बचा सके ‘

    परिजन बताते हैं कि दीपावली के समय वह काफी ठीक हो गई थी और उसने दीपावली के दिन अस्पताल में फुलझड़ियां भी चलाई थी. लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था और वह उसके लिए आखिरी दीपावली साबित हुई.

    दुष्कर्मियों की नहीं हुई शिनाख्त, कार्रवाई के नाम पर हुई केवल खानापूर्ति

    दुष्कर्म की घटना को घटित हुए 3 माह से अधिक बीत गए लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई. शर्मनाक यह है कि अब तक गिरफ्तारी तो छोड़िए, दुष्कर्मियों की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है. कार्रवाई के नाम पर केवल इतना हुआ कि गांव के पांच संदिग्ध लोगों का ब्लड-सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है.

    जांच-रिपोर्ट क्या आया किसी को पता नही है. अररिया के मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह बताते हैं कि ‘ पॉक्सो एक्ट के तहत महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज है. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है ‘.

    सुस्त पुलिसिया कार्रवाई से नाराज मृतका के चाचा कहते हैं ‘ पुलिस कहती रही कि चुनाव के बाद कार्रवाई करंगे. चुनाव जीतने वाले चुनाव जीत गए , मंत्री भी बन गए लेकिन हमें इंसाफ नही मिला ‘.

    पीड़िता तीन महीने तक एक ऐसे दर्द को सहने के लिए अभिशप्त रही जिसकी कल्पना भी उसने नहीं की होगी, मासूम जूझती रही इस उम्मीद में कि एक दिन वह स्वस्थ्य हो जाएंगी. इलाज के दौरान उसके द्वारा किए गए सवालों को याद कर परिजन रो पड़ते हैं. वह अक्सर पूछती थी कि ‘क्या मुझे डॉक्टर ठीक कर देंगे ‘! वह अक्सर अपने माँ से पूछती थी कि ‘ क्या बाबा (पिता) उन बदमाशों को पकड़ कर सजा दिलाएंगे’?

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला चिकित्सालय के स्पेशलिस्ट चिकित्सा दल द्वारा लेमरू क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच का आयोजन

    सवाल स्वाभाविक इसलिए भी था कि वह बचपन से देखती रही थी कि बदमाशों को पकड़ने को उनके बाबा अहम भूमिका निभाते रहे हैं. लेकिन, उस मासूम को क्या पता कि जब उसके लिए न्याय की बारी आएगी तो कानून के हाथ भी बंध जाएंगे.

    मृतका बच्ची का परिवार बेहद गरीब इसलिए नहीं हुआ न्याय के लिए कोई आंदोलन

    आपको बता दें कि दरिंदगी की शिकार मासूम बच्ची का परिवार बेहद गरीब हैं, इसलिए न्याय के लिए भगवान भरोसे ही बैठे हैं. अगर कुछ समृद्ध परिवार से होती तो अब तक जगह जगह कैंडल मार्च निकालकर मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन शुरू हो गया होता. बच्ची की आत्मा यकीनन बिलख रही होगी कि उसके जिस्म को नोंचने वाले दरिंदे अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: बच्ची पूरा नहीं कर पाई होमवर्क, नाराज महिला टीचर ने इतना पीटा कि टूट गया हाथ; FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को फांसी की सजा, 56 दिनों में आया 46 पन्नों का फैसला..लेकिन बचने के खुले हैं अब भी कई रास्ते

    यह भी पढ़ें: रक्षक ही बना भक्षक: दरोगा और उसके साथी ने चलती गाड़ी में दो घंटे तक नाबालिग से किया गैंगरेप, मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की…

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.