Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बच्ची पूरा नहीं कर पाई होमवर्क, नाराज महिला टीचर ने इतना पीटा कि टूट गया हाथ; FIR दर्ज
    Featured

    बच्ची पूरा नहीं कर पाई होमवर्क, नाराज महिला टीचर ने इतना पीटा कि टूट गया हाथ; FIR दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6961828581767859038905ef6f4c5c69e75d7e00016883d1462646d35c749aa1228fdfb0f6d4eb233e92f1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सतना/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के सतना के एक स्कूल से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक निजी स्कूल में महज होमवर्क पूरा न करने पर यूकेजी में पढ़ने वाली 6 साल की मासूम बच्ची के साथ महिला टीचर ने बेरहमी से मारपीट की.

    टीचर के थप्पड़ से बच्ची जमीन पर गिर गई, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया. बच्ची के हाथों पर प्लास्टर है. वहीं, पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    घटना सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमौधा स्थित एक निजी स्कूल की है. पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि घर में छोटी बेटी का जन्मदिन होने के कारण उत्सव का माहौल था. इसी वजह से उनकी 6 वर्षीय बेटी, जो यूकेजी में पढ़ती है, इंग्लिश का होमवर्क पूरा नहीं कर पाई थी. मंगलवार को स्कूल में जब इंग्लिश की टीचर सपना खरे ने कॉपी चेक की और होमवर्क अधूरा पाया, तो वे आपा खो बैठीं.

    बच्ची को जोरदार थप्पड़ जड़ा

    बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने गुस्से में बच्ची को जोरदार तमाचा जड़ दिया. थप्पड़ इतना तेज था कि मासूम बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़ी. गिरने के दौरान उसके हाथ में गंभीर चोट आई और हड्डी टूट गई. डर के कारण बच्ची ने स्कूल में किसी को कुछ नहीं बताया.

    घर पहुंचने के बाद बच्ची ने सिर्फ हाथ में दर्द की शिकायत की. माता-पिता ने इसे मामूली चोट समझकर बाम लगाया और बच्ची को सुला दिया. लेकिन पूरी रात बच्ची दर्द से कराहती रही. बुधवार सुबह जब उसे स्कूल के लिए उठाया गया, तो उसका हाथ बुरी तरह सूज चुका था. परिजन घबरा गए और तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में हाथ फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई. डॉक्टरों ने तत्काल बच्ची के हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया.

    यह भी पढ़ें :  संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा - गोपाल मोदी

    बच्ची के हाथ में प्लास्टर देखकर पिता का गुस्सा फूटा

    बच्ची के हाथ में प्लास्टर देखकर पिता का गुस्सा फूट पड़ा. वे सीधे स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से शिकायत की. जब उन्होंने क्लासरूम का सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, तो स्कूल प्रबंधन ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए कहा कि क्लास का कैमरा कई दिनों से खराब है. परिजनों का आरोप है कि स्कूल में अनुशासन के नाम पर बच्चों के साथ हिंसा की जाती है. इससे पहले फीस देर से जमा होने पर बच्ची को परीक्षा में न बैठने देने की धमकी भी दी जा चुकी है.

    इस पूरे मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षिका सपना खरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    यह भी पढ़ें: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को फांसी की सजा, 56 दिनों में आया 46 पन्नों का फैसला..लेकिन बचने के खुले हैं अब भी कई रास्ते

    यह भी पढ़ें: रक्षक ही बना भक्षक: दरोगा और उसके साथी ने चलती गाड़ी में दो घंटे तक नाबालिग से किया गैंगरेप, मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: पैसा मंदिर का और 50 में से 42 मुस्लिम छात्र! मंजूरी रद्द होने के बाद MBBS कर रहे छात्रों का क्या होगा? समझिए विवाद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.