Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा कोरबा ने संगोष्ठी व प्रदर्शनी आयोजित कर लोकतंत्र के रक्षकों को किया सम्मानित
    Featured

    आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा कोरबा ने संगोष्ठी व प्रदर्शनी आयोजित कर लोकतंत्र के रक्षकों को किया सम्मानित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250625 200651 1956
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर CSEB सीनियर क्लब परिसर में संगोष्ठी एवं स्मृति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आपातकाल के दौरान मीसा कानून (MISA) के तहत जेल गए लोकतंत्र के रक्षकों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

    इस आयोजन का उद्देश्य आपातकाल जैसे अलोकतांत्रिक कालखंड के विरुद्ध संघर्ष करने वाले वीरों को सम्मानित करना और नई पीढ़ी को उस काल के ऐतिहासिक सत्य से परिचित कराना था।

    IMG 20250625 WA0079

    सम्मानित लोकतंत्र रक्षक 

    श्री बनवारी लाल अग्रवाल, श्रीमती उर्मिला कड़वे (स्व. एल. एन. कड़वे की धर्मपत्नी), श्री शंकर लाल टमकोरिया, श्री मूरित राम साहू, श्री हेमंत मौलिकर, श्री विनोद सिन्हा एवं श्री आर. डी. चंद्रा।

    मंच पर उपस्थित विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं वक्ता –

    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर व वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेश लांबा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, कार्यक्रम संचालक हितानंद अग्रवाल, उपस्थित थे

    भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, योगेश मिश्रा मंडल अध्यक्ष, पार्षद नरेंद्र देवांगन,लक्की नंदा, अजय चंद्रा, उदय श्रीवास्तव, राजेश लहरे, प्रदीप सिंह, दीपक यादव, मनोज राजपूत, रामकुमार त्रिपाठी, राहुल शुक्ला, अर्जुन , महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण एवं पार्षद गण एवं मीडिया सह प्रभारी श्री पवन सिन्हा उपस्थित रहे।

    IMG 20250625 201003

    वक्ताओं के विचार:

    मीसा बंदी श्री मूरित राम साहू ने कहा:
    “मैं उस समय कॉलेज में छात्र नेता था। लोकतंत्र की हत्या के विरोध में हमने रैली निकाली, जिसके कारण मुझे 16 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। आज का दिन उन तमाम लोकतंत्र सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने निडर होकर तानाशाही का विरोध किया था।”

    यह भी पढ़ें :  दो दिन पहले जिस कमरे में एक साँप को मारा गया था, वहीं दूसरे साँप ने दो मासूमों को डस लिया...भाई की मौत...बहन लड़ रही जिंदगी की जंग

    IMG 20250625 200939

    मीसा बंदी श्री आर. डी. चंद्रा ने कहा:
    “आपातकाल एक ऐसा समय था जब लोगों की आवाज को कुचल दिया गया था। उस दौर में हमें और हमारे परिवार को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन हमने लोकतंत्र के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।”

    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा:
    “आपातकाल ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। महिलाओं की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार भी खतरे में पड़ गए थे। आज हम उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और अपने प्राण गवांए।”

    IMG 20250625 200921

    विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा:
    “आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था। संविधान को ताक पर रखकर सत्ता का दुरुपयोग किया गया। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे क्षेत्र के अनेक वीरों ने उस समय लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया।”

    भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा:
    “आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने वाली ताकतों को जनता ने परास्त किया। आज का दिन उन लोगों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने मीसा कानून के खिलाफ आवाज उठाई और जेल गए। भाजपा सदैव ऐसे लोकतंत्र रक्षकों को नमन करती है।”

    IMG 20250625 WA0081 IMG 20250625 WA0076

    पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जोगेश लांबा ने कहा:
    “आपातकाल का विरोध करना आसान नहीं था, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने संगठन और विचारधारा के प्रति निष्ठा रखते हुए जनजागरण का कार्य जारी रखा। यह संगोष्ठी उस संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है।”

    कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई “आपातकाल स्मृति प्रदर्शनी” में उस समय की घटनाओं, आंदोलनकारी नेताओं, समाचार पत्रों पर लगाए गए प्रतिबंधों और नागरिक स्वतंत्रताओं के हनन को चित्रों, दस्तावेजों और ऐतिहासिक साक्ष्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने देखा।

    यह भी पढ़ें :  पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता व नागरिकगण भारी संख्या में उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले ज्ञात-अज्ञात सभी सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रेरणादायक प्रयास सिद्ध हुआ।

    यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में मारा गया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर रोमिल वोहरा, छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े अपराधों को देता था अंजाम, कई राज्यों की पुलिस के राडार पर था रोमिल, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: जिस तौफीक को राखी बांधती थी नेहा…उसी ने पांचवी मंजिल से धक्का देकर ले ली जान

    यह भी पढ़ें: कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे 6 युवक, जहरीली गैस से 5 की मौत, सीएम ने जताया शोक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की…

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.