Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    September 21, 2026

    मानिकपुर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के धरने में पहुंचे जयसिंह अग्रवाल, कहा—प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई में ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ेंगे

    September 20, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दो दिन पहले जिस कमरे में एक साँप को मारा गया था, वहीं दूसरे साँप ने दो मासूमों को डस लिया…भाई की मौत…बहन लड़ रही जिंदगी की जंग
    Featured

    दो दिन पहले जिस कमरे में एक साँप को मारा गया था, वहीं दूसरे साँप ने दो मासूमों को डस लिया…भाई की मौत…बहन लड़ रही जिंदगी की जंग

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72200806417858045963380dff072ecb2d244eeb3f94f689737ec29185e5a07131ef9deb91aa6dab7a92b9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    झांसी/स्वराज टुडे: दो दिन पहले उसी कमरे में एक सांप के मारे जाने के बाद अब झांसी के हरदौलपुर में करैत के डसने से 7 वर्षीय मयंक की मौत हो गई, जबकि उसकी 4 वर्षीय बहन प्रगति अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. गांव में ‘सांप के जोड़े’ की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. इस हादसे ने एक मां की गोद सूनी कर दी और पूरे मोहल्ले को गम में डुबो दिया.

    क्या सचमुच साँप ने लिया अपने जोड़े की मौत का बदला ?

    झांसी के हरदौलपुर मोहल्ले में यह बात आग की तरह फैल गई. कोई इसे महज संयोग बता रहा था, तो कोई कह रहा था कि यह सांप के जोड़े की कहानी है. गली-गली, चौपाल और घरों के बाहर खड़े लोगों की जुबान पर एक ही सवाल था कि क्या यह उसी सांप के जोड़े का दूसरा साथी था?

    बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरदौलपुर मोहल्ला निवासी प्रदीप कुशवाहा एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. देर रात उनके घर में सब कुछ सामान्य था. सात साल का मयंक स्कूल से लौटने के बाद दोस्तों के साथ खेला था. चार साल की प्रगति पूरे दिन घर में चहकती रही. रात को दोनों भाई-बहन ने मां नेहा के हाथ का खाना खाया और रोज की तरह उनके पास ही सो गए.

    किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह दोनों भाई-बहन साथ बिताई उनकी आखिरी रात होगी. तड़के करीब साढ़े तीन बजे प्रदीप रोज की तरह काम पर निकल गए. घर में पत्नी नेहा दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं. तभी मौत दबे पांव उस कमरे में दाखिल हो गई.

    यह भी पढ़ें :  Korba: सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    पहले बेटी चीखी… फिर बेटा भी तड़पने लगा

    कुछ देर बाद अचानक चार वर्षीय प्रगति दर्द से चीख उठी. उसकी आवाज सुनकर मां नेहा की नींद खुल गई. उन्होंने बेटी को गोद में उठाया तो वह दर्द से तड़प रही थी. मां अभी समझने की कोशिश ही कर रही थीं कि आखिर हुआ क्या है, तभी बगल में सो रहा सात वर्षीय मयंक भी जोर-जोर से रोने लगा. परिजनों ने कमरे में देखा तो एक जहरीला करैत मौजूद था. तब तक वह दोनों बच्चों को डस चुका था. घर में अफरा-तफरी मच गई.

    चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी दौड़कर पहुंच गए. किसी ने प्रदीप को फोन किया तो किसी ने वाहन का इंतजाम किया. कुछ ही मिनटों में दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. मेडिकल कॉलेज पहुंचने तक परिवार की सांसें अटकी हुई थीं.

    7 साल के बेटे मयंक की नहीं बची जान

    मां नेहा लगातार दोनों बच्चों को सीने से लगाए रहीं. उनकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे. वह डॉक्टरों से बार-बार बस एक ही गुहार लगा रही थीं कि मेरे बच्चों को बचा लीजिए. लेकिन कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने सात साल के मयंक को मृत घोषित कर दिया.

    यह सुनते ही मां की चीख पूरे अस्पताल में गूंज उठी. जिस बेटे को उन्होंने रात में अपने हाथों से खाना खिलाया था, सुबह वही बेटा हमेशा के लिए उनसे दूर हो चुका था. दूसरी ओर चार साल की प्रगति को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं.

    यह भी पढ़ें :  विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान; उद्यमी बोले- शांति व चरित्र निर्माण के केंद्र है ब्रह्माकुमारीज; राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल

    मां का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

    मृतक बच्चे की मां नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बार-बार यही कह रही हैं कि रात में किसी को जरा भी आभास नहीं हुआ कि कमरे में सांप घुस आया है. अगर समय रहते सांप दिखाई दे जाता तो शायद उनका बेटा आज जिंदा होता. अब उनकी हर प्रार्थना सिर्फ एक ही बात पर आकर रुक जाती है कि भगवान…मेरा बेटा तो चला गया, अब मेरी बेटी को बचा लो… उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं. परिजनों ने बताया कि प्रदीप और नेहा के केवल यही दो बच्चे थे. एक बेटा और एक बेटी… अब बेटा हमेशा के लिए चला गया है और बेटी अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है. जिस घर में कल तक बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और सिसकियां हैं. घर के आंगन में पड़े खिलौने वहीं हैं. स्कूल बैग भी उसी जगह रखा है, लेकिन उसे उठाने वाला मयंक अब कभी वापस नहीं आएगा.

    परिवार और पड़ोस में डर का माहौल

    उधर घटना के बाद सांप कुछ देर तक कमरे में दिखाई भी दिया, लेकिन फिर मकान के अंदर बने एक सुराख में घुस गया. काफी तलाश और खुदाई के बावजूद वह अब तक नहीं मिला है. इससे पूरे परिवार और आसपास के लोगों में डर का माहौल है.

    दो दिन पहले भी निकला था सांप, अब गांव में तरह-तरह की चर्चा

    क्षेत्रीय पार्षद सुशील कुमार कुशवाहा ने बताया कि दो-तीन दिन पहले भी इसी कमरे में एक सांप निकला था. ग्रामीणों ने मिलकर उसे मार दिया था. अब दोबारा उसी तरह का सांप निकलने के बाद गांव में तरह-तरह की बातें होने लगी हैं.

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समर्पण का प्रतीक : नारायण चंदेल

    कई लोग इसे सांप के जोड़े से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि वन विभाग या किसी सरकारी एजेंसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि दोनों सांप जोड़े के थे. विशेषज्ञ भी सांप के बदला लेने जैसी मान्यताओं को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं मानते. फिर भी इस घटना के बाद मोहल्ले में यह चर्चा लोगों के डर को और बढ़ा रही है.

    सर्पदंश के बाद तत्काल लगवाएं एंटी स्नेक वेनम

    स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्चों को जिस सांप ने काटा, वह संभवतः करैत था. करैत भारत के सबसे विषैले सांपों में गिना जाता है. इसका जहर शरीर के तंत्रिका तंत्र पर तेजी से असर करता है. कई मामलों में शुरुआत में दर्द या सूजन भी नहीं होती, जिससे खतरे का अंदाजा देर से लगता है. यही वजह है कि करैत के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना और एंटी-स्नेक वेनम मिलना बेहद जरूरी माना जाता है.

    यह भी पढ़ें: गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    यह भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    September 21, 2026

    मानिकपुर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के धरने में पहुंचे जयसिंह अग्रवाल, कहा—प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई में ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ेंगे

    September 20, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

    September 20, 2026

    टिफिन खोलकर मुंह में रखा निवाला, चबाकर निगलने से पहले शिक्षक की आ गयी मौत, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    September 20, 2026

    मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, स्कूल में दिखा रंग बदलने वाला डार डोमी; जितेंद्र सारथी की टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 20, 2026

    राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,948 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,386 Views
    Don't Miss

    Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    September 21, 2026

    उत्तरप्रदेश उन्नाव/स्वराज टुडे: उन्नाव से सामने आई हृदयविदारक घटना ने हर किसी का कलेजा चीर…

    मानिकपुर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के धरने में पहुंचे जयसिंह अग्रवाल, कहा—प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई में ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ेंगे

    September 20, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

    September 20, 2026

    टिफिन खोलकर मुंह में रखा निवाला, चबाकर निगलने से पहले शिक्षक की आ गयी मौत, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    September 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.