Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भगवान विष्णु के अवतार झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव सिंधी समाज के द्वारा बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। रानी रोड शहीद हेमू कालाणी नगर स्थित झूलेलाल मंदिर से पूजा-अर्चना पश्चात विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा आकर्षक सजावटों के साथ निकली शोभायात्रा में सिंधी छाजेड़ (डांडिया) की धूम मची रही। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत चेट्रीचंड्र महोत्सव में शामिल हुई। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और उपस्थित सिंधी समाज के लोगों, महिलाओं, युवतियों, पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। सांसद ने…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शहर में निकाली गई दिव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। सांसद कोरबा शहर सुनालिया चौक के आकर्षण से मोहित हो उठी। रामभक्तों का स्वागत करने सुनालिया चौक से पुराने बस स्टैण्ड तक पैदल चलकर भक्तों का उत्साह बढ़ाया। सांसद ने पुराने बस स्टैण्ड में 2 घंटे से भी अधिक समय तक खड़े रह कर हिन्दू क्रांति सेना द्वारा निकाली गई दिव्य झांकियों में जीवंत स्वरूपों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और जय सियाराम का जयघोष किया। सांसद ने…
दिल्ली/स्वराज टुडे: बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापन केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज (10 अप्रैल 2024) फिर सुनवाई हई। सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बार फिर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने रामदेव की माफी को ठुकराते हुए कहा कि आप हलफनामे में धोखाधड़ी कर रहे हैं। कोर्ट ने बिना शर्त माफी के रामदेव के हलफनामे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। जस्टिस अमानुल्लाह और जस्टिस हीमा कोहली की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए…
राजस्थान गंगानगर/स्वराज टुडे: राजस्थान के गंगानगर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां की एक लड़की ने बदला लेने पंजाब के बठिंडा पहुंची और फिर एक होटल में जाकर अपने प्रेमी का गला काट दिया। उसका गला काटने के बाद लड़की कई घंटे तक वहीं बैठी रही। होटल में जब रूम सर्विस करने के लिए कर्मचारी आया तो उसने देखा लड़का बैड पर पड़ा तड़प रहा है। बाद में पुलिस को फोन किया गया और पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गंगानगर में रहने वाले लड़की के माता पिता को भी बठिंडा…
व्हॉलीबॉल खेल को आगे बढ़ाने हर संभव कार्य करेंगे, कोरबा में प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट का भी होगा प्रयास: नवीन पटेल कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिला व्हॉलीबॉल संघ का चुनाव सोमवार 8 अप्रैल 2024 को विधिवत संपन्न हुआ। छ.ग. स्टेट व्हालीवॉल एसोसियेशन, रायपुर के पर्यवेक्षक रामसिंगार यादव, जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग दीनु प्रसाद पटेल एवं शिक्षा खेल अधिकारी आर.के. टंडन के मार्गदर्शन व उपस्थति में संपन्न हुए चुनाव में जिला व्हॉलीबॉल संघ के लिए नवीन पटेल निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए। सचिव पद हेतु सुशील गर्ग का चयन हुआ है। निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष नवीन पटेल ने अपने…
अधिकतर घरों में सास-बहू के बीच छोटे-मोटे लड़ाई झगड़े होते ही रहते हैं। लेकिन कई बार इसमें शक और साजिश का भी एक रूप देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ, जिसने अपनी कहानी सोशल मीडिया साइट रेडिट पर शेयर की है। महिला ने बताया कि सास को संदेह था कि उसकी बहू का किसी के साथ रिश्ता है। वह बेटे को धोखा दे रही है। इसे साबित करने के लिए उसने अपनी पोती का DNA टेस्ट कराया। लेकिन इससे ऐसा भयानक राज खुलकर सामने आया कि सास के पैरों तले जमीन खिसक गई। मीडिया…
आज का राशिफल : आज 10 अप्रैल दिन बुधवार को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन और इस दिन चंद्रमा का संचार मेष राशि में होगा, जहां पहले से गुरु और : आज का राशिफल 10 अप्रैल दिन बुधवार को चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि मेष में संचार कर चुके हैं, जहां बृहस्पति और बुध ग्रह पहले से मौजूद हैं। साथ ही चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन प्रीति योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और भरणी नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से सिंह राशि वाले नई योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे और तुला राशि वालों…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: बिलासपुर में एबार्शन के दौरान तबीयत बिगड़ने से कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। दरअसल, छात्रा का प्रेमी उसे अपने एक रिश्तेदार झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया। गर्भपात के दौरान युवती की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद घबराए डॉक्टर ने उसे सिम्स अस्पताल भेज दिया। वहां पर इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी मृतका मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय युवती बीएसपी फाइनल ईयर की छात्रा थी। उसकी दोस्ती कॉलेज में पढ़ने वाले दिलीप कश्यप से हुई। इसके…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि देश को खतरे से बचाने के लिए, संविधान को खत्म होने से बचाने के लिए प्रचण्ड बहुमत से कांग्रेस की सरकार चुनना बहुत ही जरूरी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और श्रम मंत्री के शपथ लेते ही बालको में लाठियां चल गई। कहीं ऐसा न हो कि देश में एसईसीएल व एनटीपीसी को निजी हाथों में बेच दिया जाए। पोस्ट ऑफिस, एलआईसी तो निजी हाथों में जाने वाले हैं। सांसद ज्योत्सना महंत ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस व अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि हमें अपने सभी ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह चुनाव कांग्रेस लड़ रही है। कांग्रेस हमेशा संगठन के निर्देश पर काम करती आई है और हम संगठन व कोरबा संसदीय क्षेत्र की जनता के बलबूते चुनाव में उतरे हैं। यह चुनाव कोई अकेले चरणदास महंत या ज्योत्सना महंत नहीं…
