What's Hot
Author: Deepak Sahu
जब से दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के कड़कनाथ मुर्गों का पालन शुरू करने की जानकारी सामने आई है, तब से इनका कारोबार बढ़ा है। कड़कनाथ मुर्गों का बिजनेस काफी फल-फूल रहा है। कड़कनाथ मुर्गों की एक काली प्रजाति है, जिसका मीट और अंडे बहुत स्वस्थ माने जाते हैं क्योंकि इनमें कोलेस्ट्रॉल कम होता है और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। हृदय रोगी भी हाई कोलेस्ट्रॉल की चिंता के बिना इन्हें खा सकते हैं। मगर ये मुर्गों की एक दुर्लभ प्रजाति है, जिसकी कीमत बहुत अधिक है। आप भी इसका बिजनेस शुरू करके लाखों कमा सकते हैं। ऐसे करें…
उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेजी के साथ चल रहा है. सभी पार्टियों के उम्मीदवार जनता के बीच पहुंचकर वोट देने की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में मेरठ से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा. अरुण गोविल मेरठ में एक रोड-शो निकाल रहे थे. तभी लोगों ने उनके चुनावी रथ को रोक लिया और मुर्दाबाद के नारे लगाए. रोड-शो के दौरान लगे मुर्दाबाद के नारे मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के राम यानी कि अरुण गोविल मेरठ के पल्लवपुरम में रोड-शो कर रहे थे, तभी कुछ…
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार/स्वराज टुडे: बलौदाबाजार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अर्जुनी के पास मैदान की है. जानकारी के अनुसार, भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी रवानभाठा में बीती रात प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को चुनरी से बांध कर गमछे से पेड़ में लटक कर फांसी लगा ली है. मृतक का नाम दीपक यादव पिता महेश यादव उम्र…
हार्ट अटैक एक जानलेवा मेडिकल कंडीशन है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, हर साल दुनिया भर में 17.9 मिलियन लोग कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से मरते हैं. इसमें से 5 में से 4 मौत हार्ट अटैक के कारण होती है. वैसे तो ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि हार्ट अटैक अचानक होता है लेकिन वास्तव में इसकी सच्चाई बिल्कुल अलग है. हार्ट अटैक आने से पहले बॉडी के एक पूरे प्रोसेस से गुजरती है, जिसके कारण कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. इसे हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत कहा जाता है. हाल ही में हुई एक स्टडी में ऐसे 7…
आज का राशिफल:- आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज मास शिवरात्रि व्रत है। आज रात 10 बजकर 16 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। मेष राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन के बयानों पर उन्हें ही निशाने में साधा है। शराब बंदी के मसले पर डॉ. महंत ने कहा कि हमारी सरकार इसकी ओर अग्रसर थी लेकिन भाजपा ने तो सत्ता में आने के साथ ही शराब की कीमत बढ़ा कर कमाई करने की ठान ली है। हमने तो कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का सारा कर्ज 2 घंटे के भीतर माफ कर दिया था। कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने के लिए कर्म की बात करने वाले भाजपा नेता यह तो…
गृहस्थ एक तपोवन है जिसमें सेवा, सहिष्णुता और संयम की आवश्यकता होती है। यह उक्ति पुरुष और महिला दोनों के लिए हैं। महिला हो या पुरुष अब उनका विवाह के लिये मैरिड मटेरियल होना इस युग में ज़रूरी है। वर्तमान में जहां हमारी लाइफ़ स्टाइल बदली। आधुनिकता के पैमाने पर ख़ुद को रख कर सोच बदली। यह सोच ही हमें जीवन के अलग अलग किरदार में फिट और अनफिट रखती है। ज्यादा इमोशनल तो ज्यादा कठोर होना भी नुकसानदेह कोई बहुत ज़्यादा इमोशनल होता है तो कोई कठोर। किसी को बाहर रहना , घूमना पसंद है तो कोई घर की…
छत्तीसगढ़ बीजापुर/स्वराज टुडे : छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई हैं. जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस ने आज संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान तीन नक्सलियों को उन्होंने ढेर किया है. दरअसल सीएम साय के सरकार आने के बाद से बीजापुर के नक्सलियों के लिए इन दिनों बुरे दिन चल रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रे हाउंड के घटनाक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन कर रही है. जिसमें आज उन्हें सफलता मिली हैं. कई बड़े हथियार बरामद : मुठभेड़ के इस मामले में बीजापुर के SP जितेंद्र यादव ने इस दौरान जानकारी देते हुए…
मुम्बई/स्वराज टुडे: कभी सोचा है कि जिस शख्स को जिंदगी की रेस में पीछे छोड़ आप आगे बढ़ गए हो, उसी से दोबारा प्यार हो जाए तो? विद्या बालन और प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का ट्रेलर फाइनली जारी हो गया है. ट्रेलर में रोमांस, ह्यूमर और शानदार म्यूजिक का एक अनोखा मिश्रण है. ये फिल्म प्यार, हंसी और मॉडर्न रिश्तों की उलझनों का एक खूबसूरत सेलिब्रेशन है. फिल्म की कहानी एक एक्स कपल पर बेस्ड है, जो अलग होने के बाद एक बार फिर साथ आता है. लेकिन कहानी इतनी सिंपल नहीं जितनी लग रही है.…
राजस्थान अजमेर/स्वराज टुडे: अजमेर में मंगलवार देर रात एक विवाहिता ने गृह कलेश से दुखी होकर फ़ांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस को पीड़िता का एक सुसाइड नोट भी मिला है. मृतका के पीहर पक्ष ने सुसाइड नोट के आधार पर उसकी मौत का जिम्मेदार उसके पति और ननद को बताया है. मृतका ने अपनी मौसी को भेजा सुसाइड नोट मामला अजमेर के क्रिश्चन गंज थाना क्षेत्र का है. मृतका की मौसी कोमल ने बताया कि रात को करीब 12 बजे लवीना ने उन्हें मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा था. उसमें उसने उसका घर…
