Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आधुनिक समाज में बिखरते परिवार: गृहस्थ एक तपोवन है जिसमें सेवा, सहिष्णुता और संयम की आवश्यकता होती है- हिना यास्मीन खान, लोक अभियोजन अधिकारी
    Featured

    आधुनिक समाज में बिखरते परिवार: गृहस्थ एक तपोवन है जिसमें सेवा, सहिष्णुता और संयम की आवश्यकता होती है- हिना यास्मीन खान, लोक अभियोजन अधिकारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 6, 2024Updated:April 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गृहस्थ एक तपोवन है जिसमें सेवा, सहिष्णुता और संयम की आवश्यकता होती है। यह उक्ति पुरुष और महिला दोनों के लिए हैं।

    महिला हो या पुरुष अब उनका विवाह के लिये मैरिड मटेरियल होना इस युग में ज़रूरी है। वर्तमान में जहां हमारी लाइफ़ स्टाइल बदली। आधुनिकता के पैमाने पर ख़ुद को रख कर सोच बदली। यह सोच ही हमें जीवन के अलग अलग किरदार में फिट और अनफिट रखती है।

    ज्यादा इमोशनल तो ज्यादा कठोर होना भी नुकसानदेह

    कोई बहुत ज़्यादा इमोशनल होता है तो कोई कठोर। किसी को बाहर रहना , घूमना पसंद है तो कोई घर की चार दीवारों में सुकून महसूस करता है। बस यह जान लीजिए कि घर के किचन से लेकर बेडरूम ,फिर ड्राइंग रूम से लेकर ऑफिस के गलियारे के सुलझे उलझे काम , उसके तनाव , बाज़ार की गिटपिट शॉपिंग , बूढ़े मातापिता के लिए अपने कर्तव्य और बच्चों के स्कूल , उनकी जिम्मेदारियों के बीच की ज़िंदगी के ताने बाने , सहन के उतार चढ़ाव का नाम ही विवाह है ।

    विवाह जिम्मेदारियां से भरा टोकरा

    विवाह को कभी स्थाई हनीमून नहीं समझना चाहिए । यह ज़िम्मेदारियों से भरा वह टोकरा है जो अपने साथ बहुत से ऐसे मनोभाव को लाता है जो हमें बिलकुल पसंद नहीं लेकिन यदि आप मेरिड मटेरियल हैं तो इसे आपको अपनाना होगा ।  आलस्य का त्याग , नम्रता, सहनशीलता , सामंजस्य यह गुण और मनोभाव है जो ज़रूरी है विवाह को सफल बनाएँ रखने के लिए।

    बेटियों को संस्कारी बनाना सबसे अहम

    हमारी बेटियों को दी हुई परवरिश बहुत अहम है कि हमने उन्हें पति के घर जाने से पहले क्या सीख दी है ? अत्यधिक लाड़ की चाशनी में डूबी हुई बालाएँ अपने पारिवारिक जीवन को सरल ,सहज रूप से नहीं जी पाती। नतीजन मायके का खिंचाव उन्हें बार बार ससुराल से जुड़ने में रोकता है । इसमें अहम भूमिका में उनके मातापिता और भाई बहन भी होते हैं जो आज के माहौल के हिसाब से “ दामाद हमारे क़ाबू में है “ जैसी सोच से पूर्ण होते हैं ।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    विवाहित बेटियों का मायके में दखलंदाजी खतरनाक

    यह बेटियां कभी अपना सुख साम्राज्य ससुराल में नहीं बना पाती क्योंकि “जब सींचा ही नहीं तो फला नहीं “ की तर्ज़ पर जीती वो एक अलग कुंठित मानसिकता में क़ैद हो कभी ससुराल से पलायन करती हैं तो कभी बार बार मायके की ओर रुख़ कर अपने भाइयों और कभी अपनी बहनों की ज़िंदगी में दखल देती हैं जिसका परिणाम कभी सुखद नहीं होता किंतु स्वयं इन झंझावत् में घिर कर इस तरह का समूह बनाने की कोशिश में वह कभी बिखर जाती हैं कभी ख़त्म हो जाती है , लेकिन उनके प्रथम प्रयास को आश्रय देने वाले, उसे उत्साहित करने वाले उसके माता पिता  कभी यह समझ नहीं पाते कि वास्तव में उन्हें करना क्या था और कर क्या बैठे ।

    हमारे कर्मों पर टिकी होती है आने वाली पीढ़ी का भविष्य

    अब सोच बदलनी होगी कि विवाह मात्र सुख सुविधा और प्रेम की पेंग बढ़ाने का संस्कार नहीं है । यह आपकी पीढ़ी को भविष्य के लिए तैयार करने , आपके साथी और उसके परिवार के जीवन, समृद्धि , स्वास्थ्य , सम्मान को बढ़ाने की वह जॉब है जो अनवरत चालू रहता है आपके जीवन में कर्म से , आपके जीवन के बाद उन कर्मों की परिणति से ।

    श्रीमती हिना यास्मीन खान
    लोक अभियोजन अधिकारी, धमतरी

    यह भी पढ़ें: ननद की वजह से भाभी ने की खुदकुशी, कहा- अपना भी बसा नही पाई और मेरा घर भी उजाड़ दिया

    यह भी पढ़ें: दूल्हे का सांवला रंग और टेढ़ी उंगलियां देख भड़की दुल्हन, बोली- इससे शादी करने से अच्छा है मर जाऊं, टूट गई शादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  बिहार में दिखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, एक ही घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, उसके बाद जो हुआ...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026

    15 अगस्त 2026 की सुबह ‘अमृत’ के दौर में लहूलुहान ‘कलम’: भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन

    August 14, 2026

    New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    August 14, 2026

    21 छक्के, 32 चौके और 340 रन… DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    August 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,842 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,483 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,318 Views
    Don't Miss

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    कोरबा पुलिस की अपील—अपना बैंक खाता, एटीएम, सिम एवं मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को…

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026

    15 अगस्त 2026 की सुबह ‘अमृत’ के दौर में लहूलुहान ‘कलम’: भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन

    August 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.