What's Hot
Author: Deepak Sahu
मुंबई/स्वराज टुडे: कर(टैक्स) का मौसम कई व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए समान रूप से एक तनावपूर्ण समय हो सकता है। जैसे-जैसे आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा नजदीक आ रही है, सभी आवश्यक दस्तावेजों को इकट्ठा करने और अपने करों की सटीक गणना करने का दबाव भारी महसूस कर सकता है। टैक्स फाइलिंग के दौरान आने वाली चुनौतियां कर जमा करना एक जटिल और समय लेने वाला काम हो सकता है। कई व्यक्तियों को जटिल कर कानूनों और विनियमों को समझने में कठिनाई होती है, जिससे उनकी आय की सटीक रिपोर्ट करना और उचित कटौती का दावा करना मुश्किल…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: संतुलित एवं पोषण युक्त आहार बच्चे के शुरुआती वर्ष में उनके शारीरिक और सर्वांगिण विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं जो उनके स्वस्थ जीवन की नींव रखता है। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको ने अपने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के महत्व को पहचानते हुए विभिन्न उल्लेखनीय कार्य किये। विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता पहल बच्चों के प्रारंभिक वर्षों के दौरान पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है। बालको पोषण और स्वास्थ्य देखभाल पर आवश्यक जानकारी के साथ माताओं को सशक्त बनाने के लिए पीडी हर्थ सत्र आयोजित करता है। पहल की मदद से पिछले…
उत्तरप्रदेश बहराइच/स्वराज टुडे: यूपी के बहराइच जिले में एक गांव वाले को जहरीले करैत सांप ने डस लिया. इसी सांप ने पीड़ित की पत्नी को भी काटा था जिससे उसकी मौत हो चुकी है. घटना के बाद पीड़ित सांप को डिब्बे में बंद करके अस्पताल इलाज कराने पहुंचा.यह देखकर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल छा गया. पूजा के लिए बैठा शख्स तो सांप ने काटा मामला थाना खैरीघाट इलाके का है, जहां के थैलिया गांव निवासी राम सरन नाम का ग्रामीण नवरात्र पर रात में पूजा करने के लिए जैसे ही आसन पर बैठा. तभी उसके हाथ में करैत सांप…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भगवान विष्णु के अवतार झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव सिंधी समाज के द्वारा बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। रानी रोड शहीद हेमू कालाणी नगर स्थित झूलेलाल मंदिर से पूजा-अर्चना पश्चात विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा आकर्षक सजावटों के साथ निकली शोभायात्रा में सिंधी छाजेड़ (डांडिया) की धूम मची रही। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत चेट्रीचंड्र महोत्सव में शामिल हुई। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और उपस्थित सिंधी समाज के लोगों, महिलाओं, युवतियों, पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। सांसद ने…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शहर में निकाली गई दिव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। सांसद कोरबा शहर सुनालिया चौक के आकर्षण से मोहित हो उठी। रामभक्तों का स्वागत करने सुनालिया चौक से पुराने बस स्टैण्ड तक पैदल चलकर भक्तों का उत्साह बढ़ाया। सांसद ने पुराने बस स्टैण्ड में 2 घंटे से भी अधिक समय तक खड़े रह कर हिन्दू क्रांति सेना द्वारा निकाली गई दिव्य झांकियों में जीवंत स्वरूपों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और जय सियाराम का जयघोष किया। सांसद ने…
दिल्ली/स्वराज टुडे: बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापन केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज (10 अप्रैल 2024) फिर सुनवाई हई। सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बार फिर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने रामदेव की माफी को ठुकराते हुए कहा कि आप हलफनामे में धोखाधड़ी कर रहे हैं। कोर्ट ने बिना शर्त माफी के रामदेव के हलफनामे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। जस्टिस अमानुल्लाह और जस्टिस हीमा कोहली की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए…
राजस्थान गंगानगर/स्वराज टुडे: राजस्थान के गंगानगर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां की एक लड़की ने बदला लेने पंजाब के बठिंडा पहुंची और फिर एक होटल में जाकर अपने प्रेमी का गला काट दिया। उसका गला काटने के बाद लड़की कई घंटे तक वहीं बैठी रही। होटल में जब रूम सर्विस करने के लिए कर्मचारी आया तो उसने देखा लड़का बैड पर पड़ा तड़प रहा है। बाद में पुलिस को फोन किया गया और पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गंगानगर में रहने वाले लड़की के माता पिता को भी बठिंडा…
व्हॉलीबॉल खेल को आगे बढ़ाने हर संभव कार्य करेंगे, कोरबा में प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट का भी होगा प्रयास: नवीन पटेल कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिला व्हॉलीबॉल संघ का चुनाव सोमवार 8 अप्रैल 2024 को विधिवत संपन्न हुआ। छ.ग. स्टेट व्हालीवॉल एसोसियेशन, रायपुर के पर्यवेक्षक रामसिंगार यादव, जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग दीनु प्रसाद पटेल एवं शिक्षा खेल अधिकारी आर.के. टंडन के मार्गदर्शन व उपस्थति में संपन्न हुए चुनाव में जिला व्हॉलीबॉल संघ के लिए नवीन पटेल निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए। सचिव पद हेतु सुशील गर्ग का चयन हुआ है। निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष नवीन पटेल ने अपने…
अधिकतर घरों में सास-बहू के बीच छोटे-मोटे लड़ाई झगड़े होते ही रहते हैं। लेकिन कई बार इसमें शक और साजिश का भी एक रूप देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ, जिसने अपनी कहानी सोशल मीडिया साइट रेडिट पर शेयर की है। महिला ने बताया कि सास को संदेह था कि उसकी बहू का किसी के साथ रिश्ता है। वह बेटे को धोखा दे रही है। इसे साबित करने के लिए उसने अपनी पोती का DNA टेस्ट कराया। लेकिन इससे ऐसा भयानक राज खुलकर सामने आया कि सास के पैरों तले जमीन खिसक गई। मीडिया…
आज का राशिफल : आज 10 अप्रैल दिन बुधवार को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन और इस दिन चंद्रमा का संचार मेष राशि में होगा, जहां पहले से गुरु और : आज का राशिफल 10 अप्रैल दिन बुधवार को चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि मेष में संचार कर चुके हैं, जहां बृहस्पति और बुध ग्रह पहले से मौजूद हैं। साथ ही चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन प्रीति योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और भरणी नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से सिंह राशि वाले नई योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे और तुला राशि वालों…
