बदला लेने राजस्थान से पंजाब पहुंची लड़की, फिर होटल में काट दिया लड़के का गला

- Advertisement -

राजस्थान
गंगानगर/स्वराज टुडे: राजस्थान के गंगानगर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां की एक लड़की ने बदला लेने पंजाब के बठिंडा पहुंची और फिर एक होटल में जाकर अपने प्रेमी का गला काट दिया। उसका गला काटने के बाद लड़की कई घंटे तक वहीं बैठी रही। होटल में जब रूम सर्विस करने के लिए कर्मचारी आया तो उसने देखा लड़का बैड पर पड़ा तड़प रहा है।

बाद में पुलिस को फोन किया गया और पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गंगानगर में रहने वाले लड़की के माता पिता को भी बठिंडा बुलाया है। मामला सिविल लाइंस थाना इलाके का है।

लड़का-लड़की दोनों डेढ़ साल से रिलेशन में थे…

प्रारंभिक पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि वह युवक के साथ करीब डेढ़ साल से रिलेशन में थी। फेसबुक से दोनो की दोस्ती हुई थी और उसके बाद दोनो के बीच में वीडियो कॉल पर भी बात होने लगी। इस दौरान दोनो ने शादी की बात भी की और लड़के ने कहा कि जल्द ही शादी कर लेंगे।

होटल में लड़के को बुलाया और ब्लेड से उड़ा दिया गला

कुछ दिनों से लड़की ने लड़के से मिलने का प्रयास किया तो लड़के ने उसे मिलने के लिए सोमवार शाम बठिंडा के एक होटल में बुला लिया। अजीत रोड पर स्थित होटल में सोमवार को दोनो ठहरे। मंगलवार को लड़के ने लड़की को बताया कि वह शादी नहीं कर सकता क्योंकि वह पहले से शादीशुदा है। इस पर लड़की को गुस्सा आ गया। उसने वहां रखी एक ब्लेड उठाई और लड़के का गला और गाल काट दिया।

लड़के ने F.I.R दर्ज कराने से किया इंकार

बठिंडा के अस्पताल में लड़के का उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पीड़ित लड़के ने लड़की के खिलाफ केस दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। बावजूद इसके लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: सास को था बहु पर शक, पोती का करवाया DNA टेस्ट, जब रिपोर्ट आई तो खुल गया बड़ा भयानक राज

यह भी पढ़ें: अपनी प्रेमिका का एबॉर्शन करवाने झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया प्रेमी, लेकिन छात्रा की हो गयी मौत

यह भी पढ़ें: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी..! अब घर बैठे मिलेगा ट्रेन टिकट, रेलवे ने लॉन्च किया ये शानदार एप्प

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
504FansLike
50FollowersFollow
814SubscribersSubscribe

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए वर्ष 2025 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिवर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्यों के...

Related News

- Advertisement -