Author: Deepak Sahu
*⏩सीपत के ग्राम डंगनिया खेत में हुए अंधे कत्ल के आरोपी चंद घंटे में हुए गिरफ्तार* *⏩आरोपीगणो के द्वारा जमीन विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर रस्सी से गला दबा कर की गई हत्या* *⏩आरोपीगणों के द्वारा घटना का स्वरूप बदलने के लिए मृतक के शव को घसीटकर पेड में रस्सी से लटकाया गया* बिलासपुर/स्वराज टुडे: दिनांक 26.5.2024 को सीपत थाना पुलिस को सूचना मिली कि प्रार्थी के मामा दौलत राम कौशिक को किसी अज्ञात व्यक्ति ग्राम व्यक्ति द्वारा डंगनिया के कोसमवाडी अमरैया जगसाला रोड किनारे खेत मेढ के पेड में मारकर हत्या कर बांध दिया हैं। इसकी सूचना तत्काल…
छत्तीसगढ़ बलरामपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चार वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआडीह गांव में पुलिस ने कमलेश नगेशिया (26) को अपने पुत्र अविनाश की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कमलेश के परिजनों ने जानकारी दी कि शनिवार को कमलेश अचानक पागलों की तरह हरकत करने लगा। वह परिवार के सदस्यों से कहने लगा कि उसके कानों में अजीब सी आवाज सुनाई दे रही है और उसे किसी…
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे: आपने जमीन के फर्जीवाड़े की खबर अनेकों बार पढ़ी और सुनी होगी, लेकिन यहां तो राजस्व विभाग कर्मचारियों ने चमत्कार ही कर दिया । दरअसल जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत कुरदा के 15 डिसमिल जमीन को हमनाम होने का फायदा उठाते हुए कुरदा के ही एक व्यक्ति ने पटवारियों से मिलीभगत कर अपने नाम पर करवा ली। इतना ही नहीं, जमीन की रजिस्ट्री कराकर उसे अपने नाम पर अंतरण भी करा लिया। इसके बाद उसे दूसरे को बेच दी। जब वास्तविक मालिक को अपनी जमीन बिकने की जानकारी मिली तो उन्होंने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के…
छत्तीसगढ़ कांकेर/स्वराज टुडे: ऑनलाइन गेमिंग खेलते युवती के प्यार में पड़ा युवक घायल होकर अस्पताल पहुंच गया। बाइक से 14 सौ किमी की दूरी तय कर कांकेर पहुंचे प्रेमी की कहानी पूरी फिल्मी है। प्रेमिका को साथी के साथ बाइक में लेकर भाग रहे प्रेमी को जब गांव वाले व परिजनों ने दौड़ाया तो वह चारामा थाना के लिलेझर में हादसे का शिकार हो गए। प्रेमिका को परिजन ले गए। बताया जा रहा है दोनों युवकों की बेदम पिटाई भी की गई। जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आई। लेकिन दहशत के चलते दोनों इस मारपीट से इंकार कर हादसे में…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इंटरनेशनल फर्जी कॉल (International Spoofed Calls) से ठगी के मामले देश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इन नंबरों से आए कॉल्स भारतीय नंबरों के दिखाई देते हैं लेकिन असल में यह अंतरराष्ट्रीय होते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने एक सख्त कदम उठाया है। भारत सरकार ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को इनकमिंग इंटरनेशनल फर्जी कॉल ((International Spoofed Calls)) को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट के साथ मिलकर टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने किसी भी भारतीय टेलीकॉम ग्राहक तक पहुंचने वाली इंटरनेशनल फर्जी कॉल की पहचान…
उत्तरप्रदेश वाराणसी/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के डी. सी. स्कूल खंडाला में आयोजित कांनीनजुकु राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी स्थित आर. बी. अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 7 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन 25 मई 2024 को हुआ था इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कांनीनजुकु आर. बी. मार्शल आर्ट्स एकडेमी के 6 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग किया था। अकादमी के कोच अरविन्द कुमार ने बताया कि अकादमी के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के अलग – अलग वर्गों में 7 स्वर्ण…
आज का राशिफल: आज 27 मई दिन सोमवार को चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज वृषभ राशि में गुरु ग्रह, शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह की युति बन रही है, जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है। आज त्रिग्रही योग के साथ शुभ योग, शुक्ल योग और पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मिथुन राशि वालों को माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा और कन्या राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति होगी। वहीं मीन राशि वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे:: आगामी पेरिस ओलंपिक से पहले सभी देशों की तरह भारत के भी तमाम एथलीटों की तैयारियां तेज हैं। खेलों के इस ग्लोबल इवेंट के आगाज में अभी कुछ दिन बाकी हैं और इस बीच भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा करमाकर ने इतिहास रच दिया है। दीपा करमाकर रविवार को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में महिला वॉल्ट स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर एशियन सीनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली देश की पहली जिमनास्ट बन गईं हैं। 30 साल की दीपा ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत स्कोर बनाया और स्वर्ण जीता। वहीं उत्तर…
गर्मियों के मौसम में घर और खासतौर पर किचन में चींटियों का उपद्रव बढ़ जाता है. घर के अंदर चींटियों का होना बहुत आम बात है. कुछ चींटियों की किस्म जैसे फायर और हार्वेस्टर ये इंसानों को काट लेती हैं. घर के अंदर चींटियां निश्चित रूप से भोजन को दूषित करती हैं. वे बैक्टीरिया ले आती हैं. चींटियों की लगभग 12,000 प्रकार की किस्में हैं. अगर आपके घर पर भी चींटियों ने ढ़ेरा डाल रखा है और आप उन्हें घर से बाहर निकालने के रास्ते तलाश रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको कुछ आसान…
बांझपन महिलाओं में एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. ऐसे में प्रजनन क्षमता की कमी होने के कारण कपल्स को कंसीव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं में बांझपन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे ओव्यूलेशन डिसऑर्डर, फैलोपियन ट्यूब में क्षति, एंडोमेट्रियोसिस, यूटेरस या सर्विक्स से जुड़ी समस्याएं आदि. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर लक्षणों का पता लगाकर इसका समय पर इलाज कर किया जाए तो बांझपन को ठीक किया जा सकता है. आइए डॉक्टर के अनुसार जानते हैं कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जो बांझपन का संकेत दे सकते हैं.…
