Author: Deepak Sahu
गुजरात राजकोट/स्वराज टुडे: गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 28 लोगों की मौत हो गई है. इनमें 12 बच्चे भी थे. गेमिंग जोन में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद गुजरात सरकार ने राज्य के सभी गेम जोन को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. जिस हिसाब से गेम जोन अग्निकांड में मृतक बच्चों का आंकड़ा सामने आया है उस से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस जोन में कितने ज़्यादा बच्चे गेम खेलने आए हुए थे. गर्मी की छुट्टियों के कारण गेम जोन में लग रही…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सरकार देश के छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के लिए योजना चला रही है. इस योजना के जरिए सरकार उनकी आर्थिक मदद करती है. इस योजना का नाम पीएम स्वनिधि योजना है. दरअसल, केंद्र सरकार ने यह योजना उन स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शुरू की है, जिनका कारोबार कोविड के दौरान बर्बाद हो गया था. रेहड़ी-पटरी वालों को अपना कारोबार फिर से शुरू करने में सक्षम बनाने के लिए सरकार ने पीएम स्वनिधि लॉन्च की। इस योजना के जरिए सरकार सस्ती दरों पर लोन मुहैया कराती है। कितना मिलता है लोन पीएम स्वनिधि योजना के जरिए बिजनेस…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली प्रसिद्ध हीरोइन एल्सा घोष को आज हर कोई जानता है। एल्सा घोष का जन्म 30 जुलाई 2001 को कोलकाता के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। एल्सा घोष ने बताया कि उन्होंने 2012 की बंगाली फिल्म 100% लव बंगाली में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की तब उनकी उम्र लगभग 10 वर्ष थी । इसके बाद अपनी बेहतरीन अभिनय के कारण उन्होंने न सिर्फ बंगाली फिल्म बल्कि उड़िया तेलुगू और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। एल्सा घोष ने बताया कि एक्टिंग…
मुम्बई/स्वराज टुडे: एक्टर अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म हम दो हमारे बारह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस फिल्म को लेकर मुस्लिम संगठनों ने नाराजगी जताई है और इसे कश्मीर फाइल्स की तरह एक वर्ग को टारगेट करने वाली फिल्म करार दिया है. समाज में मुस्लिम महिलाओं की स्थिति दिखाने के लिए बनाई गई फिल्म हम दो हमारे बारह फिल्म का पहला टीजर रिलीज होने के बाद से इस्लामी कट्टरपंथी इस पर भड़के हुए हैं. क्या दंगा कराना चाहते हैं? कई मुस्लिम संगठनों ने फिल्म ना रिलीज करने की चेतावनी दे दी है. रजा एकेडमी के संस्थापक और प्रमुख…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश पर लाउडस्पीकर हटाने का अभियान एक बार फिर शुरू हो गया है. प्रशासन की टीम ने छिंदवाड़ा और रतलाम में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाये. छिंदवाड़ा शहर में रिसाला मस्जिद, इंदिरा नगर की मस्जिद और आसपास के मंदिरों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई हुई. बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा था कि खुले में मांस की बिक्री रोकने और लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई दोबारा शुरू की जाये. मुख्यमंत्री के निर्देश पर दूसरे दिन से अधिकारियों ने…
आज का राशिफल: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। मेष राशि आज का दिन…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार ने भारतीय रेलवे की तस्वीर को बदल दिया है। आज के समय में रेल से सफर करने वाले मीडिल क्लास लोगों को भी एयरपोर्ट जैसी शानदार और बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही आज एक साधारण और आम व्यक्ति को मॉडर्न रेल सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार के नेतृत्व में आज भारतीय रेलवे आधुनिकता की नई गाथा लिख रहा है। देश में कई नई ट्रेनें चली हैं, जिसमें वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत जैसी कई अत्याधुनिक ट्रेनों की शुरुआत…
उत्तरप्रदेश बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बरेली से कुत्तों का खून बेचने का मामला सामने आया है। इसका आरोप एक गिरोह पर लगा है जिसमें कथित तौर पर कुछ पशु चिकित्सक भी शामिल हैं। मामला सामने आने के बाद बरेली पुलिस ने एक रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गिरोह पर कुत्तों का खून बेचने के गैर कानूनी कार्य में शामिल होने जैसे आरोप लगे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मेनका गांधी के NGO की कॉल आने के बाद ही कोतवाली पुलिस ने कुत्तों का खून बेचने के आरोप में एक…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव में छठे चरण की वोटिंग आज खत्म हो गई है. इस चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोट डाले गए. चुनाव आयोग की ओर से शाम 7 बजकर 45 मिनट तक के अपडेट आंकड़ों के मुताबिक, 59.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. हालांकि, मतदान के फाइनल आंकड़े अगले एक दो दिन में सामने आ जाएंगे. देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं का उत्साह बरकरार दिखाई दिया. हर बार की तरह इस बार भी बंगाल में बंपर वोटिंग देखने को मिली है. छठे चरण में बिहार, जम्मू और कश्मीर,…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: राजधानी लखनऊ में पूर्व आईएएस अधिकारी देवेन्द्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की लूटपाट करने के बाद हत्या कर दी गई. लखनऊ के इंदिरानगर निवासी देवेन्द्रनाथ दुबे सुबह गोल्फ खेलकर घर लौटे थे, तभी उन्होंने देखा कि घर का खुला है. घर की अलमारियां भी खुली थी और उनकी पत्नी मोहिनी दुबे की गले में फंदा लगा हुआ था. वहीं इस बात की जानाकारी उन्होंने तुंरत पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आपको बता दें कि देवेन्द्रनाथ दुबे रायबरेली के डीएम…
