Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: डिज्नीलैंड मेले में तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई. कोरबा में चल रहे डिज्नीलैंड मेले में दुकान का संचालन करने वाले रात में खुद भोजन तैयार कर उसे पाते हैं. बीती रात भी लोगों ने भोजन तैयार कर उसे खाया. अर्ध रात्रि के पश्चात कुछ लोगों को उल्टी और दस्त होने लगी ।उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां 12 वर्षीय सोहेल खान 28 वर्षी अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान की मौत हो गई. मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग को बताया जा रहा है कोरबा की मानिकपुर पुलिस मामले की जांच कर रही…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए एक हादसे में बाइक सवार युवक की स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो बिजली खंभे से टकराने से गंभीर घायल हो गया। इस घटना में बाइक सवार युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी हैं। जानकारी के अनुसार बालको निवासी अरुण राठौर का युवा पुत्र निश्चय राठौर उम्र (18 वर्ष) अपने निजी कार्य हेतु बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एक स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो बिजली के खंबे से टकरा गयी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन-फानन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा अंचल के एचडीएफसी निहारिका क्षेत्र व दर्री क्षेत्र के मैनेजर सहित 3 व्यक्ति के ऊपर एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार निहारिका क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में एक युवती काम करती थी। युवती का आरोप है कि बैंक में काम करने वाले बैंक मैनेजर सहित दुसरी शाखा के बैंक मैनेजर और एक युवक उससे छेड़छाड़ करते हैं। इतना ही नहीं उसके…
सत्यनारायण नंदलाल नुवाल सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के संस्थापक हैं। उनकी कारोबारी सफलता लोगों के लिए मिसाल है। नुवाल ने बचपन में बहुत कठिन समय देखा। पैसों की तंगी के कारण कम उम्र से ही वह काम में लग गए। उन्होंने कारोबार में असफलताओं का भी खूब स्वाद चखा। लेकिन, इनसे कभी हार नहीं मानी। आज नुवाल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के संस्थापक सत्यनारायण नंदलाल नुवाल की सफलता की कहानी वास्तव में प्रेरणा देने वाली है। वह सेल्फ मेड बिलियनेयर हैं। उनकी कामयाबी असाधारण कारोबारी कौशल, समर्पण, दृढ़ता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया निवासी वैष्णव मंदिर के पीछे सीतामणी कोरबा के द्वारा रिर्पोट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लडकी उम्र 17 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले गया है कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 262/2024 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश अति. पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, तथा डीएसपी प्रतीभा मरकाम, थाना प्रभारी एमबी पटले के कुशल मार्ग निर्देशन, सउनि अश्वनी वर्मा के नेत्तर्तव में…
छत्तीसगढ़ बेमेतरा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है, जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई और मलबे के नीचे फैक्ट्री में काम कर रहे लोग दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है। मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में 7 घायलों को लाया गया था। 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच गई हैं। वहीं लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया था। ब्लास्ट बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में बनी फैक्ट्री में…
छत्तीसगढ़ दुर्ग/स्वराज टुडे: दहेज प्रताड़ना संबंधी सख्त कानून बना दिए जाने के बावजूद ऐसे अपराधों में कोई कमी नहीं आ रही है, जो सभ्य समाज के लिए शर्मसार कर देने वाली बात है. दहेज के भूखे भेड़ियों के आगे आज भी विवाहिताओं का जीवन . जिले में दहेज की मांग को लेकर आज एक और नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला दुर्ग शहर के आदित्य नगर का है, जहां अर्पिता राजपूत का विवाह सौरभ राजपूत के साथ महज 11 महीने पूर्व ही हुआ था. मृतिका के पिता आरके सिंह का कहना है कि उनकी बेटी अर्पिता को…
मुंबई/स्वराज टुडे: “बजरंग और अली” का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जो सांस्कृतिक सीमाओं से परे दोस्ती के गहन उत्सव का वादा करता है। यह फ़िल्म बजरंग पर केंद्रित है, जो सच्ची दोस्ती का सार है, और एक अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से अपने साथी अली के साथ उसके गहरे, सार्थक रिश्ते पर। “बजरंग और अली” वफ़ादारी और निस्वार्थता के विषयों की खोज करता है, यह दर्शाता है कि कैसे दोनों पात्र इन भावनाओं का आदान-प्रदान करते हैं ताकि एक ऐसा बंधन बन सके जो सांस्कृतिक विभाजन से परे हो। अली का किरदार बजरंग के चरित्र को पूरक बनाता है,…
आपने पढ़ा होगा कि अरब देशों में मुस्लिम महिलाओं को गैर-मुसलमानों से शादी की इजाजत नहीं दी जाती थी. आज भी अधिकांश अरब देशों में मुस्लिम महिलाओं को गैर-मुसलमानों से शादी की इजाजत नहीं दी जाती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मुस्लिम देश के बारे में बताने वाले हैं, जहां की मुस्लिम महिलाओं को गैर-मुसलमान लड़कों से शादी करने की इजाजत है. जानिए ये कौन सा देश और कहां पर है. ट्यूनीशिया बता दें कि ट्यूनीशिया एक मुस्लिम देश है. इस देश ने सदियों से चली आ रही परंपरा को किनारे रखकर अपने देश की मुस्लिम महिलाओं को…
छत्तीसगढ़ रायगढ/स्वराज टुडे: नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन जिला रायगढ़ ने संस्थापक श्री श्याम कुमार गुप्ता जी प्रदेश आध्यक्ष प्रकाश सिंह एंव महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिला के पदाधिकारियों द्वारा मजदूरों, रिक्शेवालों और सब्जी बेचने वालों को टोपी और गमछा का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए संगठन ने इस सेवाकार्य की पहल की। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बेजुबान जानवरो के लिए पानी एंव खाने के लिए कोठना की भी व्यवस्था की गई। इस तरह का सेवा कार्य संगठन द्वारा 8 – 9 सालो से निरंतर किया जा रहा है। सोशल मिडिया…
