Author: Deepak Sahu
मुंबई/स्वराज टुडे: आज से लगभग 52 वर्ष पहले सिख धर्म पर एक फिल्म *नानक नाम जहाज है* बनी थी जो कि उसे जमाने की सुपरहिट फिल्म थी जिसने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उस समय जो लोग इस फिल्म को देखने जाते थे तो वह थिएटर के बाहर चप्पल जूते निकाल देते थे और सर ढक लेते थे मानो वो गुरुद्वारे में जा रहे हो। आज के भटके इंसानों में फिर से भगवान के प्रति आस्था विश्वास जागने के लिए एक बार फिर नानक नाम जहाज है बनी है। पुरानी फिल्म में हमारे लीजेंड कलाकार पृथ्वीराज कपूर ने…
आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ट्रोलिंग एक व्यापक मुद्दा बन गया है, जो व्यक्तियों के मानसिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रहा है। ट्रोलिंग में अक्सर लोग को परेशान या क्रोधित करने के इरादे से शत्रुतापूर्ण, उत्तेजक या चोट पहुंचाने वाले संदेश भेजना शामिल है। ट्रोलिंग का शिकार होने वाले लोग अक्सर कई मानसिक समस्याओं का शिकार बन जाते हैं।यह उनकी मानसिक स्थिति के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित होती है। कुछ लोग इसका शिकार होने के बाद शर्म और ग्लानी की भावना के साथ आत्महत्या तक कर लेते हैं।इसलिए जैसे-जैसे लोग ऑनलाइन गतिविधियों में संलग्न हो रहे हैं,…
आज का राशिफल: 23 मई का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मेष, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर से आज नीचभंग राजयोग बनेगा साथ ही आज गजकेसरी योग भी निर्मित होगा। इन स्थितियों में आज गुरुवार का दिन ग्रहों के शुभ योग से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें अपना आज का राशिफल। मेष राशि आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज कुछ ऐसा काम करने का मौका मिल सकता है जिसे आप…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव के अब तक पांच चरण के मतदान हो चुके हैं, जबकि दो फेज की वोटिंग अभी बाकी है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन, दोनों ही अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इस बीच, अमेरिका के एक जाने-माने राजनैतिक विशेषज्ञ ने बड़ा दावा किया है। इयान ब्रेमर ने एक इंटरव्यू में एनडीटीवी प्रॉफिट को बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 305 (+/- 10) सीटें जीतेगी। ब्रेमर यूरेशिया ग्रुप के फाउंडर हैं और दुनियाभर के चुनावों पर काफी करीब से नजर भी रखते हैं। ब्रेमर ने…
ताजिकिस्तान एक ऐसा मुस्लिम देश है, जो संवैधानिक रूप से धर्मनिरपेक्ष है, क्योंकि यहां हिजाब पहनना या दाढ़ी रखना पूरी तरह से मना है, जबकि इस देश की 95 फीसदी से ज्यादा आबादी मुस्लिम है, लेकिन यहां के नियम काफी सख्त हैं. साल 2015 में द डिप्लोमैट में छपी रिपोर्ट कहती है कि 18 साल से कम उम्र की छात्राओं को हिजाब पहनने से रोकने वाले भी यहां नियम हैं. 18 साल से कम उम्र के बच्चे अंत्येष्टि को छोड़कर धार्मिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकते. यहां का कानून शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों को भी नियंत्रित करता है. ऐसा…
उत्तरप्रदेश हापुड़/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक दूल्हे को उसकी हरकत बहुत महंगी पड़ गई. दरअसल जयमाला के दौरान स्टेज पर ही दूल्हे ने दुल्हन के साथ ऐसा काम किया तो वधु कक्ष के लोग भड़क गए. लोगों ने दूल्हे के साथ बारातियों की जमकर कुटाई कर दी. इसके बाद दूल्हे पक्ष ने वधु पक्ष के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया. इस घटना से बारात में भगदड़ मच गई. आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं. इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है. पूरा मामला थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का है. मोहल्ला…
J&K Bank Recruitment 2024 : बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। जम्मू एण्ड कश्मीर बैंक ने विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में स्थित ब्रांच और ऑफिस में 276 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 28 मई तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com पर जाकर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कुल पद– 276 पदों का विवरण– 31…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह , प्रदेश अध्यक्ष महिला आरती सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सारिका यादव एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी निधि तिवारी की अनुशंसा पर श्रीमती क्रांति सोनी को जिला कोरबा से “महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष ” पद पर नियुक्त किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि संगठन उन पर पूर्ण बिश्वास करती है कि वे अपने पद के साथ पूरी तरह न्याय करेंगी और आप तन, मन, धन से संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण…
🔶 रतनपुर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पशु क्रूरता पर गई कार्यवाही। 🔶 पालतू बैल व बछड़ा को संदिग्ध तरीक़ेसे ले जा रहे 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार। 🔶 आरोपियो से 16 नग पालतू कृषक पशु (बैल, बछड़ा) कीमती 150000 रूपये को किया जप्त। गिरफ्तार आरोपी – 1. बबलू यादव पिता विश्राम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी परसदा थाना रतनपुर, 2. दीनदयाल यादव पिता तुगन यादव उम्र 55 वर्ष निवासी बैमा थाना सरकंडा, 3. श्रवण धुरी पिता राम धुरी 38 वर्ष निवासी बैमा थाना सरकंडा, 4. लाला धूरी पिता मौजी धुरी उम्र 45 वर्ष निवासी सेलर थाना सीपत…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत इन दिनों विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहा है। कई एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है जिससे दो शहरों के बीच की दूरी काफी हद तक न सिर्फ घट जाएगी बल्कि लंबी दूरी का सफर सड़क मार्ग से करना आसान भी बन जाएगा। इसी क्रम में महाराष्ट्र के पुणे से कर्नाटक की बैंगलोर को जोड़ता हुआ 700 किमी लंबा एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि इस एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद दोनों शहरों के बीच का सफर तय करने में आधे से भी कम का समय…
