Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हसदेव नदी में नहाने उतरे दो डॉक्टरों में से एक डॉक्टर लापता हो गए है पानी में डूबे और वही साथी डॉक्टर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा के पास स्थित हसदेव नदी में नहाने के दौरान बिलासपुर के डॉक्टर डॉ. सिद्धार्थ ताम्रकार गहरे पानी डूब गए। जिनकी अब गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार शाम की है। बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र के लोधीपारा में रहने वाले डॉ. सिद्धार्थ ताम्रकार अपने दोस्त रायपुर निवासी…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: चीन से दुनियाभर के मुस्लिमों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जिनपिंग से आदेश मिलने के बाद आखिरी मस्जिद भी तोड़ दी गई है। सादियान की ग्रैंड मस्जिद चीन की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। लेकिन इस मस्जिद के तीन गुबंद पर हथौड़ा चला दिया गया। अब तक 16 हजार से अधिक मस्जिदों किया जा चुका है जमींदोज चीन ने सिर्फ एक प्रांत शिनजियांग में ही 16 हजार से अधिक मस्जिदों पर बुलडोजर चला दिया, लेकिन भारतीय मुसलमानों के नाम पर दुष्प्रचार करने वाले कुछ मुस्लिम देश इसकी निंदा तो दूर चीन पर…
मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से बीयर पीने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। विशेष सशस्त्र बल के दो ने गत 25 मई की रात बीयर खरीदकर पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 26 मई को उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया। विभाग के अधिकारी भी दोनों आरक्षकों की इस तरह मौत से सकते में हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो पाएगी। जानकारी मुताबिक मृतकों के नाम प्रेमलाल…
आज का राशिफल: आज 28 मई का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ और मंगलकारी रहेगा। बड़ा मंगलवार पर चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि रहेगी। साथ ही सूर्य गुरु और शुक्र मिलकर युति संबंध बनाएंगे। इस पर अच्छी बात रहेगी कि सूर्य से बारहवें भाव में बुध का गोचर होगा जिससे वाशी नामक शुभ योग भी आज बड़ा मंगलवार को बनेगा। मेष राशि मेष राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज के दिन आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी…
उत्तरप्रदेश उन्नाव/स्वराज टुडे: उन्नाव में एक दारोगा का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस चौकी के सामने भागवत कथा हो रही थी. जहां महिलाओं के सामने दारोगा अर्धनग्न हालत में कुर्सी पर अंडरवियर में बैठा हुआ था. कथा में बैठी महिलाओं और लड़कियां को अपना मुंह घुमाकर बैठना पड़ा. दारोगा उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र की कोल्हुआगाड़ा चौकी में तैनात हैं. दारोगा की इस हरकत से महिलाएं मुड़कर बैठ गईं, इसके बावजूद उसे शर्म नहीं आई और इसी तरह कुर्सी पर बैठे रहा. इस अमर्यादित घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. https://twitter.com/Live_Hindustan/status/1794791352259285345?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1794791352259285345%7Ctwgr%5Ed667863012be5be591e2f04cf83d5b2b94385e89%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: 7 चरणों का चुनाव संपन्न हो चला है और अब सभी को 4 जून 2024 मंगलवार के दिन लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार है। पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं। चुनावी विश्लेषक भी सीटों के आंकड़े बता रहे हैं। इन्हीं सभी दावों के बीच जान लेते हैं देश के जाने माने ज्योतिषियों के दावों को भी। लोकसभा सीटें : कुल 543 सीटें बहुमत के लिए चाहिए : कुल 272 सीटें एनडीए का दावा : 400 सीटें एनडीए की इंडिया गठबंधन का दावा : 300 सीटें पर होगी विजय चुनावी विश्लेषक…
हेल्थ टिप्स: आपने बहुत से लोगों को कहते सुना होगा कि शरीर सूख गया, या इतना कमजोर क्यों हो रहे हो? ये सवाल किसी भी दुबले पतले इंसान को परेशान करने के लिए काफी हैं. हालांकि कि हर किसी का अपना अपना बॉडी टाइप होता है, लेकिन एक हेल्दी और भरा हुआ शरीर सभी की चाहत होती है. वजन बढ़ाना भी एक चुनौती हो सकती है. खासकर उन लोगों के लिए जो पहले तरीके से दुबले-पतले हैं. चाहे वह कितना भी खाएं उनके शरीर को नहीं लगता है. ऐसे में वजन कैसे बढ़ाएं? या बढ़ाने के लिए क्या खाएं? सुबह…
अच्छे सैलरी पैकेज वाली जॉब की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है. नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) लिमिटेड ने एक अधिसूचना जारी कर एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती निकाली है. जिनके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए आवेदन करने के लिए प्रोसेस चल रहा है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भर्ती के लिए एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के अभियान के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 10 जून 2024 तय की गई है. इस भर्ती अभियान के जरिए…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में बड़े नालों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कड़ी में वार्ड क्रमांक 13 ट्रांसपोर्ट नगर में गायत्री मंदिर से अनमोल मोटर्स तक रू. 171 लाख की लागत से निर्माणाधीन नाला का निरीक्षण महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा किया गया। निर्माण स्थल पर आस-पास के व्यवसायियों / दुकानदारों के द्वारा निर्माण कार्य के संबंध में महापौर से शिकायत की गई थी उस पर संज्ञान लेते हुए निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित अगल-बगल के सभी व्यवसायी गणों ने अपनी…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: मध्य अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस राज्यों में आए शक्तिशाली तूफान के कारण 2 बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, कई मकान तबाह हो गए और बढ़ते तापमान के बीच हजारों लोगों को बिजली के बिना रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। ह्यूस्टन से मिले समाचार में अधिकारियों ने बताया कि ओक्लाहोमा सीमा के समीप टेक्सास की कुक काउंटी में 7 लोगों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई, जहां शनिवार रात को आए तूफान ने एक ग्रामीण इलाके में भारी तबाही मचाई। कुक काउंटी के शेरिफ रे सैप्पिंगटन ने कहा…
