Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दो तहसीलदार औऱ रजिस्टार समेत दस के खिलाफ F.I.R.दर्ज…आरोपियों ने कर दिया था बहुत बड़ा खेला
    Featured

    दो तहसीलदार औऱ रजिस्टार समेत दस के खिलाफ F.I.R.दर्ज…आरोपियों ने कर दिया था बहुत बड़ा खेला

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे: आपने जमीन के फर्जीवाड़े की खबर अनेकों बार पढ़ी और सुनी होगी, लेकिन यहां तो राजस्व विभाग कर्मचारियों ने चमत्कार ही कर दिया । दरअसल जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत कुरदा के 15 डिसमिल जमीन को हमनाम होने का फायदा उठाते हुए कुरदा के ही एक व्यक्ति ने पटवारियों से मिलीभगत कर अपने नाम पर करवा ली। इतना ही नहीं, जमीन की रजिस्ट्री कराकर उसे अपने नाम पर अंतरण भी करा लिया। इसके बाद उसे दूसरे को बेच दी। जब वास्तविक मालिक को अपनी जमीन बिकने की जानकारी मिली तो उन्होंने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां वाद दायर किया।

    अदालत ने आरोपियों को पाया दोषी

    सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले में दो तत्कालीन तहसीलदार , एक उप पंजीयक, तीन पटवारी , दो गवाह , जमीन खरीदने वाले और जमीन को बेचने वाले सहित दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद सभी दस लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

    क्या है मामला

    पुलिस के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के बेलसरी निवासी संजय कुमार पांडे पिता बहोरन लाल पांडेय ने चांपा तहसील के कुरदा के निरंजन कुमार पिता भागवत प्रसाद पांडेय से जनवरी 2006 में कुरदा -सिवनी मेन रोड की 12 डिसमिल जमीन को 1 लाख रूपए में खरीदकर रजिस्ट्री कराई थी। नामांतरण कराकर ऋण पुस्तिका भी अपने नाम से बनवा ली थी। उसने अपनी जमीन किसी को नहीं बेची, लेकिन हमनाम होने का फायदा उठाते हुए कुरदा के ही संजय कुमार बरेठ पिता बहोरनलाल बरेठ ने जमीन को खरीदे बिना फजी ऋण पुस्तिका बनवा ली। इसके बाद उसने उस जमीन को पांच लाख रूपए में साहिल राज देवांगन के पास बेच दी।

    यह भी पढ़ें :  वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

    इन लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज

    पुलिस ने इस पूरे मामले में जमीन का नामांतरण करने वाले तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी, रजिस्ट्री कने वाले उप पंजीयक, दो गवाहों , क्रेता और विक्रेता के खिलाफ भादवि की धारा 120 बी, 420, 467, 468, 469, 471, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। चांपा थाना के एएसआई दिलीप सिंह ने बताया कि फर्जी तरीके से जमीन को बेचने, रजिस्ट्री कराने व नामांतरण कराने के मामले में विक्रेता, क्रेता, तत्कालीन तीन पटवारी, तत्कालीन दो तहसीलदार व उप पंजीयक, दो गवाहों के खिलाफ अपराध दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

    इनके खिलाफ मामला किया दर्ज

    विक्रेता संजय कुमार बरेठ , खरीदार साहिल राज देवांगन, गवाह संतोष देवांगन व अभय पांडेय पिता गिरजारमन पांडेय, तत्कालीन पटवारी अरविंद साहू, प्रभारी पटवारी युवराज पटेल, तत्कालीन हल्का पटवारी भूषण मरकाम, तत्कालीन तहसीलदार चांपा डीएस उइके, उप पंजीयक चांपा विजय कुमार दिडतूड़क, तत्कालीन तहसीलदार सरस्वती बंजारे के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में बाइक से सूरत से छत्तीसगढ़ पहुंचा आशिक, प्रेमिका को लेकर भागते समय सड़क हादसे का हुआ शिकार, पढ़िए हैरान कर देने वाली लव स्टोरी

    यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के नेतृत्व में बदल गई भारतीय रेलवे की तस्वीर, लेकिन आम यात्रियों का हाल बेहाल

    यह भी पढ़ें: ये कैसा मुस्लिम देश, जहाँ दाढ़ी रखने और हिजाब पहनने पर है प्रतिबंध

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    August 4, 2026

    पत्रकारों को धमकी देना लोकतंत्र पर हमला है: ABPSS

    August 4, 2026

    कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत….लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो…

    August 4, 2026

    Health Care: फल ही नहीं पपीते का पत्ता भी है बड़ा लाभदायक… एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और हार्ट’ को 70 साल तक बीमार नहीं होने देगा

    August 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,804 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,465 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,160 Views
    Don't Miss

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया को उन…

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    August 4, 2026

    पत्रकारों को धमकी देना लोकतंत्र पर हमला है: ABPSS

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.