What's Hot
Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत में पंजाब से अक्सर कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की खबरें आती रहती हैं कि पति ने पत्नी को लाखों रुपए खर्च करके विदेश भेजता है और उसके बाद पत्नी हमेशा के लिए नाता तोड़कर विदेश में ही बस जाती है। इसी तरह की खबरें अब पाकिस्तान से भी आने लगी हैं। हाल ही इस्लामाबाद के एक शख्स ने अपनी पत्नी को 76 लाख रुपए खर्च करके अपनी पत्नी को पढ़ाई के कनाडा भेजा, लेकिन विदेशी धरती के एयरपोर्ट पर उतरते ही पत्नी ने पति का नंबर ब्लॉक कर दिया। क्या है मामला एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी व्यक्ति…
पश्चिम बंगाल कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल की अंकिता भगत ने अपनी मेहनत और लगन से एक ऐसी कहानी लिखी है जो प्रेरणा से भरपूर है। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने तीरंदाजी में अपना नाम कमाया और अब वह पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। तीरंदाजी में अंकिता की शुरुआत अंकिता भगत की तीरंदाजी के साथ मुलाकात महज 10 साल की उम्र में हुई जब वह कोलकाता में रहती थीं। उन्होंने कोलकाता के सर्कस मैदान में एक स्थानीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया लेकिन उनके पास न तो सही उपकरण थे और न ही कोई विशेषज्ञता। एक…
उत्तरप्रदेश वाराणसी/स्वराज टुडे: नगर के चौक थाना क्षेत्र में कूड़ाखाना गली, नीचीबाग निवासी सराफ जयपाल कुमार के दो कर्मचारियों से 42.50 लाख रुपये कमिश्नरेट के एक दरोगा ने चार- पांच साथियों के साथ लूटे थे। इस मामले में कमिश्नरेट की एसओजी और रामनगर थाने की पुलिस ने खुलासा करते हुए कैंट थाने के नदेसर चौकी इंचार्ज बलिया का मूल निवासी और प्रयागराज के शुक्ला मार्केट, सलोरी का रहने वाला सब इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश पांडेय और चोलापुर थाना के आयर बाजार निवासी विकास मिश्रा व अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया। इनके पास से 8 लाख 5 हजार रुपये, दो पिस्टल और…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: योगी आदित्यनाथ सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में लगातार जुटी हुई है. आरोपी किसी दल का हो कार्रवाई होती दिख रही है. अपराधियों से निपटने की योगी आदित्यनाथ की शैली देश भर में चर्चा का विषय भी बनी. अपराधियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाना हो या अपराधियों के एनकाउंटर की बढ़ती संख्या, योगी सरकार के अपराध के खिलाफ अपनाए जा रहे इस तरीके पर तरह तरह के सवाल भी उठे और इसे तमाम लोगों का समर्थन भी हासिल हुआ. इसी क्रम में उत्तरप्रदेश के गोंडा के राजा टोला गांव में पांच दिन पहले सपा नेता ओमप्रकाश सिंह…
*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर चैन स्नेचिंग के 04 आरोपियो को 12 घंटे के भीतर पकड़ने में सिविल लाईन पुलिस को मिली बड़ी सफलता। *आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं छिने गये मंगलसूत्र जुमला कीमती 2 लाख रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। बिलासपुर/स्वराज टुडे: मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण प्रार्थिया डांक्टर मेघा दाभडकर उम्र 58 साल पता तिलक नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर की थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 23.07.2024 को सुबह करीबन 05.00 बजे अपने पति अरूण दाभडकर के साथ मार्निंग वाक के लिये…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गृह मंत्रालय ने सेवानिवृत्त या पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पूर्व अग्निवीरों को बीएसएफ, सीआईएसएफ और आरपीएफ की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। गृह मंत्रालय ने वीडियो जारी कर कहा कि एसएसबी ने आयु सीमा और पीईटी में छूट देकर पूर्व अग्निवीरों को बल में शामिल करने के लिए अपने आरआर में संशोधन किया है। वहीं महानिदेशक @SSB_INDIA का कहना है कि इस निर्णय…
आज का राशिफल: आज 24 जुलाई बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा और शनि की युति होने से शशि शश योग बनेगा जबकि आज चंद्रमा से छठे भाव में शुभ ग्रह शुक्र का संचार होने से वसुमती योग बन रहा है। इन स्थितियों में आज बुधवार के दिन सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष राशि मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपके ऊपर…
बिहार अरवल/स्वराज टुडे: बिहार के अरवल जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर वर्षों पुराने पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी मिलने से क्षुब्ध रिटायर्ड शिक्षक ने निर्ममता से उसकी हत्या कर दी. यह पूरा मामला मेहंदिया थाना अंतर्गत जमुहारी गांव का है. बताया जा रहा है कि 76 वर्षीय रिटायर शिक्षक बीरबल प्रसाद की पत्नी ने चाचा से अवैध संबंध की बात स्वीकार की, जिसके बाद बीरबल आगबबूला हो गया. हालांकि चाचा की 8 साल पहले ही मौत हो चुकी है. अवैध संबंध की बात सुनकर गुस्से में बीरबल ने अपनी पत्नी…
मशहूर DSP ने हाल ही में ट्विटर पर लिखते हुए कहा कि वे मुस्लिम दुकानों से खरीदारी करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे बचपन से मुस्लिम दुकानों से सामान खरीदते आ रहे हैं और आगे भी ऐसा ही करेंगे। जो लोग मुस्लिमों से सामान न खरीदने की सलाह देते हैं, उन्हें रजक ने कुछ सवाल पूछने का सुझाव दिया है। 1. क्या आप तेल और गैस खरीदना बंद कर सकते हैं? क्यूंकि ये मुस्लिम देशों से आता है। 2. क्या पाम ऑयल के बिना जिंदगी चला लेंगे? ये भी इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे मुस्लिम देशों से आता है। 3.…
वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है जब हम चीजों को वास्तु के अनुसार करते हैं तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब चीजें इसके विपरीत जाकर की जाती हैं तो इसके परिणाम भी कुछ ऐसे ही होते हैं. आपको अपने जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी का कारण बनती है. इस तरह की किसी भी समस्या से बचने के लिए वास्तु शास्त्र में बताये गए टिप्स को अपनाने को कहा जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा…
