Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: एक दूध वाले की बेटी से ओलंपिक तक का सफर, पेरिस में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: एक दूध वाले की बेटी से ओलंपिक तक का सफर, पेरिस में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पश्चिम बंगाल
    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल की अंकिता भगत ने अपनी मेहनत और लगन से एक ऐसी कहानी लिखी है जो प्रेरणा से भरपूर है। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने तीरंदाजी में अपना नाम कमाया और अब वह पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।

    तीरंदाजी में अंकिता की शुरुआत

    अंकिता भगत की तीरंदाजी के साथ मुलाकात महज 10 साल की उम्र में हुई जब वह कोलकाता में रहती थीं। उन्होंने कोलकाता के सर्कस मैदान में एक स्थानीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया लेकिन उनके पास न तो सही उपकरण थे और न ही कोई विशेषज्ञता। एक दूध वाले के परिवार से आने के कारण आर्थिक तंगी उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।

    फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और स्थानीय क्लब में उधार के उपकरण लेकर अभ्यास शुरू किया। उनकी लगन देखकर साल 2014 में उन्हें टाटा तीरंदाजी अकादमी में जगह मिली। जमशेदपुर में कोच धर्मेंद्र तिवारी, पूर्णिमा महतो और राम अवधेश के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी काबिलियत को निखारा।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाती अंकिता

    साल 2015 में महज 18 साल की उम्र में अंकिता ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिका के यांकटन में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2015 में सियोल इंटरनेशनल यूथ आर्चरी फेस्टा में उन्होंने रजत और कांस्य पदक जीते। साथ ही 2017 में एशिया कप और भारतीय सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाई।

    कई उपलब्धियां हासिल कीं

    इसके बाद से अंकिता ने कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और ज्यादातर में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। साल 2022 में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए खेलो इंडिया महिला नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में उन्होंने पहला गोल्ड मेडल जीता।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 9 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ओलंपिक वेबसाइट के अनुसार, भगत 2017 यू-21 विश्व चैंपियनशिप में मिश्रित टीम (जेम्सन सिंह निंगथौजाम के साथ) में स्वर्ण पदक विजेता हैं। वह हांग्जो 2022 एशियाई खेलों में टीम रिकर्व कांस्य पदक विजेता (भजन कौर और सिमरनजीत कौर के साथ) हैं और तीन बार की एशियाई चैंपियनशिप टीम पदक विजेता हैं – 2021 में रजत, 2019 और 2023 में कांस्य।

    पेरिस ओलंपिक में धूम मचाने को तैयार

    साल 2024 के फाइनल वर्ल्ड आर्चरी ओलंपिक क्वालीफायर में शीर्ष आठ में रहने के बाद, अंकिता ने भारतीय ओलंपिक टीम के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया और वह पेरिस ओलंपिक खेलों 2024 में अपनी शुरुआत करेंगी। वह 25 जुलाई को ओलंपिक के तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग लेंगी।

    अंकिता भगत की यह यात्रा न सिर्फ उनके लिए बल्कि देश के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उनके हौसले और लगन से साबित होता है कि संघर्षों को पार करके भी सफलता हासिल की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: सर्राफा व्यवसायी से साढ़े 42 लाख की लूट मामले में कमिश्नरेट का दरोगा अपने साथियों के साथ गिरफ्तार, दो पिस्टल व कारतूस समेत 8 लाख नगद बरामद

    यह भी पढ़ें: योगीराज में भाजपा नेता का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से छीना था सोने का मंगलसूत्र

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026966 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026863 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के…

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.