What's Hot
Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: रेलवे इस साल बंपर भर्ती कर रहा है। रेल मंत्रालय ने रेलवे में 32000 पदों को भरने की योजना बनाई है। जिसमें लोको पायलट, सब-इंस्पेक्टर, तकनीशियन समेत अन्य पोस्ट पर योग्य कैंडिडेट की बहाली की जानी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि रेलवे ने 2014 से 2024 तक 5.02 लाख नौकरियां प्रदान की हैं। यह आंकड़ा 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान 4.11 लाख नौकरियों की तुलना में 25 प्रतिशत ज्यादा है। रेलवे एनुअल रिक्रूटमेंट कैलेंडर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेल मंत्रालय ने इस वर्ष…
यूपी बिहार की सीमा पर स्थित भरौली चौराहा पर एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने छापा मारते हुए तीन पुलिसकर्मियों सहित 20 लोगों को हिरासत में लिया है। बलिया/स्वराज टुडे: चर्चित वसूली केन्द्र यूपी बिहार की सीमा पर स्थित भरौली चौराहा पर एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने छापा मारा है। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि इस जगह से शराब, पशु तस्करी, लाल बालू तस्करी सहित कई अवैध काम किया जाता है। एडीजी के छापे के दौरान मौक से 50 से अधिक मोबाइल, कई बाईक पुलिस ने कब्जे में लिया है।…
कटघोरा चकचकवा पहाड़ बायपास में नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार कोरबा/स्वराज टुडे: जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत जिले में नशा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कटघोरा थाना और सायबर सेल को दिनाक 24 जुलाई 2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पैदल चलकर जेन्जरा बायपास से चकचकवा पहाड़ कटघोरा की ओर जा रहा है। जिसके पास मादक पादर्थ नशीली दवा है जिसे बिक्री करने जाने वाला है। सूचना पर कटघोरा पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्च…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारी वर्षा से कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत खैराडुबान और पोड़ी गांव में बने बाढ़ की स्थिति के पश्चात् कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पाली एसडीएम तथा तहसीलदारों, एसडीआरएफ की उपस्थिति में बाढ़ में फंसे 09 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर निकाला गया। ग्रामीणों को तेज बहाव वाले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई। प्रशासन द्वारा बाढ़ से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें: बोरा सिलते थे मुलायम के खास विधायक, मंत्री बनने के बाद बाहुबली ने सीने…
उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: विधायक जवाहर यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खास विधायक थे। इसके बावजूद बाहुबली और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। आठ साल तीन महीने जेल में काटने के बाद दोषी उदयभान की सजा को माफ कर दिया गाया है। आपको बता दें यह घटना 13 अगस्त 1996 को हुई थी, मगर दोषी की सजा माफ होने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। सजा से बचने के लिए बना विधायक बाहुबली उदयभान ने जवाहर यादव समेत तीन लोगों को AK-47 की गोलियों से भून दिया था।…
आज का राशिफल: आज 25 जुलाई गुरुवार का राशिफल बता रहा है कि आज ग्रह नक्षत्रों की ऐसी स्थिति बनी है जिससे मिथुन राशि के जातकों को करियर और सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा जबकि आज सूर्य शुक्र की युति और बुध के सिंह राशि में होने तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को परिश्रम के साथ भाग्य का भी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आज ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज…
मुम्बई/स्वराज टुडे: मशहूर ऎक्टर मनोज कुमार का बुधवार 24 जुलाई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर डॉ कृष्णा चौहान भी उपस्थित रहे। क्रान्ति, रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम जैसी दर्जनों सुपरहिट फिल्मो के लिए मशहूर भारत पुत्र मनोज कुमार को बड़े सिद्दत से याद किया जाता है। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 1992 में पद्मश्री और 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।…
बिहार गया/स्वराज टुडे: बिहार के गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के बैदा गांव में सोमवार को हुई एक शादी की शहर में बड़ी चर्चा हो रही है. गांव के लोग इस शादी के फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।दरअसल यह शादी एक 70 वर्षीय वृद्ध और 25 वर्षीय युवती की है. इसके बाद से ही यह शादी चर्चा में आ गई है. ये शादी दोनों की रजामंदी से हुई है. बाराती गांव के लोग और मीडिया गवाह बनी. युवती के परिजनों की सहमति दादा, नाना की उम्र में शादी करने की बात जिसने भी सुनी वो…
उत्तरप्रदेश वृंदावन/स्वराज टुडे: ओमेक्स सिटी के फ्लैट में किराए पर रह रहे सैलून में काम करने वाले युवक ने दस दिन पहले आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने मोबाइल की चैटिंग देखी तो पता चला कि मोबाइल पर उससे जबरदस्ती मिलने का दबाव बनाया जा रहा था। न मिलने पर बदनामी करने की धमकी दी गई। आरोप है कि युवक को ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। यह है पूरा मामला हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के गांव पट्टी बहराम निवासी विशाल कुमार वाल्मीकि…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला गांव की एक आदिवासी छात्रा बदावथ मधुलता ने इस साल एसटी कैटेगरी के तहत जेईई में 824वीं रैंकिंग के साथ आईआईटी-पटना में सीट हासिल की. हालांकि, अपनी नई एकेडमिक जर्नी की तैयारी के बजाय, वह अपने परिवार का सपोर्ट करने के लिए बकरियां चराती है. खेतिहर मजदूरों के परिवार में जन्मी इस लड़की का भविष्य अधर में लटक गया है. IIT कॉलेज में प्रवेश के लिए 3 लाख की जरूरत मधुलता आदिवासी कल्याण जूनियर कॉलेज में पढ़ती है, उसे एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. उसे 27 जुलाई तक कॉलेज…
